Delhi Minimum Wages April 2026 -दिल्ली राज्य में काम करने वाले 50 लाख से अधिक मजदुर कर्मचारियों को अप्रैल 2026 का मंहगाई भत्ता जारी होने का इन्तजार है। जबकि दिल्ली सरकार को मार्च 2026 में ही मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी कर देना चाहिए था। आपके आग्रह पर हमने दिल्ली सरकार को संज्ञान में विभिन्न तरीकों से दिया। जिसके बाद हमारे पास दिल्ली सरकार ने आपके मंहगाई भत्ता के लिए नोटिस भेजा है। आइये जानते हैं कि आप आपके मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन कब जारी होगा।
Delhi Minimum Wages April 2026 कब जारी होगा
दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार 5 साल में आपका न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए, जिसके बाद हर साल दो बार आपका मंहगाई भत्ता जारी होने का प्रावधान है। जबकि पुरे देश में अभी केंद्र की मोदी सरकार ने लेबर कोड लागू कर दिया है। हालांकि इस लेबर कोड से आपके मंहगाई भत्ता के नोटिफिकेशन पर कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योकि केंद्र सरकार के द्वारा सेंट्रल स्फीयर अप्रैल 2026 का मंहगाई भत्ता जारी किया गया है।
दिल्ली के 50 लाख मजदूरों के हिट में हमने न केवल लेबर कमिश्नर से बात किया बल्कि समय पर आरटीआई लगाया। जिससे लेबर विभाग समय पर मंहगाई भत्ता अप्रैल 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दे। हमने अपन आरटीआई के माध्यम से सरकार से जानकारी मांगी की मंहगाई भत्ता 2026 कब जारी होगा। जबकि उनके तरफ से भ्रामक जवाब दिया गया कि “यह स्पष्ट किया जाता है कि अक्टूबर 2025 में औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि न होने के कारण महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा नहीं की गई थी।अप्रैल के महंगाई भत्ते के संबंध में, वह अभी विचाराधीन है।
मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन नहीं
आपको बता दें कि दिनांक 31.04.2026 को आरटीआई आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसका लोक सूचना अधिकारी (PIO) द्वारा दिनांक 11.05.2026 को उत्तर प्रदान किया गया, जो निम्न कारणों से अपूर्ण, भ्रामक एवं अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है। जिसके लिए हमने 12.05.2026 को प्रथम अपील लगाया। पहले भी एक नोटिस आया। जिसमें दिनांक को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। जबकि वो मेरे बिना उपस्थिति के भी अपना फैसला दे सकते थे। जबकि लेबर विभाग द्वारा आपके मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन नहीं जारी करके एक और नोटिस भेजा गया है। जो कि इस प्रकार से है-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार
श्रम आयुक्त कार्यालय, आरटीआई शाखा
5, शमनाथ मार्ग, दिल्ली – 110054
अपील आई.डी. संख्या: 62/RTI Appeal/Addl. LC-I/2026/1336
दिनांक: 03/06/2026
नोटिस – 2
विषय: दिनांक 30/04/2026 के आरटीआई आवेदन के संदर्भ में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत अपील।
आपके द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुत प्रथम अपील आवेदन दिनांक 12/05/2026 के संदर्भ में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने दस्तावेजों/टिप्पणियों (यदि कोई हों) सहित 17 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे निम्नलिखित पते पर उपस्थित हों।
श्रम विभाग, जीएनसीटी दिल्ली
द्वितीय तल (2nd Floor), सी-ब्लॉक (C-Block)
5, शमनाथ मार्ग, दिल्ली – 110054
यदि आप निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो मामले का निर्णय कानून के प्रावधानों के अनुसार आपकी अनुपस्थिति में कर दिया जाएगा।
(यू. के. सिन्हा)
प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (FAA) / अतिरिक्त श्रम आयुक्त–I
Delhi Minimum Wages April 2026 कब जारी होगा, विभाग का नोटिस
ऑनलाइन पेटिशन
दिल्ली सरकार के लेबर विभाग को अविलंब 50 लाख मजदूरों के हित में मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए। जबकि वो कानून के प्रावधानों का उलंघन कर डेट-डेट खेल रहे हैं। अगर आपलोग भी हमारी बातों से सहमत हैं तो कमेंट में लिखकर बताइये कि क्या हमें दिल्ली सरकार के इस कृत के खिलाफ ऑनलाइन पेटिशन कम्पैन शुरू करना चाहिए?
यह भी पढ़ें-
- MP Samvida Karmi Salary 2026 किस कर्मचारी की कितनी बढ़ी सैलरी
- PF Interest Rate 2025-26 Kab Milega आपके खाते में PF का पैसा
- CGHS Contract Workers Regularization दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश
- PF Balance on WhatsApp Number नई ऑनलाइन सुविधा Hello मिलेगा
- Haldiram दिवाली मिठाई मांगने पर 30 वर्करों को काम से निकाला
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More