Kisan Fasal Nuksan Muavja 2025 विरोध प्रदर्शन, अधिकारी ने कहा

Kisan Fasal Nuksan Muavja 2025: बिहार में आंधी बारिस से किसानों का भारी फसल नुकसान हुआ है। पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के किसानों को फसल नुकसान की मांग के लिए नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।  जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आइये जानते हैं कि अधिकारी ने क्या आश्वासन दिया?

किसान फसल मुआवजा 2025 के लिए विरोध प्रदर्शन

बिहार के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में आंधी बारिश से किसानों का काफी फसल नुकसान हुआ है। जिसके बाद नागरिक संघर्ष मोर्चा ने आम किसानो के परेशानी को देखते हुए अनुमंडल क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत सुरजीत श्यामल के नेतृत्व में 16 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक मुआवजा की मांग के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। किसानों की मांगों के लिए कल श्री शिवनाथ महतो की अध्यक्षता में पटोरी अनुमंडलाधिकारी के समक्ष सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

मोर्चा के तरफ से 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के किसानों के बीच 201 हस्ता़क्षर के साथ अनुमंडलाधिकारी के साथ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को निम्न मांगों का ज्ञापन सौंपा-

  1. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अलर्ट मिलते ही प्रशासन द्वारा क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर माईकिंग की व्यवस्था की जाए।
  2. किसानों के बीच पॉलिथीन का वितरण किया जाए, ताकि खेतों में पड़ी कटे फसल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
  3. पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के आंधी-तूफान, बारिश से मरने वाले के परिवार को 4 लाख रूपया व घायलों को 2 लाख रूपया मुआवजा प्रदान किया जाए।
  4. पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के किसानों का उपरोक्त सभी दिनों के ऑंधी बारिस से नुकसान का सर्वेक्षण करवाकर नुकसान का दोगुणा मुआवजा की राशी प्रदान की जाए।
  5. किसानों को बैंक से खेती के लिए लोन की स्थिती में लोन माफ किया जाए।

किसान फसल नुकसान का आंकलन करने का आदेश

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि किसान सलाहकार के रिपोर्ट के आधार पर पहली दो बारिश 10, 12 अप्रैल 2025 में शून्य क्षति दर्शाया गया है। जिसके बाद आपके (सुरजीत श्यामल) का शिकायत आया है, जिसके आधार पर तीनों प्रखंड पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीनगर का 14 व 17 अप्रैल 2025 के नुकसान का आंकलन करने का आदेश दिया गया है। अब जो भी रिपोर्ट आयेगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

सुरजीत श्यामल ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी से कहा कि आपके कृषि सलाहकार धरालत पर जाते नहीं और पटोरी बैठे-बैठे गलत रिपोर्ट दे दिया है। जिसका अपने स्तर से जांच कर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के किसानों के लिए मुआवजा सुनिचित किया जाये। जिसके बाद अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। अब देखना है कि जांच की प्रक्रिया कब तक पूरी हो पाती है। हालांकि, विगत दो वर्षो से किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। जबकि इस बार नागरिक संघर्ष मोर्चा के पहल से किसानों को उम्मीद जगी है।

Kisan Fasal Nuksan Muavja 2025 के लिए विरोध प्रदर्शन, अधिकारी ने कहा

अंत में सुरजीत ने आंदोलन में शामिल अनुरुद्ध कुमार, विक्रम कुमार, शिवनाथ महतो, आर्यन कुमार, कुंदन कुमार, भोला सहनी, राजेश कुमार, आदि सभी साथियों को धन्यबाद किया।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment