Sahara India ka Paisa Kyon Nahin Mil Raha Hai जानिए सच्चाई?

अगर आपका सहारा इंडिया में पैसा फंसा है तो आपमें से हर कोई अपने पैसा को पाने के लिए परेशान है। जिसके बाद भी वर्षों से उनका पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है। आज हम आपको बतायेंगे कि आखिर Sahara India ka Paisa Kyon Nahin Mil Raha Hai? आपको पैसा वापस कैसे मिल सकता है, जिसका उपाय भी बताने की कोशिश कर रहे हैं।

Sahara India ka Paisa Kyon Nahin Mil Raha Hai

सहारा इंडिया के द्वारा अनियमितता पाए जाने पर आरबीआई ने 2008 में वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दिया था। जिसके बाद अपनी शक्तियों का प्रयोग कर 2015 में सहारा इंडिया के नॉन बैंकिंग का लाइसेंस ही रद्द कर दिया। जिसके 2 वर्ष पूर्व 2012 में ही माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया को सभी जमाकर्ताओं का पैसा वापस करने का आदेश दिया था।

सहारा इंडिया लेटेस्ट न्यूज़ 2023 Today

आपको बता दें कि सहारा इंडिया जमाकर्ताओं को अपने पैसा को पाने के लिए सेबी के पास क्लेम करना था। मगर आपको सहारा इंडिया ने अपने एजेंटस के माध्यम से वहां क्लेम नहीं करने दिया। जिसके बाद आपको धोखे से पहले आपके पैसे को क्यू शॉप और फिर बाद में विभिन्न सोसाइटी में कन्वर्ट कर दिया। अब जिसके बाद आपका पैसा वापस नहीं दे रहा है।

Sahara India ka Paisa Wapas Hoga ya Nahin?

अमित शाह, केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने 18 जुलाई 2023 को सहारा इंडिया सोसाइटी के पैसा वापसी के लिए रिफंड पोर्टल लांच किया है। जिसके बारे में घोषणा करते हुए कहा है कि उस पोर्टल पर क्लेम करने वाले को 45 दिन में पहली बार 10 हजार रुपया मिलेगा। जबकि अभी 90 दिन बीतने के बाद भी क्लेम करने वाले जमाकर्ता को निराशा ही हाथ लगी है।

Sahara India Refund Portal का नोटिफिकेशन

हमने अमित शाह के द्वारा रिफंड पोर्टल लांच होने के दिन ही आपलोगों को रिफंड का नोटिफिकेशन के बाद ही क्लेम करने का सलाह दिया था। जिसके साथ ही सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा के माध्यम से सरकार को 10 मांग भेजा था। जिसको अभी तक न तो लागु किया गया और न ही अभी तक Sahara India Refund Portal का नोटिफिकेशन ही जारी किया गया है। जिससे सरकार की मंशा पर संदेह उतपन्न होना लाजमी है।

Sahara India Scam: पटोरी में डीएम समस्तीपुर का घेराव

सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा लगातार सहारा फर्जीवाड़ा के खिलाफ संघर्ष की राह पर है। जिसके तहत इसके सुरजीत श्यामल, राष्ट्रीय संयोजक ने बीते दिनों पटोरी में डीएम समस्तीपुर का घेराव किया। डीएम समस्तीपुर ने बताया कि उन्होंने जांच करवाया तो सहारा इंडिया बंद हो चुका है। जबकि डीएम ऑफिस, समस्तीपुर ने आरटीआई में खुद ही जवाब दिया है की जिले में 22 सहारा इंडिया का शाखा चल रहा है।

Sahara India ka Paisa Kyon Nahin Mil Raha Hai जानिए सच्चाई?

सहारा इंडिया नॉन बैंकिंग का लाइसेंस 2015 में रद्द

यही नहीं बल्कि इसके ठीक उलट पटोरी एसडीओ के निर्देश पर पटोरी थाना ने जांच कर बताया कि सहारा इंडिया हाईकोर्ट के आदेश से खुलता है। जबकि RBI ने सहारा इंडिया नॉन बैंकिंग का लाइसेंस 2015 में रद्द कर दिया गया है, और किसी भी हाईकोर्ट का ऐसा कोई आदेश नहीं है। अब सरकार के ऐसे ज्ञानी अधिकारी होंगे तो आम जनता का पैसा कैसे मिल पायेगा? अब आपके पास एकजुट होकर संघर्ष करने के सिवाय कोई उपाय नहीं है।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment