Purane PF ka paisa kaise milega – अगर आपका भी पूरा पीएफ का पैसा फंसा है तो खुश हो जाइये। अब आप E-PRAAPTI पोर्टल से पैसा प्राप्त कर सकते हैं। जो पीएफ खाता आप भुए गए या उसका UAN नंबर नहीं है। ऐसे में आपको इस पोर्टल से न केवल आपको आपके उस खाते का डिटेल देगा बल्कि आपको पीएफ का पैसा भी बैंक खाते में देगा।
Purane PF ka paisa kaise milega, E-PRAAPTI पोर्टल
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के द्वारा करोड़ों कर्मचारियों को पैसा लौटनेवाला है। जिनका पुराने पीएफ का पैसा इनऑपरेटिव अकाउंट्स में सालों से पड़ा है। जिसके लिए EPFO आपके समस्या दूर करने के लिए बड़ी तैयारी में है। जिसके तहत EPFO के डिजिटल प्लेटफार्म E-PRAAPTI पोर्टल लांच करने की तैयारी में है। जिससे आपको पूरा पीएफ खातों की जानकारी के साथ अपना पैसा भी मिल पायेगा।
अगर आपका पुराना पीएफ खाते में सालों से बंद पड़ा पैसा इनऑपरेटिव कैटेगरी में चला गया है। जिसके बाद खाताधारक को परेशान होना पड़ता है। आपके इसी समस्या को देखते हुए EPFO विभाग E-PRAAPTI नाम से खास पोर्टल लाने की तैयारी है। जिस पोर्टल के माध्यम से आपके बरसों पुराने मेहनत की कमाई का पैसा वापस दिलाने में मदद मिलेगा।
कर्मचारी के नौकरी बदलते समय या पुरानी कंपनी का रिकॉर्ड न होने के कारण अपना पीएफ अकाउंट से पैसा नहीं निकाल पाते थे, खासकर वो जिनका खाता 2014 से पहले का है। जिनके पास UAN नंबर नहीं होता है। वो लोग इस पोर्टल की सहायता से अपना पुराना खाता और उनमे पड़े पैसों को ट्रैक कर पायेंगे।
E-PRAAPTI पोर्टल Kya hai?
भरत सरकार के केंद्रीय श्रम मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कुछ समय पहले E-PRAAPTI पोर्टल को लेकर घोषणा की है. जिस पोर्टल का नाम का मतलब है Employee Provident Fund Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts। जिसके नाम से ही स्पष्ट है कि इस पोर्टल के जरिए आधार की सहायता से लोग अपने पुराने या फिर बंद पड़े खातों को ट्रैक कर सकेंगे।
पीएफ 8.31 करोड़ क्लेम का निपटारा
न्यूज़ 18 एक रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026 में 8.31 करोड़ क्लेम का निपटारा किया गया है। जबकि वहीं बीते साल यह आंकड़ा 6.01 था। जिसमें से लगभग 5.51 करोड़ क्लोम एडवांस या निकासी के थे। अच्छी बात यह है कि करीब 71.11% एडवांस क्लेम ऑटो मोड के जरिए महज 3 दिनों के भीतर प्रोसेस कर दिए गए।
पीएफ खाताधारकों को क्या फायदा?
अगर अभी देखें तो EPFO लगातार अपनी डिजिटल सेवा को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है। जिसके कारण अब कर्मचारियों को अब अपने कई कामों के लिए कंपनी या सरकारों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ईपीएफओ के नई टेक्नोलॉजी की सहायता से लाखों पीएफ खाताधारकों ने घर बैठे अपने प्रोफाइल की जानकारी ऑनलाइन अपडेट की है। वहीं बड़ी संख्या में ट्रांसफर क्लेम भी ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए बिना किसी मैनुअल प्रक्रिया के निपटाए गए हैं।
Purane PF ka paisa kaise milega, E-PRAAPTI पोर्टल दिलाएगा
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अप्रैल 2026 में करोड़ों की संख्या में क्लेम तेजी से सेटल किए गए हैं। जिसमें ज्यादातर मामलों में समाधान 20 दिनों के भीतर किया गया है। ईपीएफओ की डिजिटल व्यवस्था पहले से कही ज्यादा तेज और आसान हो गई है। जिसके अगले क्रम में पुराने फंसे हुए पैसा निकालने के लिए E-PRAAPTI पोर्टल बड़ी राहत भरा साबित हो सकता है। जिसके जरिये पीएफ खाताधारी पाने फंसे हुए पैसे को बिना ऑफिस के चक्कर लगाए ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन कर आसानी से हासिल कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें-
- Contract Workers Rights in India ठेका कर्मचारी के 7 अधिकार
- PF Account EDLI Scheme ₹7 लाख का मुफ्त लाइफ कवर, कैसे मिलेगा
- UP Minimum Wages 2026 notification बढ़े वेतन का कब जारी होगा
- Salary Structure New Rules – 1 अप्रैल से सैलरी में बदलाव
- Central Government Contract Employees Salary समान वेतन नियम
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More