Delhi Labour Sahayata Yojana Kab Aayegi केजरीवाल सरकार

Delhi Labour Sahayata Yojana- दिल्ली राज्य में काम करने वाले कंस्ट्रक्शन वर्कर के लिए राहत भरी खबर है।  पिछले कई वर्षों से केजरीवाल सरकार के द्वारा काम बंदी के दौरान मजदूरों को आर्थिक मदद जी जाती है। जिसके तहत केजरीवाल सरकार फिर से राहत का ऐलान कर सकती है। आइये जानते हैं कि Delhi Labour Sahayata Yojana 2023 Kab Aayegi?

Delhi Labour Sahayata Yojana Kab Aayegi

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के बढ़ते देख ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी-4) की पाबंदियां लगाईं गई थी। जिसके तहत पिछले महीने अन्य राज्यों से प्रदूषण फ़ैलाने वाले गाड़ियों पर प्रवेश पर रोक, निर्माण गतिविधियों पर रोक, कंपनियों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के साथ ही स्कूलों में पहले ऑनलाइन कक्षायें शुरू की गई बाद में उसको भी रोक लगा दिया गया था।

दिल्ली सरकार कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5000 आर्थिक सहायता दे सकती है।  समाचार एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के हवाले से लाइव हिंदुस्तान के अनुसार अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली सरकार 1 लाख मजदूरों को आर्थिक सहायता देने की योजना बना रही है। दिल्ली गैप -IV से प्रभावित मजदूरों को ही इस आर्थिक सहायता का लाभ दिया जायेगा। अधिकारियों के अनुसार सम्बंधित फाईल तैयार कर लिया गया है। जिसके लिए इसी हप्ते बैठक हो सकती है।

हालाँकि उक्त न्यूज में दिल्ली में 1 लाख निर्माण श्रमिकों के रजिस्टर्ड होने का दाबा किया जा रहा है। जिनके लिए केजरीवाल आर्थिक सहायता का योजना लागू करने वाली है। जबकि दिल्ली भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेवसाइट के अनुसार दिल्ली में तकरीबन 1353507 श्रमिक रजिस्टर्ड हैं। दिल्ली सरकार के द्वारा गैप-4 से प्रभावित मजदूरों को आर्थिक सहायता पहुंचाना है।

Delhi Labour Sahayata Yojana 2023 Kab Aayegi केजरीवाल सरकार?

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद केंद्र सरकार ने 18 नवंबर 2023 को दिल्ली एनसीआर में सार्वजनिक परियोजनाओं से सम्बंधित निर्माण कार्यों से रोक हटाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद केजरीवाल सरकार के द्वारा प्रभावित कंस्ट्रक्शन मजदूरों को सहायता प्रदान करने की बात कही जा रही है। अब देखना है कि केजरीवाल सरकार के द्वारा 13 लाख कंस्ट्रक्शन मजदूरों में से किन 1 लाख मजदूरों को आर्थिक सहायता कब और कैसे प्रदान की जाती है।

अगर आप दिल्ली राज्य में कंस्ट्रक्शन मजदुर के रूप में काम करते हैं तो आप जल्द से जल्द दिल्ली भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में खुद को रजिस्टर्ड करवा लें। जिससे सम्बंधित कोई भी जानकारी पाने के लिए हमारे नीचे दिए पोस्ट को पढ़ें और कमेंट करके जरूर बतायें।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment