Minimum Wages in Bihar 2022 में बढ़ोतरी किया, जानिए किसको कितना मिलेगा?

बिहार राज्य में काम करने वाले मजदूर/प्राइवेट कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद उनके मजदूरी/सैलरी में वृद्धि हो जायेगी। जिसका लाभ बिहार के तकरीबन 3 करोड़ मजदूरों को मिलेगा। आइये जानते हैं कि बिहार न्यूनतम मजदूरी 2022 (Minimum Wages in Bihar 2022) कब से किसको कितना मिलेगा?

Minimum Wages in Bihar 2022

बिहार सरकार के श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार Minimum Wages in Bihar 2022 न्यूनतम वेतन (बेसिक) में संसोधन किया गया है हुआ है। सरकार के द्वारा मौजूदा कानून के अनुसार हर 5 साल में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी और साल में 2 बार बाजार के मंहगाई के अनुसार मंहगाई भत्ता में वृद्धि का प्रावधान है। बिहार राज्य श्रम संसाधन विभाग के द्वारा हर साल होने वाली अप्रैल व अक्टूबर की मंहगाई भत्ते की नियमित वृद्धि से हटकर छह साल के बाद मूल न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ाई है। जो नई दर एक सितम्बर से लागू होगी।

Minimum Wages in Bihar 2022 कितना बढ़ा है?

बिहार में काम करने वाले कामगारों के न्यूनतम वेतन में 48 रुपए से लेकर 74 रुपए रोजाना की वृद्धि हुई है। बिहार सरकार न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति के द्वारा मूल वेतन में 15 फीसदी वृद्धि की अनुशंसा की गई थी। जिसके अनुसार पूर्व के न्यूनतम वेतन की मूल दर एवं मंहगाई भत्ता को समाहित कर उस पर 15 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। जिससे आमजन से सुझाव के बाद मंजूरी दी गई है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी।

Current Minimum Wage Rate in Bihar 2022

बिहार सरकार के तरफ से अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जबकि बिहार श्रम विभाग के फेसबुक पेज द्वारा बिहार न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा की है। जिसके तहत बिहार न्यूनतम वेतन सितंबर 2022 से निम्न प्रकार से होगा –

क्रम संख्या कामगारों की कोटि न्यूनतम मजदूरी 01 अप्रैल 2022 न्यूनतम मजदूरी 01 सितम्बर 2022
1 अकुशल 318 366
2 अर्द्धकुशल 330 380
3 कुशल 403 463
4 अतिकुशल 492 566
5 प्रवेक्षीय/लिपिकीय 9111 (प्रतिमाह)  10478 (प्रतिमाह)

 

श्रम विभाग बिहार न्यूनतम मजदूरी 2022 pdf

बिहार सरकार के न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति के सिफारिश से उपरोक्त दर तय किया गया है। जो कि एक त्रिपक्षीय कमेटी होती है। जिसमें लेबर विभाग के अधिकारी, कॉरपोरेट के प्रतिनिधि और मजदूरों के तरफ से ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। आपका जो वेतन निर्धारित किया गया है। उपरोक्त सभी के सहमति से किया गया है। जिसको उपरोक्त टेबल के माध्यम से दर्शाया गया है।

Minimum Wages in Bihar 2022 में बढ़ोतरी किया, जानिए किसको कितना मिलेगा?

Latest Minimum Wages in Bihar 2022 pdf

आपको बता दें कि जैसे ही बिहार सरकार के लेबर विभाग के द्वारा न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जाता है। हम अपने इसी पेज पर उस नोटिफिकेशन PDF कॉपी उपलब्ध करा देंगे। आपसे अनुरोध है कि कुछ समय बाद एक बार हमारे इसी पोस्ट को जरूर चेक करें। जिससे की आप अपने विभाग/कंपनी संस्थान में मांग कर सकें। यही नहीं बल्कि हमारे द्वारा आपको पुनः 1 अक्टूबर 2022 के मंहगाई भत्ता के बाद भी वेतन वृद्धि की जानकारी दी जायेगी।

Minimum Wages in Bihar 2022 PDF (Available Soon)

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment