EPF interest 2021 latest news मेंबर्स को पीएफ का ब्याज कब तक मिलेगा?

अगर आपके पास EPF खाता है। ऐसे में आपको पीएफ खाते पर मिलने वाले ब्याज (EPF interest rate 2020-21) का इंतजार होगा। हम सभी को पता है कि पिछली बार की तरह इस बार भी अभी तक EPFO विभाग द्वारा ब्याज नहीं दिया गया है। जिसके बाद सभी पीएफ सब्सक्राइबर का सवाल है कि पीएफ का ब्याज कब तक मिलेगा? जिसके बार में हम आपके लिए EPF interest 2021 latest news लेकर आये हैं।

EPF interest 2021 latest news

EPFO विभाग द्वारा वित् वर्ष समाप्ति के बाद पीएफ खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की राशि क्रेडिट किया जाता है। जिसका इन्तजार हर पीएफ मेंबर्स को रहता है। ऐसे तो EPF interest 2021 को मार्च 2021 की समाप्ति के बाद अप्रैल महीने में क्रेडिट कर देना चाहिए था। मगर पिछले 2 वर्षों से लॉकडाउन की वजह से देरी हो रही है। पिछले साल वित् वर्ष 2019-20 का ब्याज तकरीबन 9 महीने बाद जनवरी 2021 में दिया गया है। ऐसे में अब सवाल आता है कि अभी वित् वर्ष 2020-21 का ब्याज कब तक मिलेगा?

EPF interest rate 2020-21 कब मिलेगा?

केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय के द्वारा सीबीटी मीटिंग में विगत 4 मार्च 2021 को ब्याज दर के लिए फैसला ले लिए गया है। पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री श्री संतोष गंगवार वित् वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दर 8.5% की घोषणा की थी। जिसको वित् मंत्रालय के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया था। इस प्रस्ताव को वित् मंत्रालय के अप्रूवल के बाद ही फिर से लेबर मंत्रालय से अंतिम फैसला लेकर EPFO विभाग को भेजा जाता है। जिसके बाद EPFO विभाग नोटिफिकेशन जारी कर ब्याज क्रेडिट करना शुरू कर देता है। तब जाकर आपको पीएफ अकाउंट में ब्याज मिलता है।

ईपीएफ ब्याज दर 2020-21?

पुरे देश में कोरोना वायरस के कारण अलग-अलग राज्यों में परिस्थिति अनुसार लॉकडाउन लगाया गया। हालाँकि इस बार भी पीएफ ब्याज 2021 मिलने में लगभग 3 महीना बिलंब हो चूका है। जिसके लिए हमने EPFO विभाग को ट्वीट कर पूछा है। ऐसे अभी तक कोई जवाब तो नहीं आया मगर हाल ही के मिडिया रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के अंत तक वित् वर्ष 2020-21 का ब्याज का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। जिसके बाद सभी पीएफ मेंबर्स के अकाउंट में ब्याज की राशि क्रेडिट होना शुरू हो जायेगा।

EFP interest 2021 latest news in hindi

पिछले वित् वर्ष 2019-20 में ब्याज दर 8.5% दिया गया था। ऐसे आशंका जताई जा रही थी कि इस बार ब्याज दर घटा दी जायेगी। मगर 4 मार्च को सीबीटी मीटिंग में वित् वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दर 8.5% को बरकरार रखा गया है। मगर जब तक इस ब्याज दर पर वित् मंत्रालय की मुहर नहीं लग जाती तब तक दाबे के साथ कुछ भी कहना मुश्किल है।

EPF interest 2021 latest news मेंबर्स को पीएफ का ब्याज कब तक मिलेगा?

जब EPFO विभाग के तरफ से EFP interest 2021 नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। वैसे ही हम अपने इसी ब्लॉग के माध्यम से जानकारी देंगे। आप उसके बाद अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है। जिसमें आपके ब्याज की राशि जुड़ने से Balance बढ़ जायेगा।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment