Sahara India Supreme Court Latest News सहारा का पैसा कैसे मिलेगा?

आप सभी सहारा इंडिया जमाकर्ताओं को सहारा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार होगा। आपको विभिन्न न्यूज पोर्टल द्वारा सहारा सेबी सुप्रीम कोर्ट 9 जनवरी 2023 की सुनवाई की जानकारी मिली होगी। अब ऐसे में हम आपके लिए सही और सटीक जानकारी लेकर आये हैं। हम आपको न केवल Sahara India Supreme Court Latest News की जानकारी देंगे। बल्कि यह भी बतायेंगे कि सहारा सेबी सुप्रीम कोर्ट आदेश से किन-किन जमाकर्ताओं को और कैसे पैसा मिलेगा?

Sahara India Supreme Court Latest News in hindi

सहारा इंडिया में देश के करोड़ों जमाकर्ताओं का पैसा फंसा हुआ है। हमने पटोरी समस्तीपुर (बिहार) से सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया। जिसके बाद हमने आपलोगों तक एक-एक जानकारी पहुंचाई। सहारा इंडिया नॉन बैंकिंग का लाइसेंस आरबीआई ने 2015 में ही रद्द कर दिया गया है। जिसका पुरे देश में व्यापक असर पड़ा और लोगों ने सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा करना बंद कर दिया।

आपको अभी तक सहारा इंडिया कर्मियों और एजेंटों के द्वारा बताया जा रहा था कि सहारा-सेबी विवाद के कारण ही जमाकर्ताओं का पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है। आज हम इसकी हकीकत के साथ सुप्रीम कोर्ट में सहारा सेबी मामले की सुनवाई का उपडेट देने जा रहे हैं। जिसको जानकार आपके फिर से होश उड़ जायेंगे।

Sahara Sebi Latest News 2023 in hindi

आपको बता दें कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2012 को सहारा सेबी मामले का फैसला दे दिया है। जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया को सेबी के पास तकरीबन 25 हजार करोड़ रुपया जमा करवाने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद जमाकर्ताओं को सेबी के पास अपने पैसा के लिए रिफंड फॉर्म के माध्यम से क्लेम करना था।

जबकि सहारा इंडिया ने सेबी के रिफंड खाते में मात्र 15 हजार करोड़ रुपया ही जमा करवाया। जिसके बाद सेबी ने फिर से माननीय सुप्रीम कोर्ट में सहारा इंडिया प्रमुख के खिलाफ अवमानना का पेटिशन 2012 में दाखिल किया था। जिसकी सुनवाई अब 3 माननीय जजों की बेंच ने शुरू की है। यही नहीं बल्कि जिन जमाकर्ताओं ने सेबी के पास 2012 से 2018 तक क्लेम किया उनको पैसा भी दिया गया है।

सहारा वस सेबी केस सुप्रीम कोर्ट जजमेंट टुडे इन हिंदी

माननीय कोर्ट के 9 जनवरी 2023 के आदेश में मामले में सुनवाई में तेजी लाने के लिए सभी अपवादों और कार्यालय आपत्तियों के अधीन सभी अपंजीकृत सहित सभी लंबित आवेदनों में नोटिस जारी किया है। जिसके बाद कोर्ट के सामने काउंटर एफिडेविट के लिए 4 हप्ता और फिर उसके प्रत्युत्तर हलफनामा के लिए 4 हप्ते का समय दिया गया है।  जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई 18, 19 और 20 अप्रैल 2023 को होगी।

सहारा इंडिया लेटेस्ट न्यूज़ 2022 today news

यही नहीं बल्कि SLP(C) NOS. 16009-16010/2022 को दोनों पक्षों को सुनने के बाद सहमति से खारिज कर दिया गया।  जिसके तहत अगर वो चाहें तो कानून के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दे सकते हैं। हाईकोर्ट से अनुरोध है कि मामले का निस्तारण जितनी जल्दी हो सके किया जाए। यह वही मामला था, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को स्टे दिया गया था। अब आप पूछेंगे कि अब क्या हमें सहारा इंडिया का पैसा कैसे मिलेगा? हमलोगों का चीफ जस्टिस को पत्र लिखने वाला प्रयास काम आ गया।

Sahara India ka Paisa Kaise Milega?

आपको बता दें कि अभी सुप्रीम कोर्ट में सहारा सेवी कंटेम्प्ट एप्लीकेशन की सुनवाई चल रही है। जिसका आपको फाइनल आदेश का इंतजार करना चाहिए। ऐसे आपको बता दें कि अगर आपके पास सहारा इंडिया (Sahara India housing corporation ltd) (Sahara real estate corporation limited) का पेपर है। उनलोगों को ही उक्त आदेश से पैसा मिल पायेगा। अगर आपका पैसा धोखे/जबरदस्ती सहारा क्यू शॉप में कन्वर्ट कर दिया गया है। ऐसे में आपको Sahara Q Shop ke paise ke liye कंपनी रजिस्ट्रार, मुंबई में शिकायत करना होगा। जैसा कि हमें खुद ही सेवी ने लेटर के माध्यम से बताया है। जिसकी हमने आप सभी को पूर्व में जानकारी दी है।

Sahara India Supreme Court Latest News सहारा इंडिया का पैसा कैसे मिलेगा?

Sahara india ka paisa kaise claim kare

माननीय दिल्ली हाईकोर्ट 22 मार्च 2022 के आदेश के अनुसार अगर आपका पैसा सहारा सोसाइटी में फंसा है। ऐसे में आपको Sahara Groups Society ke paise ke liye सेंट्रल रजिस्ट्रार (कॉपरेटिव सोसाइटी) नई दिल्ली के ऑफिस में क्लेम भेज सकते हैं। आपको इसके लिए हमारे ब्लॉग पर न केवल इसकी जानकारी मिलेगी, बल्कि हमने एप्लीकेशन का कॉपी भी दिया है। जिसके माध्यम से आप घर बैठे क्लेम भेज पायेंगे। आगे भी हरेक जानकारी उपडेट करते रहेंगे। अपने सभी साथियों तक शेयर कीजिए और जुड़े रहिए।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment