सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा ने दलसिंहसराय में किया प्रदर्शन?

बिहार: विगत 4 सितंबर 2023 को सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा के आह्वान पर समस्तीपुर जिला अंतर्गत दलसिंहसराय अनुमंडल का घेराव किया गया। जिसके तहत मोर्चा के दलसिंहसराय इकाई द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के सहारा इंडिया जमाकर्ताओं के ब्याज समेत पुरे पैसे के भुगतान की मांग उठाई गई।

आपको बता दें कि पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत 04 सितंबर को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर सहारा इंडिया जमाकर्ता का एक जत्था जमा होकर गगनभेदी नारों के साथ जुलुस बनाकर अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय पहुंचा। उक्त दिन भारी बारिश के वावजूद 50 से अधिक जमाकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 16 फरवरी 2022 में सहारा इंडिया फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ समस्तीपुर जिले के पटोरी से ही शुरू हुआ था। जिसके बाद पूरे देश से सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुरजीत श्यामल ने Sahara India फर्जीवाड़े को न केवल बताया, बल्कि उनके आह्वान पर पूरे देश में लोगों ने सहारा इंडिया में पैसा जमा करना बंद किया।

पुरे देश के सहारा इंडिया जमाकर्ताओं ने माननीय दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार वर्कर वॉइस के मदद से सेंट्रल रजिस्टार के पास क्लेम भेजा। यही नहीं बल्कि पैसा वापसी के लिए जनआंदोलन के माध्यम से जनशिकायत बिहार और भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों को भी दिया।

पुरे देश के जमाकर्ताओं के शिकायत के बाद बढ़ते दवाब को देखकर अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5000 करोड़ रुपया वापस करने का फैसला लिया। जिसके लिए सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को लांच किया गया। जिस पोर्टल पर क्लेम करने वाले जनकर्ताओं को 10 हजार रुपया वापस करने का घोषणा किया गया अब चाहे आपको कितना ज्यादा पैसा क्यों न हो।

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम 

 

जिसके खिलाफ सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा ने 31 जुलाई 2023 को सरकार को 10 मांग सौंपा। जिसके कोई कार्रवाई नहीं होने पर पटोरी में 23 अगस्त 2023 को फिर दलसिंह सराय में 4 सितंबर को प्रदर्शन किया है। जिसके तहत पूरा पैसा सूद समेत एकबार में भुगतान की मांग की गई है।

सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा ने दलसिंहसराय में किया प्रदर्शन?

उक्त दलसिंह सराय में कार्यक्रम के बाद चार सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जहां उन्होंने मांग को जिला अधिकारी तक पहुंचाकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व सुरजीत श्यामल (राष्ट्रीय संयोजक), श्री अनुरुद्ध कुमार (बिहार राज्य कोर्डिनेटर) व् दीपक कुमार धीरज (दलसिंहसराय कोऑर्डिनेटर), अविनाश कुमार, कुंदन कुमार, विक्रम कुमार आदि कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-

Share this

Join Telegarm

Leave a Comment

error: Content is protected !!