Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna Gujarat Online Apply कैसे करें?

आज हम अपने इस पोस्ट में किसान भाइयों के लिए Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna Gujarat ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें की जानकारी देने जा रहे हैं। इसके साथ ही Document, Eligibility, beneficiary list की पूरी जानकारी लेकर आये हैं। जिससे आप इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकें। आइये हम इसको स्टेप बाई स्टेप जानते हैं।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna Gujarat क्या है?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात का प्रारंभ 10 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने किया था। इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई हेतु किसानों को सरकार की तरफ से 30 से 60% तक के आधार पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। किसान सहाय योजना गुजरात के अनुसार जिन किसानों की फसलों को 30% से अधिक नुकसान पहुंचा होगा उन्हें 4 हेक्टेयर के लिए ₹20000 तक का आर्थिक फंड दिया जाएगा तथा जिन किसानों की फसलों को 60% से अधिक नुकसान पहुंचा होगा उन्हें 4 हेक्टेयर के लिए 25000 तक का आर्थिक फंड दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात का उद्देश्य क्या है?

गुजरात में बेमौसम बारिश के कारण फसलों का खराब होना किसानों की मेहनत को भी प्रभावित करता है। इससे सबसे अधिक गरीब किसान प्रभावित होता है, क्योंकि वह मेहनत से फसल उगाता है और उसके बाद मौसम की अनियमितता के कारण उसके फसलों को नुकसान पहुंचता है। जिससे किसान आर्थिक रूप से तंग हो जाता है। गुजरात सरकार ने किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सूखा, भारी बारिश एवं बेमौसम बारिश की स्थिति के कारण फसलों के नुक़सान हेतु mukhyamantri Kisan sahayata Yojana Gujarat का आरंभ किया ताकि सरकार द्वारा किसानों को प्रभावित फसलों की भरपाई हेतु सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। इस योजना के द्वारा किसान दोबारा से अपनी फसल को उगाने में सक्षम हो पाएगा।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात के अनुसार किस तरह के नुक़सान होने पर दी सहायता जाएगी?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात के तहत किसानों को निम्नलिखित तरह से नुकसान होने पर आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी-:

सूखे की स्थिति में

फसल के क्षेत्र में सूखा पड़ने पर फसल के खराब होने से हुए नुकसान की भरपाई हेतु किसान मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए आवेदन कर सकता है परंतु सूखा परिस्थिति तभी मान्य होगी जब उस संबंधित जिले में 10 प्रतिशत से कम बारिश आई हो या उस क्षेत्र में मॉनसून के दौरान बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई हो।

● अत्याधिक बारिश की स्थिति में

फसल के क्षेत्र में अत्याधिक बारिश होने के कारण फसलों के खराब होने से हुए नुकसान की भरपाई हेतु किसान मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात के लिए आवेदन कर सकता है परंतु अत्याधिक बारिश की स्थिति तभी मान्य होगी जब संबंधित क्षेत्र में 35% से अधिक या लगातार 48 घंटे तक उस क्षेत्र में बारिश हुई हो।

● बैमौसम वर्षा की स्थिति में

फसल के क्षेत्र में बेमौसम वर्षा होने के कारण फसलों की खराब होने से हुए नुकसान की भरपाई हेतु किसान मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए आवेदन कर सकता है परंतु बेमौसम वर्षा की स्थिति तभी मान्य होगी जब संबंधित क्षेत्र में 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के अंतराल में 50 मिलीलीटर या लगातार 48 घंटे तक वर्षा हुई हो।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana Gujarat कौन योग्य है?

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात (MKSYG) योग्यता (Eligibility) इस प्रकार निर्धारित की गई है-:

● किसान गुजरात का निवासी होना चाहिए।
● इस योजना के लिए केवल गुजरात के स्थाई किसान ही आवेदन कर सकते हैं।
● प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए किसानों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
● राज्य राजस्व विभाग के रिकार्ड में नामांकित किसान खाताधारक एवं वन अधिकार कानून के मुताबिक मान्य किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
● इस योजना के तहत खरीफ फसल के नुकसान हेतु किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात के लिए कौन से दस्तावेज होने चाहिए?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं-:

● किसान के पास स्वयं आधार कार्ड होना चाहिए।
● किसान के पास पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
● उम्मीदवार के पास निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
● किसान के पास ऑनलाइन आवेदन एवं योजना संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
● पंजीकरण के लिए पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ का होना आवश्यक है।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना का विवरण

योजना का नाम मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री विजय रुपानी जी के द्वारा
लॉन्च की तारीक 10 अगस्त 2020
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानो को मुआवज़ा प्रदान करना

Mukhymantri Kisan sahayata Yojana Gujarat online apply kaise kare ?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात हाल ही में आरंभ हुई है। इसीलिए सरकार द्वारा अब तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल का निर्माण नहीं किया गया है तथा जब तक सरकार की ओर से इस योजना के ऑनलाइन पोर्टल की घोषणा नहीं की जाती है तब तक किसानों को अपने स्थानीय ग्राम विभाग में जाकर इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी।‌ इस योजना के ऑनलाइन पोर्टल की घोषणा होते ही हमारे वेब पोर्टल का आपको ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सभी जानकारियां मिल जाएंगी। इसके साथ ही हम यही इसी पेज पर ऑनलाइन अप्लाई का लिंक उपडेट कर देंगे।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna Gujarat Beneficiary List Process क्या है ?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना बेनिफिशरी लिस्ट को निम्नलिखित प्रकार से तैयार किया जाएगा-:

● बेनिफिशियरी लिस्ट दो आधार पर तैयार की जाएगी सबसे पहला आधार 30 से 60% की हानि तथा दूसरी सूची 60% से अधिक की हानि के आधार पर तैयार की जाएगी।
● इस योजना के तहत सर्वप्रथम स्थानीय जिला कलेक्टर द्वारा सूखा, भारी बारिश या अन्य प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जाएगी।
● जिला कलेक्टर द्वारा तैयार की गई सूची को 7 दिन के अंतर्गत राजस्व विभाग के पास जमा कराया जाएगा।
● इसके पश्चात 15 दिनों के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा फसल प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जाएगा।
● सर्वेक्षण के पूरे होने के बाद ठाणे जिला अधिकारी के सूची पर हस्ताक्षर होंगे और उसके बाद किसानों की लाभार्थी सूची की घोषणा की जाएगी।

उम्मीद है आपको मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात के संबंध में सभी जानकारियां मिल गई होगी। इस योजना से संबंधित नई सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे वेब पोर्टल को फॉलो करें। सरकार द्वारा जैसे ही इस योजना के ऑनलाइन फॉर्म की घोषणा होगी। वैसे ही हमारे वेब पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित सभी सूचनाओं को सूचित कर दिया जाएगा। तब तक के लिए किसान स्थानीय ग्राम विभाग से इस योजना से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करते रहे। अगर आपका इस संबंध में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment