[Download] Minimum Wages in Delhi April 2022 बढ़ा, किसको कितना मिलेगा?

दिल्ली में काम करने वाले मजदुर साथियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार द्वारा आपके मंहगाई भत्ता बढ़ाने को घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद आपके Minimum Wages in Delhi April 2022 में वृद्धि हो जाएगी। हमने कल ही इसके लिए दिल्ली के श्रम मंत्री श्री मनीष सिसोदिया को ईमेल किया था। जिसके मात्र 13 मिनट के अंदर ही लेबर सेक्रेटरी को आदेश जारी किया गया और शाम को न्यूनतम वेतन बढ़ाने को घोषणा कर दी गई। आइये हम जानते हैं कि इसके बाद किसको कितना मिलेगा और नोटिफिकेशन का कॉपी कहां से Download करें?

Minimum Wages in Delhi April 2022बढ़ाया?

आपको बता दें कि न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार 5 वर्ष में बाजार के महंगाई के अनुसार न्यूनतम वेतन रिवाइज होने का नियम है। यही नहीं बल्कि हर वर्ष एआईसीपीआई इंडेक्स (All India Consumer Price Index) में वृद्धि के अनुसार साल में दो बार महंगाई भत्ता अप्रैल और अक्टूबर को जारी किया जाता है। जो कि दिल्ली सरकार द्वारा पिछले 2 साल से लेट से दबाव देने के बाद जारी करती है। हालांकि, अभी हमारे पहल से तुरंत मंहगाई भत्ता वृद्धि की घोषणा कर दी गई है।

दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी 2022 अधिसूचना पीडीएफ

हमने दिल्ली न्यूनतम वेतन के लिए 26 अप्रैल 2022 को दिल्ली लेबर विभाग के अधिकारियों को फोन किया था। हालांकि, उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया मगर उनके पास हमारा नंबर सेव है तो हमें अनुमान था कि अगले 10 से 15 दिन में मंहगाई भत्ता जारी हो जायेगा। जिसके बाद अनुमान है कि बढ़ोतरी का फाइल Put कर दिया गया होगा।

अब जब मंहगाई भत्ता जारी होने में देरी हुई तो कल ही मजबूरन श्रम मंत्री को ईमेल कर शिकायत की और दिल्ली न्यूनतम वेतन वृद्धि के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद आनन-फानन में शाम को न्यूनतम वेतन वृद्धि को घोषणा कर दी गई है। अब आपका सवाल होगा कि दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी 2022 अधिसूचना पीडीएफ कब जारी होगा? आज हम जिसकी जानकारी हम देने जा रहे हैं।

Current Minimum Wages in Delhi 2022

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

Minimum Wages Delhi वृद्धि के बारे में विभिन्न न्यूज पोर्टल के द्वारा दावा किया गया है। लाइव मिंट के रिपोर्ट के अनुसार मनीष सिसोदिया ने दिल्ली न्यूनतम वेतन वृद्धि की घोषणा की है। जिसके अनुसार दिल्ली में काम करने वाले मजदूरों को 01 अप्रैल 2022 से निम्न दर से मिलेगा-

Class of EmploymentClass of workersPer Month 01.10.2021Per Month 01.04.2022Per Day 01.04.2022
UnskilledNA1606416,506635
Semi-skilledNA1769318,187700
SkilledNA1947320,019770
Clerical And Supervisory StaffNon Matriculates1769318,187700
Clerical And Supervisory StaffMatriculates But Not graduates1947320,019770
Clerical And Supervisory StaffGraduates And Above2118421,756837

 

दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022

आपको बता दें कि उपरोक्त टेबल में आपके न्यूनतम वेतन का दर में बेसिक+मंहगाई भत्ता का योग शामिल है। अगर आप मासिक वेतन वृद्धि में 26 से भाग देंगे तो एक दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। अभी तक Minimum Wages in Delhi 2022 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अब जब देर से जारी होगा तो आप एरियर भी मिलेगा।

Minimum Wages in Delhi April 2022 बढ़ाया, जानिए?

Minimum Wages in Delhi 2022 pdf

हमने पोस्ट के अंत में दिल्ली न्यूनतम वेतन अप्रैल 2022 का नोटिफिकेशन उपडेट कर दिया है। जिसको क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं और जिसके माध्यम से आप अपने कंपनी/मालिक को दिखाकर बढ़ा वेतन की मांग कर सकते हैं। अगर आपको उपरोक्त दर से नहीं दिया जा रहा तो अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

Central Govt Outsource Employees Salary

अगर आप दिल्ली राज्य में स्थित किसी भी सेन्ट्रल गवर्नमेंट के ऑफिस में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, आउटसोर्स वर्कर, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2022 के दर से कम वेतन का भुगतान नहीं किया जा सकता है। जो कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी न्यूनतम वेतन से अधिक हैं। जिसकी जानकारी हमने अपने पूर्व के आर्टिकल में ही दी है। अगर आपका कोई भी सवाल हो तो कमेंट में लिखकर पूछ सकते हैं।

Minimum Wages in Delhi April 2022 Notification PDF (Click Here)

यह भी पढ़ें-

Share this

18 thoughts on “[Download] Minimum Wages in Delhi April 2022 बढ़ा, किसको कितना मिलेगा?”

  1. जय हिन्द सर Workervoice को हम सभी काम करने वाले 50 लाख मजदूरो की तरफ से आपको बहुत बहुत धन्यबाद आपने जो हम लोगो के लिए जो सघर्ष करते है उसके लिए हम सभी मज़दूर भाई आपको दिल से शुक्रिय अदा करते है thanx sir सरकार ने जो भी Wages बढ़ाया कुछ मज़दूर भाई इसमे खुश नही है क्योकि आजकल के मागई जो आसमान छु रहा उस हिसाब से देखे तो Wages शून्य है खेर सरकार कि मर्जी न होनेसे तो कुछ तो हुआ
    फिर से आपको तथा Workervoice को हम सभी लोगो कि तरफ बहुत बहुत धन्यबाद

    Reply
    • शुक्रिया। जब कर्मचारी/ मजदूर एक दूसरे का दुःख दर्द समझने/महसूस करने लगेंगे। उस दिन बदलाव आयेगा

      Reply
        • हाँ, हम भी इसके लिए दोषी हैं. हम न तो जागरूक हैं और न ही संगठित। जिसके कारण बेरोजगारी का भय दिखाकर हमारे शोषण किया जाता है.

          Reply
  2. बीते दो वर्षों से महंगाई भत्ते में कटौती होती आ रही है और इस बार भी दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते में कटौती होती जा रही है। Labour Commissioner, Government of NCT of Delhi की वेबसाईट से प्राप्त सूचना के अनुसार जब मैंने इसकी जानकारी इकट्ठी की, तब मैंने Calculate किया तो उसका परिणाम कुछ इस प्रकार था
    वर्ष 2017 में अप्रैल का डीए 1.77% बढ़ाया गया था
    वर्ष 2018 में अप्रैल का डीए 2.3% बढ़ाया गया था तथा अक्तूबर का डीए 0.80% बढ़ाया गया था
    वर्ष 2019 में अप्रैल का डीए 2.4% बढ़ाया गया था तथा अक्तूबर का डीए 3.4% बढ़ाया गया था
    वर्ष 2020 में अप्रैल का डीए 3.2% बढ़ाया गया था तथा अक्तूबर का डीए 1.2% बढ़ाया गया था
    वर्ष 2021 में अप्रैल का डीए 2.67% बढ़ाया गया था तथा अक्तूबर का डीए 1% बढ़ाया गया था
    वर्ष 2019 में अप्रैल का डीए 2.7% बढ़ाया गया था तथा अक्तूबर का डीए 3.4% बढ़ाया गया था
    (नोट : उपरोक्त प्रतिशत ग्रोजुएट एवं उससे से ऊपरी स्तर का है।)

    जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही है उस हिसाब से महंगाई भत्ता नहीं बढ़ रहा है, ये तो कम ही हो रहा है।

    Reply
  3. Govt sirf Minimum Wage decide kar deti hai, but reallity is different… People’s doing job even for 8K per month in 2022 also.
    I am graduate, skilled and experiences still I don’t find any good job… Even if find they offer 12-14k jismse se 3K conveyance hi chala jata hai… Govt should monitor and survey if employees getting the same.

    Reply
    • जी सही कहा आपने, आपको लेबर कमिश्नर सेन्ट्रल ऑफिस में शिकायत करना चाहिए

      Reply
    • आपको लेबर कमिश्नर सेन्ट्रल ऑफिस में शिकायत करना चाहिए

      Reply
  4. Sir ji Bas kahne ki baat hai aaj bhi labour 9000 me 12 ghante kaam kar raha hai ispe koi sharkar kuchh action nahi leta majdur dar ke karan kuchh kahta nahi har department ghuskhoro se bhara hai majduro ke liye Koi sarkar nahi hai

    Reply
    • अब क्या करें ऐसे में मजदूरों को बिना एकजुट हुए कोई उपाय ही नहीं हैं

      Reply
  5. Sir, मेरा नाम मनोज कुमार है। मै DEO ki post per NPPA mai kaam karta hu. Sir October 2021 ko jo minimum wages ka notification aaya tha uske according hume salary nahi mil rahi hai or ab April 2022 ka notification bhi aa gaya hai. Hamra department yeh khta hai Gem portal per notification kaafi late update hota hai. Isliye Mujhe kuch samjh nahi aa raha m kha per complaint karo. M aapse request karta hu ki aap hamre help kare.

    Reply
    • आपको हमारा वीडियो देखना चाहिए। हम हर जानकारी उपडेट करते रहते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि न्यूनतम वेतन नहीं मिलने के केस में लेबर कमिश्नर ऑफिस में शिकायत करते हैं.

      Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!