उत्तराखंड राज्य में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी लेकर आये हैं। सरकार के द्वारा Minimum Wages in Uttarakhand April 2024 रिवाइज कर बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जाएगी। आइये जानते है कि अब आपको कब से कितना वेतन मिलना चाहिए?
Minimum Wages in Uttarakhand April 2024
आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, उत्तराखंड शासन, श्रम अनुभाग ने दिनांक 15 मार्च 2024 को रिवाइज कर बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया है। उत्तराखंड न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति के परामर्श के बाद उत्तराखडं राज्य के वाणिज्यिक अधिष्ठानों और उत्तराखंड के दुकानों में नियोजन में नियोजित कर्मचारियों के लिए मजदूरी की न्यूनतम दरों को पुनरीक्षित का आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद 1 अप्रैल 2024 से कामगारों का न्यूनतम वेतन इस प्रकार से होगा-
[amazon box=”B0B1F3K5DY” template=”horizontal”]
उत्तराखंड न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2024
क्रम संख्या | कर्मचारियों की श्रेणी | एक लाख या उससे अधिक आबादी वाले उत्तराखंड के नगरों में वयस्क कर्मचारियों के देय मजदूरी की प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दरें | उत्तराखंड के शेष भागों में कर्मचारियों के देय मजदूरी की प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दरें |
1 | अकुशल | 12539 | 12391 |
2 | अर्धकुशल | 13280 | 13110 |
3 | कुशल | 14023 | 13838 |
4 | लिपिकीय वर्गीय कर्मचारी | ||
(क) श्रेणी -एक | 15275 | 15035 | |
(ख) श्रेणी -दो | 14340 | 14139 |
उत्तराखंड की न्यूनतम मजदूरी कितनी है?
अगर आप दैनिक मजदूरी के अनुसार काम करते है तो उपरोक्त उत्तराखंड की न्यूनतम मजदूरी मासिक दर में 26 से भाग देकर 1 दिन की मजदूरी कैलकुलेट कर सकते हैं। अगर आप इसके बारे में डिटेल में पढ़ना चाहते हैं तो पोस्ट के अंत में आपको नोटिफिकेशन का कॉपी मिल जायेगा।
Minimum Wages in Uttarakhand April 2024 रिवाइज कर बढ़ोतरी किया
मालिक न्यूनतम वेतन नहीं दे तो क्या करें?
अगर आपको 1 अप्रैल 2024 से उपरोक्त दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। उसके बाद सबसे पहले आप अपने मालिक या कंपनी प्रबंधकों से बात करेंगे और लिखित मांग सौपेंगे। जिसके 15 दिन में कोई कार्रवाई न हो तो अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जहाँ आप दस गुने हर्जाने की मांग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- EPF rules change June 2021 यह काम कर लें, नहीं तो पीएफ खाता बंद समझिए
- Central Government hike variable DA, इसका लाभ किन कर्मचारियों को मिलेगा?
- पीएफ क्या है? जरुरत पड़ने पर कब, कहां और कैसे शिकायत करें, पूरी डिटेल जानकारी
- PF Balance kaise check karen, जाने 7 तरीका | How to check PF Balance
Sir uttarakhand ka notification copy chahiye
पोस्ट के अंत में चेक कीजिए
Please Share Notification Uttarakhand minimum
wages
check in post
Please send me notification for uttrakhand by ministry of labour 2024
check our post.
Security guard & Security supervisor Quotation
check skilled for without arms and highly skilled for with arms