EPF Interest Rate 2022-23 Notification जारी, ब्याज कब मिलेगा

अगर आपके पास पीएफ का खाता है तो हम आज आपके लिए खुशखबरी लेकर आये हैं। आपको बता दें कि EPFO विभाग ने 7 करोड़ पीएफ धारकों के लिए वित् वर्ष 2022-23 ब्याज दर का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत आइये जानते हैं कि EPF Interest Rate 2022-23 Notification के अनुसार ब्याज कब और कितना मिलेगा?

EPF Interest Rate 2022-23 Notification

केंद्रीय श्रम मंत्री की अगुवाई में मार्च 2023 में सीबीटी की 233 बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। जिसमें त्रिपक्षीय कमेटी के द्वारा पीएफ का ब्याज दर तय कर लिया गया था। जिसके तहत पीएफ का ब्याज दर 2022-23 के लिए 8.15% का प्रस्ताव वित् मंत्रालय के पास भेजा गया था। जिसको मंजूर कर लिया गया है। भारत सरकार के मंजूरी के बाद श्रम मंत्रालय के हरी झंडी के बाद EPFO विभाग ने EPF Interest Rate 2022-23 Notification 24 जुलाई 2023 को जारी कर दिया है।

पीएफ ब्याज दर 2022-23

EPF Interest Rate 2022-23 Notification जारी होने के बाद अब क्रेडिट होने की बारी है। जिसके लिए ब्याज के नोटिफिकेशन के अनुसार सभी जोनल और रीजिनल हेड को निर्देश जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार उन सभी को अवगत कराया गया है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा कर्मचारियों के पीएफ ब्याज दर वित् वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी को मंजूरी दी गई है। सभी से अनुरोध है कि सभी पीएफ खाताधारकों के खाते में ब्याज दर क्रेडिट करने के दिशा में आवश्यक निर्देश जारी किया जाए।

PF Interest Rate 2022-23 kab aayega?

पीएफ ब्याज का नोटिफिकेशन जारी होने के अधिकतम 10-15 दिन के अंदर पीएफ खाते में ब्याज की राशि क्रेडिट होना शुरू हो जाती है। हालांकि, कोविड के टाइम से काफी समय लग जाता है। विभिन्न न्यूज पोर्टल के द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। पिछली बार सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण मेंबर्स के खाते में देरी से ब्याज आया था। EPFO का कहना है कि इस बार इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा।

EPF Interest Rate 2022-23 Notification जारी, ब्याज कब मिलेगा

अगर आप किसी ऐसी कंपनी या संस्थान आदि में काम करते हैं, जहां 20 या 20 से अधिक कर्मचारी हैं। ऐसे में आपके कंपनी या संस्थान को EPFO विभाग के पास रजिस्टर्ड होना होता है। इसके बाद आपका पीएफ का खाता खुलवाने के लिए बाध्य होते हैं।जिसके बाद आपके एम्प्लायर को कर्मचारी के बेसिक+मंहगाई भत्ते का 12% सैलरी से काट कर और खुद भी उतना ही यानि 12% पीएफ के खाते में जमा करना होता है। जिस पर हर वित् वर्ष के अंत में एक ब्याज की राशि प्रदान की जाती है।

EPF Interest Rate 2022-23 Notification pdf

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment