Minimum Wages in West Bengal January 2023 | पश्चिम बंगाल न्यूनतम वेतन जनवरी 2023

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्राइवेट कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in West Bengal January 2023) में वृद्धि की गई है। जिसके बाद राज्य में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों और मजदूरों के सैलरी में वृद्धि हो जायेगी। आइये जानते हैं कि इस मिनिमम वेज बढ़ोतरी से किसको कब से लाभ मिलेगा? हम आपको अपने पोस्ट के अंत में न्यूनतम वेतन का नोटिफिकेशन भी देंगे।

Minimum Wages in West Bengal January 2023

श्रम आयुक्त का कार्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 जनवरी 2023 को न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार इस न्यूनतम वेतन वृद्धि का लाभ 33 नियोजित इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। आप चाहे किसी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर या किसी भी वाणिज्यिक संस्थानों में काम करते हैं। ऐसे में भी आपको राज्य सरकार द्वारा जारी न्यूनतम वेतन दर से कम भुगतान नहीं किया जा सकता है।

West Bengal majdur ki salary kitni hoti hai

पश्चिम बंगाल सरकार के लेबर विभाग के द्वारा जारी न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी के नोटिफिकेशन के अनुसार आपका वेतन 1 जनवरी 2023 से निम्न प्रकार से होगा-

Class of EmploymentZoneTotal Per DayTotal Per Month
UnskilledZone A3769784
UnskilledZone B3348695
Semi-SkilledZone A41410763
Semi-SkilledZone B3689562
SkilledZone A45511840
SkilledZone B40510519
Highly SkilledZone A50113023
Highly SkilledZone B44511573
Unskilled – Security ServiceZone A3769781
Unskilled – Security ServiceZone B3348693
Semi-Skilled – Security ServiceZone A41410759
Semi-Skilled – Security ServiceZone B3689561
Skilled – Security ServiceZone A45511836
Skilled – Security ServiceZone B40510517

Latest Minimum Wages notification in west bengal

Zone A: नगर निगमों, नगर पालिकाओं, अधिसूचित क्षेत्रों, विकास प्राधिकरणों, थर्मल पावर प्लांट के तहत क्षेत्र व् टाउनशिप क्षेत्रों सहित क्षेत्र। Zone B: ​​बाकी पश्चिम बंगाल। अगर आप उपरोक्त मासिक दर को 26 से विभाजित करेंगे तो एक दिन का दैनिक मजदूरी कैलकुलेट कर सकते हैं। जिसके बाद साप्ताहिक दर को कैलकुलेट करने के लिए दैनिक दर को 6 से गुणा करना होगा।

West Bengal me kam salary ki complaint

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

अगर आपको 01 जनवरी 2023 से उपरोक्त दर से कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आपको जितना कम वेतन दिया जा रहा उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं। अब आप पूछेंगे कि हम लेबर विभाग में कैसे शिकायत करें। ऐसे में आपके लिए हमारा पूर्व का आर्टिकल काफी मददगार साबित होगा।

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी 2023

अगर आप पश्चिम बंगाल में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के डिपार्टमेंट्स के अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट या डेलीवेजर कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन से कम भुगतान नहीं किया जा सकता हैं। जिसकी जानकारी हम अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल के माध्यम से समय-समय पर देते रहते हैं। अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य पूछें।

Minimum Wages Notification 

Share this

2 thoughts on “Minimum Wages in West Bengal January 2023 | पश्चिम बंगाल न्यूनतम वेतन जनवरी 2023”

  1. Sir ji latest minimum wages kab revise hone wala hai ? 2017 ke bad 2023 main jo revise hone wala tha woh abhi tak revise nahi hua naa koi updates hai.. sir kab revise hoga?

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!