Sahara India के पैसे के लिए दिल्ली हाईकोर्ट मामले को सुप्रीम कोर्ट में किया ट्रांसफर?

Sahara India ke paise ke liye Delhi High Court: आपमें से जिन जमाकर्ताओं का सहारा इंडिया/सोसाइटी में पैसा फंसा है। आपके लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट से महत्वपूर्ण जानकारी आ रही है। अगर आपने माननीय दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफिस में क्लेम किया है। अब आपके मामले की सुनवाई सीधे सुप्रीम कोर्ट में होगी। जिसके बारे में हम आपके लिए बहुत सी जानकारी, जैसे सहारा इंडिया का पैसा कैसे मिलेगा, कब मिलेगा, आदि लेकर आयें हैं। आइये विस्तार से जानते हैं?

सहारा इंडिया के पैसे के लिए दिल्ली हाईकोर्ट?

हमने पिछले वर्ष पटोरी से सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया। जिसके बाद पुरे देश के जमाकर्ताओं से सहारा इंडिया/ सहारा इंडिया के नाम पर पैसा नहीं जमा करने की अपील की। जिससे पुरे देश के जामकर्ता जागरूक हुए और पैसा वापसी की मांग तेज हुई। माननीय दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 मार्च 2022 को एक महत्वपूर्ण फैसला दिया। जिसके तहत सहारा सोसाइटी का पैसे के लिए सेंट्रल रजिस्ट्रार (कॉपरेटिव सोसाइटी) के पास क्लेम करने वाले को पैसा वापस दिलाने को आदेश जारी हुआ। हमने आपको सहारा इंडिया के पैसा क्लेम सेंट्रल रजिस्ट्रार के पास करने के लिए एप्लीकेशन कॉपी का PDF फॉर्मेट भी दिया।

सहारा सुप्रीम कोर्ट लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी

भारत सरकार के तरफ से 30 जनवरी 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा गया कि हम इस मामले को ट्रांसफर के लिए पेटिशन लगा रहे हैं।जिसके बाद मामले की सुनवाई टाल दी गई और अगला डेट 12 अप्रैल 2023 लगा दिया। अब भारत सरकार व् सेंट्रल रजिस्ट्रार के द्वारा 09 फरवरी 2023 को सहारा सोसाइटी दिल्ली हाईकोर्ट मामले को सुप्रीम कोर्ट में फाइल किया गया है। जिसकी पहली सुनवाई 17 मार्च 2023 को दो जजों के बेंच (HON’BLE MR. JUSTICE M.R. SHAH and HON’BLE MR. JUSTICE C.T. RAVIKUMAR के सामने निर्धारित है।

sahara india latest news today in hindi

हालांकि विभिन्न न्यूज पोर्टल द्वारा दावा किया जा रहा है कि 17 मार्च 2023 को सुनवाई हुई और कोर्ट ने आदेश भी जारी किया। अगर जब हम सुप्रीम कोर्ट के वेवसाइट को चेक कर रहे हैं तो आर्टिकल लिखे जाने तक कोई भी आदेश उपलोड नहीं किया गया है। हमने इसके बारे में अपने यूट्यूब चैनल पर महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। जिसको आपको देखना चाहिए।

sahara india ka paisa kaise milega 2023

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम 

 

सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 के लिए दिखा रहा है। अगर आपने सहारा सोसाइटी के लिए सेन्ट्रल रजिस्ट्रार ऑफिस में क्लेम नहीं किया है तो हमारे आप यहां क्लिक कर हमारे पूर्व के पोस्ट पर जाएं। जहां आपको सहारा इंडिया के पैसा के लिए सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफिस में क्लेम करने की पूरी जानकारी मिलेगी। आगे जो भी जानकारी हमारे पास आयेगी, हम आपके लिये लाते रहेंगें।

यह भी पढ़ें-

Share this

Join Telegarm

Leave a Comment

error: Content is protected !!