दिल्ली में न्यूनतम वेतन पर काम करने वाले मजदुर कर्मचारियों का एक अहम सवाल है, कि Revised Minimum Wages in Delhi – दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी कब बढ़ेगी? जिसके बारे में आज हम आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये हैं। जिसके लिए हमारे इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें, ताकि आपको बार-बारे कमेंट्स कर पूछना न पड़े।
Revised Minimum Wages in Delhi
आपको मिलने वाला न्यूनतम वेतन को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत परिभाषित किया गया है। जिसके अनुसार न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 एक विधायी श्रम कानून है जो भारत में कुशल और अकुशल दोनों श्रमिकों के लिए मजदूरी निर्धारित करता है।
आप इसको साधारण शब्दों में ऐसे समझ सकते हैं कि एक मजदुर परिवार को जिन्दा रहने के लिए संम्बंधित सरकार द्वारा तय सबसे कम वेतन को ही “न्यूनतम वेतन” कहते हैं। जो कि आपके सरकार के द्वारा 5 साल में एक बार रिवाइज और मंहगाई वृद्धि के अनुसार साल में 2 बार मंहगाई भत्ता जारी किया जाता है। आज हम ऐसी दिल्ली न्यूनतम वेतन के 5 साल के रिवाइज के बारे में बात करेंगे। आइये जानते हैं कि दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी कब बढ़ेगी?
Minimum Wage in Delhi Kab Badhega
मजदूरों के लम्बे मांग के बाद दिल्ली में केजरीवाल सरकार के द्वारा 3 मार्च 2017 को 37 फीसदी न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया था। जो कि मालिकों को राश नहीं आता है। वो उस न्यूनतम वेतन वृद्धि को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देते हैं और बाद में कोर्ट के द्वारा नोटिफिकेशन रद्द कर दिया जाता है। जिसको दिल्ली सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को न्यूनतम वेतन रिवाइज?
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को न्यूनतम वेतन रिवाइज करके लाने का आदेश जारी किया। जिसके लिए दिल्ली सरकार के श्रम मंत्रालय ने न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति के सिफारिस को कोर्ट के पास लेकर गई। जिसको माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दिल्ली सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन 22 अक्टूबर 2019 से रिवाइज किया था।
न्यूनतम दरों की पांच साल से?
सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम
न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 की धारा 3(1) (बी) केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को अपने संबंधित अधिकार क्षेत्र में अनुसूचित रोजगारों में तय की गई। मजदूरी की न्यूनतम दरों की पांच साल से अधिक नहीं के अंतराल पर यदि आवश्यक हो तो न्यूनतम दरें समीक्षा करने और संशोधित करने का आदेश देती है।
आपको Delhi न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी
दिल्ली के मजदूरों का न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2019 में रिवाइज किया गया है। उसके अनुसार यदि गणना करें तो अगले वर्ष यानि 2024 में 5 साल पूरा होता है। ऐसे में आपको न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे आपका मंहगाई भत्ता हर साल अप्रैल और अक्टूबर में बढ़ोतरी होता रहेगा। आपका कोई सवाल होगा तो जरूर पूछियेगा।
यह भी पढ़ें-
- Delhi Labour Free Bus Pass – दिल्ली मजदूर फ्री बस पास के लिए ऐसे रजिट्रेशन करें
- Minimum Wages से कम सैलरी दे रहा तो कंपनी की शिकायत कैसे करें?
- केंद्र सरकार द्वारा National Minimum Wages के बारे में स्पष्टीकरण दी गई, जानिए
- EPF rules change June 2021 यह काम कर लें, नहीं तो पीएफ खाता बंद समझिए
- EPF insurance death claim पीएफ खाताधारकों के नॉमिनी को 7 लाख रुपया मिलेगा
जय हिन्द
सर दिल्ली का न्यूनतम वेतन कब तक बढ़ने की ऊमीद है
धन्यवाद
update soon
Delhi ka October 2023 ka minimum wage ka badega
भाई, ऊपर पोस्ट में पूरा कहानी लिखा दिया फिर भी सवाल पूछ रहे हैं.
Central kab minimum wage revise karegi last 19.01.2017 me hua tha
हिसाब लगाइये, मोदी सरकार ने पहले भी नहीं करना चाह रही थी.