Sahara India Ke Paisa Wapsi ki Ghoshna: अमित शाह के द्वारा रिफंड पोर्टल पर क्लेम करने वाले जमाकर्ताओं को 45 दिन में पैसा वापसी का वादा किया गया था। जबकि अभी तक किसी भी जमाकर्ताओं का पैसा वापस नहीं मिल पाया है। सहारा इंडिया के पैसा वापसी की घोषणा की गई है। जिसके तहत सरकार बनने पर पाई-पाई का हिंसाब करने का दावा किया गया है। जबकि अभी तक किसी का पैसा वापस नहीं मिल पाया है।
Sahara India Ke Paisa Wapsi ki Ghoshna
पुरे देश में सहारा इंडिया के नाम पर बहुत बड़ा स्कैम हुआ है, जिसमें गरीब जनता की गाढ़ी कमाई सरकारी सहायता से लूट लिया गया है। हमने पिछले साल 16 फरवरी 2022 को सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का न केवल भंडाफोड़ किया बल्कि शोशल मिडिया के माध्यम से अपील किया, तक जाकर पूर देश के जमाकर्ताओं ने सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा करना बंद किया है।
मोदी सरकार द्वारा सहारा इंडिया फर्जीवाड़े पर अभी तक का कोई कार्रवाई नही की गई। जबकि माननीय दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल रजिस्ट्रार के पास भेजे लाखों शिकायतों के दवाब के बाद श्री अमित शाह के द्वारा पूर्ण भुगतान की जगह 10 हजार का चुनावी लाॅलीपॉप की घोषणा की गई। जो कि पूरी तरह से फेल हो चुका है और मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट में पलटी मार चुकी है।
आपलोगों के अनुरोध पर हमने विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी को सहारा इंडिया के पैसा वापसी का मुद्दा उठाने के लिए पत्र लिखा। यही नहीं बल्कि पुरे देश से सैकड़ों जमाकर्ताओं को भी ईमेल भेजने में सहायता किया। यही नहीं बल्कि मोहपुर पटोरी के जनसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव को भी पत्र दिया। जिसके बाद तीन चरण चुनाव के बाद अब जाकर विपक्षी पार्टी के द्वारा सहारा इंडिया के पैसा वापसी पर घोषणा की गई है।
“सहारा” के 13 करोड़ निवेशकों के पाई पाई का हिसाब?
इंडिया गठबंधन के तरफ से पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज झा ने बताया कि “नौकरी और आर्थिक सामाजिक न्याय के साथ साथ @yadavtejashwi जी का वादा है कि “सहारा” के 13 करोड़ निवेशकों के पाई पाई का हिसाब कर उन्हें राहत दी जाएगी।
जय हिन्द
नौकरी और आर्थिक सामाजिक न्याय के साथ साथ @yadavtejashwi जी का वादा है कि “सहारा” के 13 करोड़ निवेशकों के पाई पाई का हिसाब कर उन्हें राहत दी जाएगी।
जय हिन्द https://t.co/bEL6k7NLIb— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) May 11, 2024
इंडिया गठबंधन के द्वारा सहारा इंडिया का पैसा वापसी की घोषणा के लिए Tejashwi Yadav Rahul Gandhi और समस्त इंडिया गठबंधन को धन्यबाद। साथ ही हमारे आह्वान पर राहुल गांधी को ईमेल भेजने वाले देश के सैंकड़ों जमाकर्ताओं एवं तेजस्वी यादव की सभा में हमारे साथ भीड़ में धक्के खाने वाले साथियों को धन्यबाद।
Sahara India Ke Paisa Wapsi ki Ghoshna, जानिए किसने कब की
सहारा इंडिया का लाइसेंस रद्द होने के बाद
आपको याद दिला दें कि सहारा इंडिया का लाइसेंस रद्द होने के बाद ही जिसने आपको सहारा इंडिया का शाखा खोलकर ठगा वह कभी आपके साथ न्याय नहीं होने देगा। याद रखिए जिसने सुब्रत राय को जेल भेजा वही आपका पैसा वापस दिला सकता है।
ऐसे ही मिलकर सब मिलकर धोखेबाज और पोर्टल के नाम पर ठगने वाले जुमलेबाज पार्टी की सरकार को उखाड़ फेकिये और देश के 50 करोड़ सहारा इंडिया जमाकर्ता परिवार मिलकर सहारा इंडिया के पैसा वापसी के लिए INDIA गठबंधन को अधिक से अधिक वोट कर सरकार बनाने में मदद कीजिए।
धन्यबाद
निवेदक,
सुरजीत श्यामल
संयोजक
सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा
यह भी पढ़ें-
- Sahara India ka Paisa Claim के लिए वायरल CRCS Refund Portal फर्जी?
- Sahara India जमाकर्ताओं को 86 हजार करोड़ मिलेगा, अमित शाह के बयान का सच?
- पटोरी DSP सहारा इंडिया फर्जीवाड़े की पोल खोलने पर क्यों धमका रहें, सुनिए?
- Sahara India me Jama Paisa Kab Milega, पटोरी में संचालित शाखा की हकीकत?
- Sahara India Pariwar ने जमाकर्ताओं के साथ फर्जीवाड़ा पर वित् मंत्री ने लोकसभा?
Surjeet Shyamal एक श्रमिक जागरूकता लेखक हैं, जो Private Employees को PF, वेतन, ग्रेच्युटी और लेबर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी में प्रदान करते हैं। उनका लक्ष्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य जीवन जी सकें। Read More