Central Government Minimum Wages For Contract Labour बढ़ाया क्या?

Central Government Minimum Wages For Contract Labour – अगर आप देश के किसी भी कोने में सेंट्रल गवर्नमेंट के अंडर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के रूप में काम करते हैं तो खुश हो जाइये। आपके लिए एक बार फिर से न्यूनतम वेतन को बढ़ा दिया गया है। जिसका लाभ केंद्र सरकार के किसी भी मंत्रालय/ विभाग/पीएसयू आदि में काम करने वाले कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, आउटसोर्स वर्कर, डेलीवेजर आदि को मिलेगा। आइये जानते हैं कि आपके न्यूनतम वेतन में कितनी बढ़ोतरी की गई है और यह कब से लागू होगा?

Central Government Minimum Wages For Contract Labour

आपको बता दें कि 2014 में केंद्र सरकार में काम करने वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 9 हजार रुपया महीना के करीब था। जिसमें उच्च कुशल कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी को तरीबन 12 हजार न्यूनतम वेतन मिलता था। हमने दिल्ली हाईकोर्ट जनहित याचिका सुरजीत श्यामल बनाम भारत सरकार WP(C.) 2175/2014  के माध्यम से पुरे देश के सेंट्रल गवर्नमेंट के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए “समान काम समान वेतन” की मांग की थी। जिसके बाद 2017 में केंद्र सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 42 फीसदी की वृद्धि की थी। जिसके बाद सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन 9 हजार से बढ़कर 14 हजार और ग्रेजुएट कर्मचारी का तकरीबन 18 हजार हो गया था।

Central Government Minimum Wages 2020 21 pdf in Hindi

आपके सम्बन्धित सरकार के द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के प्रावधानों के अनुसार हर पांच वर्ष में आपका न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए। जिसके तहत केंद्र सरकार के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के न्यूनतम वेतन में 2017 के बाद 2021 में संसोधन होना चाहिए था। जिसके तहत केंद्र सरकार के न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति के सिफारिश के तहत न्यूनतम वेतन में वृद्धि किया जाता है। जबकि अभी आपके मंहगाई भत्ते में अधिक्रमण (वृद्धि) किया गया है।

Central Sphere Minimum Wages Latest News in Hindi

अब आप पूछेंगे कि अधिक्रमण (Supersession) का मतलब क्या हुआ? आपको बता दें कि अभी 01.08. 2022 को पीछे के तीन मंहगाई भत्ता के नोटिफिकेशन के स्थान पर तीन नए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें आपके अप्रैल 2021, अक्टूबर 2021 और अप्रैल 2022 का नोटिफिकेशन शामिल है। अब आपको नए नोटिफिकेशन 01.08. 2022 के दर से न्यूनतम वेतन का भुगतान होगा। जिसमें आपको पीछे का एरियर भी मिलना चाहिए। आइये हम जानते हैं कि सरकार के नए नोटिफिकेशन के अनुसार आपको सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन अब अप्रैल 2021 से कितना मिलना चाहिए-

Central Sphere Minimum Wages 01 APRIL 2021 – 30 SEP 2021 (Monthly)
CATEGORY OF WORKER BEFORE Supersession Orders Minimum Wages After Supersession Orders Minimum Wages AREAR 1 APRIL TO 30 SEP 2021
RATES OF WAGE INC. VDA APRIL 2021 RATES OF WAGE INC. VDA APRIL 2021
A B C A B C A B C
Unskilled 16770 14014 11206 17212 14378 11518 442 364 312
Semi Skilled/Unskilled Supervisor 18564 15834 13130 19058 16250 13468 494 416 338
Skilled/Clerical 20384 18564 15834 20930 19058 16250 546 494 416
Highly Skilled 22178 20384 18564 22776 20930 19058 598 546 494

आप जैसा कि जानते हैं कि हर छः महीने में आपके मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। अब केंद्र सरकार के चीफ लेबर कमिश्नर सेन्ट्रल के द्वारा जारी मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन अक्टूबर 2021 अतिक्रमण के बाद इस प्रकार से होगा-

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी मंहगाई भत्ता (Central Sphere) कितना बढ़ा?

Central Sphere Minimum Wages 01 OCT 2021 – 30 MARCH 2022 (Monthly)
CATEGORY OF WORKER BEFORE Supersession Orders Minimum Wages After Supersession Orders Minimum Wages Arrear 1 OCT TO 30 March P 2022
RATES OF WAGE INC. VDA OCT 2021 RATES OF WAGE INC. VDA OCT 2021
A B C A B C A B C
Unskilled 17004 14196 11362 17446 14560 11674 442 364 312
Semi Skilled/Unskilled Supervisor 18824 16042 13312 19318 16458 13650 494 416 338
Skilled/Clerical 20670 18824 16042 21216 19318 16458 546 494 416
Highly Skilled 22464 20670 18824 23062 21216 19318 598 546 494

अब आपके लेटेस्ट सेन्ट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन 01 अप्रैल 2022 में भी अतिक्रमण किया गया है जो कि निम्न प्रकार से है-

Central Sphere Minimum Wages 01 APRIL 2022 – 30 SEP 2022 (Monthly)
CATEGORY OF WORKER BEFORE Supersession Orders Minimum Wages After Supersession Orders Minimum Wages Arrear 1 April TO 30 Sep 2022
RATES OF WAGE INC. VDA APRIL 2022 RATES OF WAGE INC. VDA APRIL 2022
A B C A B C A B C
Unskilled 17238 14378 11518 18070 15106 12116 832 728 598
Semi Skilled/Unskilled Supervisior 19084 16250 13494 20020 17056 14144 936 806 650
Skilled/Clercial 20956 19084 16250 21996 20020 17056 1040 936 806
Highly Skilled 22776 20956 19084 23894 21996 20020 1118 1040 936

हमने उपरोक्त टेबल को चीफ लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) द्वारा जारी नोटिफिकेशन से बनाया है। उपरोक्त टेबल में आपके न्यूनतम वेतन का मासिक दर को दर्शाया है। अगर आप रोज के हिसाब से काम करते है तो मासिक दर में 26 से भाग देकर एक दिन का न्यूनतम वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। आपका न्यूनतम वेतन = बेसिक +मंहगाई भत्ता का योग होता है, जिसको अपने सैलरी स्लिप से मिलान कर सकते हैं।

Central Govt Minimum Wage 2022 (Central Sphere) in Hindi

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी 2022?

अब हमने जैसा कि उपरोक्त तीनों टेबल में अंत में बकाया (Arrear)  का कॉलम दिया है। जिसमें पूर्व के नोटिफिकेशन के न्यूनतम वेतन और अभी के नोटिफिकेशन के न्यूनतम वेतन का अंतर दर्शाया है। जो कि अभी के मंहगाई भत्ता (VDA) वृद्धि के बाद आपको Arrear के रूप में मिलना चाहिए। जिसको आप अपने नियोक्ता ठेकेदार/प्रधान नियोक्ता से मांग सकते हैं। अगर नहीं दे तो अपने एरिया के रीजनल लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के ऑफिस में लिखित शिकायत कर दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Share this

14 thoughts on “Central Government Minimum Wages For Contract Labour बढ़ाया क्या?”

  1. श्रीमान जी मैं पिछले 6 सालों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहा हूँ जहां पर मुझे 12000 रुपये सैलरी दी जाती है मेरे साथ के एक लड़के ने लेबर कोर्ट में केस भी जीत लिया परन्तु उसके साथ सेटलमेंट करके उसे नोकरी से निकल दिया और कोर्ट के आदेश को भी नही माना ।अभी भी सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा निर्धारित सैलरी नही दी जा रही है ।12000 रुपये में घर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है जी करता है आत्महत्या कर लूं।कृपया मेरा मार्गदर्शन कीजिये।
    विपिन शर्मा

    Reply
  2. क्या यह सब वेतन डाटा एंट्री ऑपरेटर पर भी लागू होगा अगर वेह दिल्ली सरकार के न्यूनतम वेतन पर केंद्र सरकार की किसी दफ्तर में काम करता हो

    Reply
    • आपलोग इतना कन्फ्यूज क्यों रहते हैं? आप अगर हमारे पोस्ट को पढ़ेंगे और पूरा वीडियो को देखेंगे तो इस तरह का सवाल नहीं पूछेंगे। आप सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं और आपके लिए ही है.

      Reply
    • यह आपके काम और qualification पर निर्भर करता है.

      Reply
  3. मजबूरी में लिखना होता है सर हमरे साथ भी वही हाल है एसबीआई एटीएम में ड्यूटी करता हु 15000 मिलता था फरवरी 2022से दूसरी कंपनी को टेंडर दिया cear टेकर नाम रखा है और पेमेंट 9000कर दिया किया करे कुछ उपाय बताइए पटना बिहार

    Reply
    • रीजिनल लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) ऑफिस से सम्पर्क कीजिए

      Reply
  4. Sir what is the daily minimum wages for cleaning personnel in central govt office located in Delhi NCR. Whether deduction of holidays like Saturday and Sunday are applicable while calculating the monthly wages.

    Reply
    • हमारे इस पोस्ट में आपके एक दिन की सैलरी की जानकारी दी है. आपको अपने शहर और कैटेगरी के अनुसार देखना चाहिए। हमारे ब्लॉग पर छुट्टी के नियम की जानकारी है.

      Reply
  5. Sir mai central government ke office me daily wages pe kaam karta tha jis duration me rate revision hua hai, par maine wo job chhor di hai, kya mujhe bhi arrear milna chahiye ?

    Reply
    • अगर आपको रेट के अनुसार पैसा नहीं दिया था तब आप मांग कर सकते हैं.

      Reply
  6. मैं केंद्रीय सरकार के अधीन सीमा सड़क संगठन में मस्टरोल दैनिक मजदूरी मैं पिछले 6 वर्षों से स्किल्ड वर्कर मैं कार्यरत हूँ लेकिन किसी किसी माह बजट के न्यूनतम के अभाव में हमे स्किल्ड ट्रेड से मजदूर में डाला जाता है जिससे कि हमारा पयेमेंट भी कम हो जाता है, क्या यह न्यायउचित है कृपया मार्गदर्शन करें।

    Reply
    • आपको रीजिनल लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) ऑफिस से सम्पर्क करना चाहिए

      Reply

Leave a Comment