अगर आपका सहारा इंडिया सोसाइटी में पैसा फंसा है। ऐसे में माननीय सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च 2023 के आदेश के अनुसार 5000 करोड़ रुपया का भुगतान होना है। जिसके बाद सेंट्रल रजिस्ट्रार के द्वारा ऑनलाइन क्लेम लेकर आपके बैंक अकाउंट में पैसा दिया जायेगा। CRCS Refund Portal Sahara India जारी हो गया, ऐसा कर मैसेज वायरल हो गया है। आपसे अनुरोध है कि उस वेवसाइट पर क्लेम करने से पहले सच्चाई जान लें? हम आपको इस पोस्ट में सहारा इंडिया सोसाइटी का पैसा पाने के लिए सही पोर्टल का लिंक भी देने जा रहे हैं।
CRCS Refund Portal Sahara India जारी हो गया?
सहारा इंडिया के द्वारा जमाकर्ताओं का वापस नहीं दिया जा रहा है। जिससे पुरे देश के सहारा इंडिया जमाकर्ता परेशान हैं। जिसके बाद पिछले 15 महीने से हम पुरे देश के जामकर्ताओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 29 मार्च 2023 को सेंट्रल रजिस्ट्रार, कॉपरेटिव सोसाइटी के द्वारा 5000 करोड़ रिफंड का आदेश जारी हुआ है। जिसके बाद CRCS Refund Portal लांच होने की जानकारी वायरल की जा रही है। आज हम इसकी सच्चाई बताने जा रहे हैं।
Sahara India Claim Online Portal
आपमें से एक सहारा इंडिया जमाकर्ता साथी ने मैसेज कर की जानकारी दी। जिसके बाद हमने छानबीन की तो पता चला कि अभी तक सेंट्रल रजिस्ट्रार के द्वारा पोर्टल/वेबसाइट लांच की किसी भी तरह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। यही नहीं बल्कि उक्त पोर्टल का यूआरएल भी असुरक्षित और Naked IP है, जबकि सरकार के द्वारा कोई भी वेबसाइट GOV.in के साथ होता है। हमें लगा कि यह फर्जी है तो इसके बारे में श्री अमित शाह, केंद्रीय कॉपरेटिव मंत्री, सेंट्रल रजिस्ट्रार, कॉपरेटिव सोसाइटी व् दिल्ली पुलिस को ईमेल के द्वारा निम्न शिकायत भेजी है-
CRCS Refund Portal Sahara India latest news in Hindi
मैंने पाया कि एक वेबसाइट (http://13.49.127.177/) द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश 29 मार्च 2023 के अनुपालन हेतु सहारा इंडिया सोसाइटी के रिफंड के लिए क्लेम ले रहा है। जिस पर ने केवल आपके विभाग का logo, प्रधानमंत्री व् सहकारिता मंत्री का फोटो भी लगा है, बल्कि वह सेंट्रल रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटी का होने का दावा भी कर रहा है। जबकि अभी तक आपके द्वारा वेबसाइट लॉन्च की कोई घोषणा न तो की गई है और तो और आपके ऑफिसियल पेज पर इस वेबसाइट का कोई लिंक भी नहीं है।
यही नहीं बल्कि वह रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमाकर्ता के आधार नंबर, ओटीपी भी ले रहा है। हमें आशंका है कि अगर उक्त वेबसाइट आपका नहीं है, मतलब फर्जी है तो पुरे देश के करोड़ों जमाकर्ताओं के साथ बहुत बड़े ठगी को अंजाम दिया जा सकता है।
सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम
अतः, उपरोक्त बातों को मद्देनजर मामले की तुरंत जांच कर जनहित में अविलंब जाँच करें। अगर यह आपका वेबसाइट नहीं है तो तुरंत इस पर क़ानूनी कार्रवाई की जाए।
सुरजीत श्यामल,
(संयोजक)
सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा
CRCS Refund Portal Sahara India जारी हो गया, क्लेम से पहले सच्चाई जानें?
CRCS Sahara Refund Portal Latest News?
अब देखना है कि हमारे इस शिकायत को मोदी सरकार कितनी गंभीरता से लेती है। मगर दोस्तों जागरूकता में बहुत बड़ा ताकत है। जिसके दम पर हमलोगों ने मिलकर पुरे देश में सहारा इंडिया फर्जीवाड़े को बंद करवाया है। हमने अपना काम कर दिया अब आपको हमारे इस मैसेज को पुरे देश के जामकर्ताओं तक पहुंचाना है। याद रहे, जब तक केंद्र सरकार के तरफ से कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं आती तब तक कहीं भी क्लेम नहीं करना है।
हमारे आरटीआई के जवाब में कॉपरेटिव मंत्रालय ने बताया है कि हम गाइडलाइन बना रहे हैं। उसके बाद हम अखबार के माध्यम से सूचना देंगे और जमाकर्ताओं से क्लेम लेंगे। हमने आपको पहले भी सहारा इंडिया के पेमेंट के लिए आधार ऑथेंटिकेशन और सहारा इंडिया के पेमेंट के लिए आधार में मोबाइल लिंक की सही जानकारी दी है।
Sahara India ka claim kab shuru hoga?
हमें याद रखना होगा कि आपके साथ सहारा इंडिया के नाम पर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। जिसके बाद आप सभी लोगों के बहुत प्रयास के बाद सरकार के द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 5000 करोड़ रिफंड करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में जल्द ही आप सेंट्रल रजिस्ट्रार, कॉपरेटिव सोसाइटी के पास क्लेम कर पैसा वापस पा सकेंगे। अब जैसे ही जानकारी आती है तब हम आपको अपने इसी पेज पर नीचे वेबसाइट के लंच होते ही सूचित करेंगे। आप धैर्य रखें और जुड़ें रहें।
CRCS – Sahara Refund Portal – Click Here (Start Soon)
यह भी पढ़ें-
- Sahara India जमाकर्ताओं को 86 हजार करोड़ मिलेगा, अमित शाह के बयान का सच?
- पटोरी DSP सहारा इंडिया फर्जीवाड़े की पोल खोलने पर क्यों धमका रहें, सुनिए?
- पटोरी के लोगों ने हिंदुस्तान और दैनिक जागरण अखबार का कॉपी जलाया, जानिए क्यों?
- पटोरी के लोगों ने हिंदुस्तान और दैनिक जागरण अखबार का कॉपी जलाया, जानिए क्यों?
- Sahara India me Jama Paisa Kab Milega, पटोरी में संचालित शाखा की हकीकत?
मेरा भी बहुत पैसा ष सहारा में अटका गया है कैसे मिलेगा
हमारे पोस्ट में जानकारी दी तो है.
मेरा भी बहुत पैसा सहारा में अटका गया है कैसे मिलेगा।
हमारे पोस्ट में जानकारी दी तो है.
jab tak koi adhikarik suchna print media se parapt na ho i think kisi bhi like pr jakar data share karna galat sabit ho skta hai
Right
Thaking you
Welcome
Mera v mere jamakartao ka bhi bahut Paisa hai is sahara india me
जुड़े रहिए
kripya shighar payment kro
आपको पोर्टल पर दिए हेल्पलाइन पर सम्पर्क करना चाहिए
Sir,
meri maa ka account hai sahara mai
recurring passbook hai(home point)
meri maa ka passbook per naam aur meri maa ke aadhar per naam
mai spelling mistake hai
please baatye kya kru?
आपको रिफंड पोर्टल पर हेल्पलाइन से सम्पर्क करना चाहिए