दिल्ली न्यूनतम वेतन अप्रैल 2022 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

अभी तक दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी पर काम करने वाले मजदूरों का अप्रैल 2022 का मंहगाई भत्ता जारी नहीं किया गया है। ऐसे तो दिल्ली न्यूनतम वेतन अप्रैल 2022 (Minimum Wages in Delhi April 2022) का नोटिफिकेशन मार्च 2022 के अंतिम सप्ताह तक जारी हो जाना चाहिए था। मगर आज एक महीने से ज्यादा देरी होने पर दिल्ली लेबर कमिश्नर ऑफिस में फोन लगाया, आइये जानते हैं पूरी जानकारी?

Minimum Wages in Delhi April 2022

दिल्ली सरकार के अनुसार दिल्ली में तकरीबन 50 लाख मजदूर न्यूनतम वेतन पर काम करते हैं। अगर आप पूछेंगे कि न्यूनतम वेतन क्या होता है तो आपको सरल शब्दों में कहेंगे कि सबसे काम मजदूरी जो कि एक मजदूर परिवार (मजदूर+पति/पत्नी+उसके दो बच्चे) तीन यूनिट को जिन्दा रहने के लिए चाहिए।

यह न्यूनतम मजदूरी संबंधित सरकार के द्वारा 5 साल में एक बार निर्धारित की जाती है। जबकि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर साल में 2 बार मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जो किदिल्ली में अभी वाला 01 अप्रैल 2022 से लागू होता। जो कि तक़रीबन एक महीना बीतने के बाद भी जारी नहीं किया गया है।

What is the minimum wage in 2022?

अगर आपको याद हो तो बता दूं कि पिछले कई वर्षो से दिल्ली सरकार अपनी मर्जी से कभी भी मंहगाई भत्ता जारी नहीं करती। हमने दो वर्ष पूर्व आरटीआई लगाकर पूछा था तो उन्होंने सीधे कह दिया कि मजदूरों का मंहगाई भत्ता जारी करना जरुरी प्रावधान नहीं है। जिसके बाद हमने आरटीआई के प्रथम अपील में सरकार को झूठा साबित किया और उनको तक़रीबन 9 महीने बाद Dec 2020 में एक साथ 2 मंहगाई भत्ता जारी करना पड़ा था।

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

जिसके बाद भी दिल्ली लेबर कमिश्नर ऑफिस द्वारा बिना फ़ोन कर याद दिलाये कभी भी मंहगाई भत्ता जारी नहीं किया गया। हमने कल श्री एससी यादव, अपर सचिव-सह-आयुक्त (श्रम) को दो बार फोन किया। जबकि उनके ऑफिस में किसी ने फोन पिक नहीं किया।

दिल्ली न्यूनतम मजदूरी 2022 अधिसूचना कब जारी होगा?

आज भी हमने श्री यादव व् उनके विभाग के लीगल हेड श्री अरविंद जी को फोन किया। मगर फिर से फोन नहीं पिक किया गया है। ऐसे आपको बता दूँ कि उनके पास हमारा नंबर सेव हैं। अगर उनको न्यूनतम वेतन अप्रैल 2022 का मंहगाई भत्ता जारी करने का याद आ गया होगा तो अगले 15 दिन के अंदर नोटिफिकेशन जारी हो जायेगा। अगर तब भी जारी नहीं होता है तो आगे जो भी करना होगा किया जायेगा। जिसमें आपलोगों का साथ चाहिए होगा।

Current Minimum Wages in Delhi April 2022

अगर आप दिल्ली स्थित किसी प्राइवेट कंपनी, दुकान, होटल, सिनेमा घर, रेस्टोरेंट, दिल्ली सरकार के किसी विभाग में आउटसोर्स वर्कर, डेलीवेजर या किसी भी वाणिज्यिक संस्थान आदि में काम करते हैं। ऐसे में आपको अभी, जब तक नया नोटिफिकेशन (अप्रैल 2022) वाला जारी नहीं होता तो निम्न दर से मिलेगा-

Class of EmploymentRates as on 01/04/2021D.A(pm) w.e.f 01/10/2021Rate from (Rupees) 01/10/2021
Per-MonthPer Day
अकुशल1590815616064618
अर्द्ध कुशल1753715617693681
कुशल1929118219473749
नॉन मेट्रिकुलेशन1753715617693681
मेट्रिकुलेशन लेकिन स्नातक नहीं1929118219473749
अति कुशल2097620821184815

 

अब दिल्ली सरकार के द्वारा जैसे ही Minimum Wages in Delhi April 2022 जारी किया जाता है। उसकी जानकारी वैसे ही हमारे इसी पेज पर नोटिफिकेशन के साथ उपडेट कर दिया जायेगा। जिसके लिए हमारे इस पेज को चेक करते रहें।

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी 2021-22 पीडीएफ

अगर आप दिल्ली राज्य में स्थिति किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग/पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेली वेजर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2022 के दर से मिलना चाहिए। जिसका नोटिफिकेशन 31 मार्च 2022 को ही जारी किया जा चूका है। जिसकी जानकारी हमने नोटिफिकेशन एक साथ अपने पूर्व के आर्टिकल में दे रखी है।

Minimum Wages in Delhi April 2022 notification pdf

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “दिल्ली न्यूनतम वेतन अप्रैल 2022 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?”

    • हां, पता है और यह भी देख रहा कि दिल्ली के कर्मचारी कुछ करना नहीं चाहते।

      Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!