Delhi Govt 5000 Rs मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किया, पैसा कैसे चेक करें?

Delhi Govt 5000 Rs मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किया है। यह आर्थिक सहायता दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध से प्रभावित मजदूरों को दिया गया है। जिसके बारे में मिडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को तक़रीबन 2 लाख 95 हजार मजदूरों के खाते में 5,000 रुपया भेजा गया है। आइये जानते हैं कि इसका लाभ किनको मिलेगा और इसको कहाँ और कैसे चेक करें?

Delhi Govt 5000 Rs मजदूरों के खाते में ट्रांसफर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को मद्देनजर निर्माण कार्यों पर बैन लगाया गया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि जितना दिन बैन रहेगा, उतना दिन मजदूरों को राज्य सरकारें निर्माण कार्य मजदूर फंड से पैसा दें। जिसके बाद दिल्ली सरकार के मजदूरों को 5,000 देने को घोषणा की थी। जिसकी जानकारी हमने अपने पूर्व के आर्टिकल के माध्यम से दी थी। जिसके लिए अब केजरीवाल सरकार ने 350 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।

Delhi Labour Card 5000 rs Sahayata Yojana 2021

दिल्ली में उपमुख्यमंत्री सह श्रममंत्री ने मिडिया के हवाले से कहा कि शनिवार को 2.95 लाख कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में 5,000 रुपया की सहायता राशि भेज दी गई है। उसके बाद बांकी बचे श्रमिकों के खाते में 2 दिन के अंदर ही सहायता राशि भेज दी जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि पहले भी दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना काल में दो बार निर्माण श्रमिकों के खाते में 5000-5000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि दिल्ली सरकार कंस्ट्रक्शन मजदूरों के साथ हर कदम पर खड़ी है। मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी हैं, जो देश को मजबूत करते हैं। देश एक मजदूर खड़े हैं तो इमारतें खड़ी है, शहर खड़े हैं। उनके सम्म्मान व् हितों को ध्यान रखना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। अब भले ही निर्माण संबंधी गतिविधियों पर रोक है। मगर श्रमिक भाई-बहनों का घरों में चूल्हा जलते रहे। जिसके लिए दिल्ली सरकार हर संभव मदद करेगी।

दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2021

अब आप जरूर जानना चाहते होंगे कि दिल्ली सरकार द्वारा 5000 की आर्थिक सहायता का लाभ कैसे लें? आपको इसके लिए कहीं जाने को जरूरत नहीं है। अगर आपने दिल्ली लेबर कार्ड बनवा रखा है। दिल्ली सरकार द्वारा 5000 की राशि आपके लेबर कार्ड से जुड़े आधार कार्ड के द्वारा बैंक खाते में ऑटोमैटिक आ जायेगा। अगर आपने अपने बैंक खाते में मोबाइल नंबर उपडेट करवा रखा होगा तो मैसेज आ जायेगा। अगर आपको अभी तक मैसेज नहीं आया तो घबराने की जरूरत नहीं है।

Delhi Sarkar Yojana 2021

हमें दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूर M,S Saifi ने बताया कि “Mere aa gaye thanks sir”। उनके बाद Jatinder Kumar ने लिखा कि “Aa gaya aaj morning main 5000″। यही नहीं बल्कि JAI BHARAT और Shanu Ansari जी बताया कि “Mere paise aa gaye sir”। अगर आपका दिल्ली लेबर कार्ड एक्टिव है। ऐसे में धीरे-धीरे दिल्ली सरकार द्वारा भेजी रकम आपके बैंक के द्वारा खाते में क्रेडिट कर दी जायेगी। अब बैंक द्वारा पैसा क्रेडिट करने में 3-4 वर्किंग डे का समय लग सकता है। आपको इन्तजार करना चाहिए। अगर इसके बाद भी पैसा नहीं आये तो आप सीधे सनिर्माण विभाग में कंप्लेंट कर सकते हैं।

Delhi Labour Card Apply

दिल्ली के श्रममंत्री ने बताया कि दिल्ली कंस्ट्रक्शन बोर्ड में 6 लाख रजिस्टर्ड हैं। जिसमें तक़रीबन एक लाख और मजदूर रजिस्टर्ड होने की प्रक्रिया में हैं। दिल्ली सरकार निर्माण मजदूरों को पंजीकृत करने के लिए शिविरों के माध्यम से पंजीकरण अभियान चलायेगी। जिसके बाद रजिस्टर्ड श्रमिक सनिर्माण बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाले अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अभी फिलहाल दिल्ली में तक़रीबन 10 लाख निर्माण श्रमिक हैं। जिनके रजिस्ट्रेशन के बाद उपरोक्त लाभ प्रदान किया जायेगा।

Delhi Govt 5000 Rs मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किया, पैसा कैसे चेक करें?

F&Q

Q.No.1 : दिल्ली मजदुर श्रमिक भत्ता योजना से जुडी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
Ans: दिल्ली सरकार ने Construction Worker के Online Registration और रिन्युअल के लिए एक वेवसाइट लॉन्च किया था। जिसके बाद अब दिल्ली में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कार्य से जुड़े मजदूर दिल्ली बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड में नया रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण करा सकते हैं।

Q.No.2: मै दिल्ली का निवासी हूँ क्या मै इस योजना में आवेदन कर सकता हूँ ?
Ans: अगर आप दिल्ली में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कार्य से जुड़े मजदूर हैं तो आप निर्माण श्रमिक बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Q.No.3: क्या मुझे delhi govt 5000 rs scheme pollution का लाभ उठाने के लिए कहीं अप्लाई करना होगा?
Ans: अगर आपने दिल्ली लेबर कार्ड बनवा रखा है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपको दिल्ली सरकार द्वारा 5000 की सहायता राशि बैंक खाते में भेज दी जायेगी।

यह भी पढ़ें-

Share this

36 thoughts on “Delhi Govt 5000 Rs मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किया, पैसा कैसे चेक करें?”

    • अभी इन्तजार कीजिए, नहीं तो शिकायत कीजिये। ऊपर पोस्ट में पूरी जानकारी दी हुई है.

      Reply
    • अभी सरकार के द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. जैसे ही कोई जानकारी आती है तो हम अपने इसी ब्लॉग पर उपडेट करेंगे।

      Reply
    • अभी सरकार के द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. जैसे ही कोई जानकारी आती है तो हम अपने इसी ब्लॉग पर उपडेट करेंगे।

      Reply
  1. sir mere bhi 5000 rupee nhi aaye hai
    mera naam mukesh hai
    mera application number 51380000149073
    sir check karen jarut hai

    Reply
    • आपको इसके लिए दिल्ली सनिर्माण भवन में शिकायत करना चाहिए। जिसकी जानकारी हमने अपने पहले की पोस्ट में दी है

      Reply
    • आपको शिकायत करना चाहिए। हम केवल आपको इनफार्मेशन दे सकते हैं. आपको हमने शिकायत का तरीका बताया है.

      Reply
      • Mere lebour card ke paise abhi nahin aye sir akhir kyo nahi aye sir please help me mera registration number 51380000308705 hai

        Reply
        • हमने अपने पोस्ट में शिकायत करने का तरीका बताया है. जल्द ही इसकी पूरी जानकारी पता कर ब्लॉग के माध्यम से उपडेट किया जायेगा।

          Reply
    • यह तो सरकार ही बतायेगी। हमारे पास कोई भी जानकारी आयेगी तो हम ब्लॉग पर उपडेट करेंगे

      Reply
    • इसके बारे में हमारे दो दिन पहले का पोस्ट पढ़िए

      Reply
    • इसके बारे में कोई भी जानकारी आएगी तो हम उपडेट करेंगे

      Reply
    • आपको दिल्ली सरकार के भवन निर्माण विभाग में शिकायत करना चाहिए

      Reply
    • अगर आपका कार्ड एक्टिवेट है तो शिकायत करना चाहिए

      Reply

Leave a Comment