Labour Department Bihar Minimum Wages | बिहार न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022

बिहार राज्य में काम करने वाले मजदूर/प्राइवेट कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके बाद उनके न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी। अब सरकार के द्वारा बिहार न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022 ((labour department bihar minimum wages) बढ़ोतरी का लाभ किन-किन कर्मचारियों को कब से मिलेगा। हम इसकी जानकारी के साथ नोटिफिकेशन का कॉपी भी प्रदान करेंगे।

Labour Department Bihar Minimum Wages 2022

बिहार में दो करोड़ से ज्यादा मजदूर न्यूनतम मजदूरी पर काम करते हैं। नीतीश सरकार द्वारा उनके लिए मंहगाई भत्ता में वृद्धि की गई है। जिसके बाद बिहार राज्यपाल के आदेश से श्री गजेंद्र कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव, श्रम संसाधन विभाग ने 30 मार्च 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत मजदूरों के दैनिक मजदूरी में 12 से 18 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से वृद्धि होगी। जिसका लाभ बिहार में स्थित 69 नियोजित इकाइयों (उधोग) में काम करने वाले मजदूर/कर्मचारियों को मिलेगा। जिसके लिए पोस्ट के अंत में उपलब्ध नोटिफिकेशन का कॉपी डाउनलोड कर देखें।

अभी जो Minimum Wages in Bihar April 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसके अनुसार अलग-अलग कैटेगरी में आपका मंहगाई भत्ता बढ़ने के बाद इस प्रकार से होगा –

Minimum Wages in Bihar April 2022

Category of WorkerAmount of DA from 01.04.2022Per Day
Unskilled12318.00
Semi-skilled12330.00
Skilled15403.00
Highly Skilled18492.00
Monthly
Supervisory/Clerical3409111.00

हिंदुस्तान के रिपोर्ट के अनुसार बिहार न्यूनतम सलाहकार समिति की बैठक में 15 फीसदी न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है। जो कि इस मंहगाई भत्ता बढ़ने के बाद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके बाद जल्द ही आपसे दावा और आपत्ति मांगा जायेगा। जिसके बाद अगर सबकुछ ठीक रहा तो एक बार फिर से आपके न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।

अगर मालिक न्यूनतम मजदूरी न दे तो क्या करें?

अगर आपको उपरोक्त दर से 01.04.2022 से Minimum Wages नहीं मिल रहा तो आप आपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जब भी शिकायत करें तो जितना कम भुगतान किया जा रहा उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Labour Department Bihar Minimum Wages | बिहार न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम 

 

Latest Central Minimum Wages 2022

अगर आप बिहार राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग जैसे रेलवे, पोस्ट ऑफिस, आईआरसीटीसी, एयरपोर्ट, AIIMS आदि में ठेका वर्कर, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीर का न्यूनतम वेतन से कम नहीं दिया जा सकता है। जिसकी जानकारी हम अपने ब्लॉग के माध्यम से समय समय पर देते रहते है। अगर आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछें।

Minimum Wages in Bihar April 2022 PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Join Telegarm

4 thoughts on “Labour Department Bihar Minimum Wages | बिहार न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022”

  1. respected sir
    chaatish garh ki rules ke adhar par wages start kiya jye,,,ABC ke rules banaya jye
    thanks & regard
    manoj kumar

    Reply
    • यह तो सरकार के हाथ में हैं ऐसे आपलोग मांग कर सकते हैं.

      Reply
  2. respected sir
    climax company ke owner ka liesense ko hold kiya jye kyonki lakhisarai ke ambedkar residential school ke jo weak & poor ladies hai unlogo ko time pe salary nahi deta hai,,aur ladies logo se baat karne ki tameez nahi hai,,month mr only 6000 thousand pay karta hai,,aap se request hai in weak worker pe dhayan diya jana chahiye

    Reply
    • आपको इसके लिए अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में सम्पर्क/शिकायत करना चाहिए

      Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!