Jharkhand Minimum Wages April 2022 pdf download कितना बढ़ा?

Jharkhand Minimum Wages April 2022 – झारखंड सरकार ने मजदूरों के मंहगाई भत्ता में वृद्धि की है। जिसके बाद झारखण्ड राज्य में काम करने वाले कामगारों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी हो जायेगा। आज हम आपको बतायेंगे कि इस वृद्धि का लाभ किसको, कब से और कितना मिलेगा? हमारे इस पोस्ट में आपको पूरी जानकारी के साथ नोटिफिकेशन का कॉपी भी मिलेगा।

Jharkhand Minimum Wages April 2022

झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव ने 13 अप्रैल 2022 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसका लाभ प्रदेश के तकरीबन 77 नियोजित इकाइयों को मिलेगा। अगर आप इन नियोजित इकाइयों का लिस्ट देखना चाहते हैं तो आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। जो नोटिफिकेशन आपको पोस्ट के लास्ट में मिल जायेगा।

अगर आप झारखण्ड राज्य में शॉप एंड इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत किसी दूकान, सिनेमा घर, होटल या किसी भी वाणिज्यिक संस्थान आदि में काम करते हैं। ऐसे में आपको 01 अप्रैल 2022 से निम्न दर से मिलेगा-

Minimum Wages in Jharkhand April 2022

Class of Employment Basic Per Day Basic Per Month VDA Per Day VDA Per Month Total Per Day Total Per Month
Unskilled 274.81 7145.06 52.04 1353.27 326.86 8498.33
Semi-skilled 287.9 7485.4 54.53 1417.73 342.43 8903.13
Skilled/Clerical 379.51 9867.26 71.88 1868.86 451.39 11736.1
Highly Skilled 438.39 11398.1 83.03 2158.81 521.42 13557

Jharkhand Nyuntam Vetan April 2022

अगर आप झारखण्ड न्यूनतम वेतन को चेक करना चाहें तो उपरोक्त टेबल से मिलान कर सकते हैं। जिसमें आपके बेसिक और मंहगाई भत्ता का योग शामिल होता है। अगर आप अपने मासिक वेतन में 26 से भाग देंगे तो एक दिन का वेतन कैलकुलेट हो जायेगा।

अगर आपको 1 अप्रैल 2022 से उपरोक्त दर से कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आपको न्यूनतम वेतन से जितना कम वेतन का भुगतान किया जा रहा उसके दस गुने हर्जाने का मांग कर सकते हैं।

Jharkhand Minimum Wages April 2022 pdf download किसका कितना बढ़ा?

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी 2022

अगर आप झारखंड राज्य में स्थित किसी भी सेंट्रल गवर्नमेंट के अंतर्गत मंत्रालय/विभाग/पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेली वेजर आदि में रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन की दर से भुगतान किया जाता है। जिसकी जानकारी हमने अपने ब्लॉग के माध्यम से हाल ही में दी है। जिसके लिए हमारे पूर्व के आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर पूछें।

Jharkhand Minimum Wages April 2022

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment