EPF Interest Rate 2025-26 नई ब्याज दर घोषित, कितना मिलेगा

EPF Interest Rate 2025-26 – देश के करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित् वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर के ऊपर फैसला ले लिया है। हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से बताना चाहेंगे कि आपके पीएफ पर कितना ब्याज और कब से मिलेगा?

EPF Interest Rate 2025-26 ई ब्याज दर घोषित

डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 239वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ के ग्राहकों को 8.25% की ब्याज दर की सिफारिश की है। CBT बोर्ड ने निष्क्रिय ईपीएफओ खातों में 1,000 रुपये या उससे कम की बकाया राशि वाले खातों में दावों के स्वतः निपटान के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी, इसमें लगभग 5.68 करोड़ रुपये की राशि वाले 1.33 लाख से अधिक खाते शामिल होंगे।

EPF Interest Rate 2025-26 कब मिलेगा

सीबीटी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सदस्यों के ईपीएफ खातों में जमा राशि पर 8.25% वार्षिक ब्याज दर जमा करने की सिफारिश की है। ब्याज दर को भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा, जिसके बाद ईपीएफओ ग्राहकों के खाते में ब्याज दर जमा करेगा। जिसके बाद ही आपको आपने पीएफ खाते में ब्याज का पैसा दिख पायेगा।

अगर आप किसी ऐसी कंपनी या संस्थान आदि में काम करते हैं, जहां 20 या 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। ऐसे में आपके एम्प्लायर को खुद ही ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड होना है। जिसके बाद वह आपका पीएफ का खाता खुलवायेगा। आपके बेसिक+मंहगाई भत्ते का 12 फीसदी आपकी कंपनी काट कर आपके पीएफ खाते में जमा करेगा। जिसके साथ ही कंपनी भी अपनी तरफ से ठीक उतना ही पैसा आपके पीएफ खाते में जमा करायेगा।

पीएफ मेंबर्स को फायदा

आपके इसी पीएफ खाते पर साल में एकमुश्त ब्याज की राशि प्रदान की जाती है। जो कि वित् वर्ष 25-26 के लिए 8.25% की घोषणा की गए है। आपको याद दिला दें कि पहले भी वित् वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 फीसदी ही ब्याज दिया गया था। जिसको पहले वित् वर्ष 2025-26 के लिए कम करने की संभावना जताई जा रही थी। जबकि इस वित् वर्ष में भी सीबीटी ने ब्याज दर को बनाए रखा। जिससे देश के करोड़ों पीएफ मेंबर्स को फायदा मिलेगा।

EPF Interest Rate 2025-26 नई ब्याज दर घोषित, कितना मिलेगा

Note- प्राइवेट कर्मचारी से संबंधित अधिकार और जानकारी के लिए हेल्प डेस्क पेज पर विजिट करें, और अपना कमेंट फीडबैक के लिए जरूर दें।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment