Current Delhi Minimum Wages: दिल्ली सरकार में मजदूरों के अप्रैल 2023 के मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in Delhi April 2023) में वृद्धि हो जायेगी। आइये जानते हैं कि आपमें से किन-किन कर्मचारियों को कब से कितना वेतन बढ़ेगा?
Minimum Wages in Delhi April 2023
दिल्ली सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 39 फीसदी न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी किया गया था। जिसके बाद न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत साल में दो बार मंहगाई भत्ता में वृद्धि होनी चाहिए। पहला मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन 1 अप्रैल से तो दूसरा 1 अक्टूबर से लागू होता है। पूर्व की भांति जब दिल्ली सरकार के लेबर विभाग ने 12 अप्रैल 2023 तक मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।
दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2023
हमने दिल्ली श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी को 13 अप्रैल 2023 को फोन किया और बात नहीं होने पर मैसेज के द्वारा सूचना दी। जिसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी ट्ववीट करके मंहगाई भत्ता जारी करने का अनुरोध किया था। आपलोगों से अपने पोस्ट के माध्यम से उम्मीद जताया था कि आपका मंहगाई भत्ता एक सप्ताह के अंदर जारी हो जाना चाहिए।
आपको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार के लेबर विभाग ने मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन 20 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया है। श्री एससी यादव, अतिरिक्त सचिव सह अतिरिक्त श्रम आयुक्त ने 20 अप्रैल 2023 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कि दिल्ली राज्य में दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, प्राइवेट फैक्ट्री, दिल्ली सरकार के किसी विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी आदि के लिए 01 अप्रैल 2023 से लागू होगा।
Minimum Wages in Delhi April 2023 to Sep 2023
दिल्ली के मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन दर 1 अप्रैल 2023 से निम्न प्रकार से होगा-
Class of Employment | Class of workers | Rate as on 01/10/2022 | VDA Per Month w.e.f 01/04/2023 | Total Per Month | Total Per Day |
Unskilled | NA | 16792 | 442 | 17234 | 663 |
Semi-skilled | NA | 18499 | 494 | 18993 | 731 |
Skilled | NA | 20357 | 546 | 20903 | 804 |
Clerical And Supervisory Staff | Non-Matriculates | 18499 | 494 | 18993 | 731 |
Clerical And Supervisory Staff | Matriculates But Not graduates | 20357 | 546 | 20903 | 804 |
Clerical And Supervisory Staff | Graduates And Above | 22146 | 598 | 22744 | 875 |
दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाया मंहगाई भत्ता?
अगर आप देखें तो अभी के मंहगाई के अनुसार मजदूरों के मंहगाई भत्ते में वृद्धि नहीं की गई है। हम मजदूरों की चुप्पी के वावजूद इतना भी बढ़ा दिए बहुत से लोगों के लिए काफी है। हम तो कहते हैं कि दिल्ली क्या पुरे देश का सर्वे करवाया जाए तो 60 से 70 फीसदी मजदूरों को न्यूनतम वेतन भी नहीं मिलता है। हम अपना अधिकार धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं। जिसके लिए हम कहीं न कहीं दोषी हैं। आपको क्या लगता है कृपया कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बतायें।
Minimum Wages in Delhi April 2023 Notification मंहगाई भत्ता जारी, कितना बढ़ा?
Minimum Wages in Delhi April 2023 Notification PDF
यह भी पढ़ें-
- Late Payment होने पर Labour Department में Complaint करने से पहले यह करें
- Contract Worker को एक वर्ष में Regularized करें- उत्तराखंड हाईकोर्ट |
- Diwali पर Bonus नहीं मिला तो क्या करें, Bonus Act से जुड़े आपके सवालों के जबाव?
- Contract Worker भी Regular Worker के समान Minimum Wages पाने के हकदार हैं?
- Central Government Hiked Salary not given to Contract Worker कैसे निपटें?