अगर आप अपने गांव में मुखिया द्वारा खर्च का विवरण (Gram Panchayat Kharch ka Vivaran) जानना चाहते हैं तो हमारे इस पुरे पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। हम आपको घर बैठे आपके गांव पंचायत में मुखिया के द्वारा सरकार से कितना पैसा लिया गया और कितना खर्च किया गया। इसको देखने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसके मदद से आप देश के किसी भी गांव का लेखा-जोखा देख सकते हैं?
Gram Panchayat Kharch ka Vivaran
सरकार के द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान के तहत धीरे-धीरे सभी कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायत का खर्च सार्वजनिक किया गया है। जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल से मुखिया द्वारा ग्राम पंचायत में सरकारी कामों को जांच सकेंगे। आपके गांव में सरकार द्वारा कितना पैसा आवंटित किया गया। जिसको आपके पंचायत के द्वारा कहां-2 खर्च किया गया।
ग्राम पंचायत खर्च का विवरण कैसे देखें?
अगर आप अपने गांव के ग्राम पंचायत के खर्चें का विवरण देखना चाहते हैं तो आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा-
- ग्राम पंचायत के खर्च का विवरण देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर विजिट करना होगा।
- आप उपरोक्त लिंक पर क्लीक कर भी सीधे बेवसाइट पर जा सकते हैं।
- जिसके बाद आपको बाएं साइड में Planning & Reporting ऑप्शन दिख जायेगा।
- आपको Planning & Reporting के सेक्शन में Approved GPDP (2022-23) के ऑप्शन को क्लिक करना है।
- जिसको क्लिक करने के बाद देश के सभी राज्यों का लिस्ट दिख जायेगा।
- आप अपने राज्य के ऑप्शन को क्लिक करें।
- आपके राज्य का ऑप्शन क्लिक करने के बाद जिलों का लिस्ट खुल जायेगा।
- जिला का ऑप्शन को क्लिक करने के बाद ब्लॉक का लिस्ट में अपने ब्लॉक के ऑप्शन को क्लिक करना है।
- अब आपको अंत में अपने पंचायत का नाम दिख जायेगा। जिसको क्लिक करने पर आपको निम्न ऑप्शन दिखेगा-
- SECTION 1: Plan Summary
- SECTION 2: Sectoral Vies
- SECTION 3: Planned Activity Details
- आप उपरोक्त ऑप्शन पर क्लिक कर ग्राम पंचायत खर्च का विवरण देख सकते हैं।
अब आप कहीं से भी उपरोक्त तरीके से अपने गांव में होने वाले विकास कार्य और उसमें खर्च का विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। जिससे आपको यह पता चल पायेगा कि आपके गांव के लिए जीतनी राशि सरकार ने दिया है, उतना खर्च हो भी पा रहा है या नहीं। हम अगर जागरूक रहेंगे तभी हमारा समाज तरक्की कर पायेगा।
सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम
यह भी पढ़ें-