पंजाब न्यूनतम मजदूरी अधिसूचना 2021 पीडीएफ जारी, कितना वेतन बढ़ाया?

अगर आप पंजाब राज्य में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको पंजाब न्यूनतम मजदूरी अधिसूचना 2021 पीडीएफ (Minimum Wage in Punjab 2020-21) ) का बेसब्री से इन्तजार होगा। अभी हाल ही में पंजाब सरकार ने न्यूनतम वेतन में वृद्धि की घोषणा की है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन में कितनी वृद्धि होगी? हम इसको detail में जानते हैं।

Minimum Wage in Punjab 2020-21

पंजाब सरकार के तरफ से लेबर कमिश्नर ने 30 नवंबर 2021 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कि पिछले साल यानी मार्च 2020 और सितंबर 2020 का मंहगाई भत्ता है। ऐसे अभी पंजाब न्यूनतम वेतन 2021 का 2 मंहगाई भत्ता (मार्च 2021 और सितंबर 2021) अभी भी पेंडिंग है। जिसकी मांग आपलोग कर सकते हैं। अभी मंहगाई भत्ता में वृद्धि से फिलहाल पंजाब में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन बढ़ जायेगा।

हालाँकि, इसमें बताया दर आपके लिए क्रमशः 01 मार्च 2020 और 01 सितम्बर 2020 से लागू होगा। आपको बढ़े दर के अनुसार एरियर भी मिलना चाहिए।अगर आप किसी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, कंपनी, फैक्ट्री, किसी वाणिज्यिक संस्थानों समेत नियोजित इकाईयों में काम करते हैं तो आपको बढ़े न्यूनतम वेतन का लाभ मिलेगा।

प्राइवेट कर्मचारी का न्यूनतम वेतन

बिजनेश स्टैंडर्ड के रिपोर्ट के अनुसार पंजाब सरकार के द्वारा यह बढ़ोतरी अप्रैल 2020 से की गई थी। जिसके बाद पंजाब श्रम विभाग ने 9 मई को बढ़ाये न्यूनतम वेतन को वापस ले लिया था। अपने आदेश में कहा गया था कि ‘ऐसा अनुमान लगाया गया है कि कोविड-19 के कारण आर्थिक स्थिति खराब हुई है, ऐसे में राज्य में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी के लिए यह उचित वक्त नहीं है। सरकार की ओर से 1 मई को जारी पत्र तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है और यह फैसला अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है।’

पंजाब न्यूनतम वेतन 2021

जिसके बाद पंजाब सरकार को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। ऐसे दिल्ली सरकार ने भी न्यूनतम वेतन अप्रैल 2020 और अक्टूबर 2020 पर रोक लगा दी थी। जो कि सुरजीत श्यामल के आरटीआई के दबाव के बाद दिसम्बर 2020 में जारी किया गया। ऐसे कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी का आदेश वापस लेना वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। कोविड-19 के कारण आर्थिक संकट को देखते हुए कंपनियों की मदद करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया था। जिसको अभी जारी कर दिया गया है।

Current Minimum Wages in Punjab 01 March 2020 pdf

CategoriesDailyMonthly
Unskilled353.149181.71
Semi-Skilled383.149961.71
Skilled417.6410858.71
Highly Skilled457.3411890.71
Outsourcing/Casual Staff/ Daily Wagers Under Punjab Govt Dept
Staff Category A551.9914351.71
Staff Category B487.7612681.71
Staff Category C430.0711181.71
Staff Category D383.919981.71

Latest Minimum Wages in Punjab 01 Sep 2020 pdf

CategoriesDailyMonthly
Unskilled353.569192.72
Semi-Skilled383.569972.72
Skilled418.0610869.72
Highly Skilled457.7511901.72
Outsourcing/Casual Staff/ Daily Wagers Under Punjab Govt Dept
Staff Category A552.4114362.72
Staff Category B488.1812692.72
Staff Category C430.4811192.72
Staff Category D384.339992.72

प्राइवेट कर्मचारी का न्यूनतम वेतन

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम 

 

आपको उपरोक्त न्यूनतम वेतन दर में बेसिक+मंहगाई भत्ता शामिल है। अगर आप मासिक वेतन दर में 26 से भाग देंगे तो 1 दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। आप अगर एक प्राइवेट कर्मचारी हैं तो आपको पंजाब सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन से कम वेतन का भुगतान नहीं किया जा सकता है। अगर आपको उपरोक्त दर से कम वेतन दिया जा रहा है ऐसे में आप लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

पंजाब न्यूनतम मजदूरी अधिसूचना 2021 पीडीएफ जारी, कितना वेतन बढ़ाया?

अगर आप पंजाब राज्य में स्थित सेंट्रल गवर्नमेंट के किसी मंत्रालय/विभाग/पीएसयू आदि में आउटसोर्स/कॉन्ट्रैक्ट वर्कर/ डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021 के अनुसार मिलेगा। जिसके बारे में हम समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं।

Minimum Wage in Punjab 2020-21 notification pdf

यह भी पढ़ें-

Share this

Join Telegarm

2 thoughts on “पंजाब न्यूनतम मजदूरी अधिसूचना 2021 पीडीएफ जारी, कितना वेतन बढ़ाया?”

  1. मेरी बहन को उसके ससुराल बले परेसान करते है मारते पीटते है और दहेज की मॉग करते है मेरी बहन 15 दिन से पुलिस थाना जा रही है उसकी कोई सुनबाई नही हुई थाना सबलगढ जिला मुरेना म,पृ, कृपा करके मेरी बहन की सुनबाई करो थाने‌ बाले सब उलटी उलटी बात करते है मेरा नं 8200*****मेरी बहन की हेलप करो,,

    Reply
    • आपको अपने एरिया के एसपी को शिकायत करना चाहिए

      Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!