Minimum Wages in MP Oct 2023 -मजदूरों का न्यूनतम वेतन VDA बढ़ाया?

अगर आप मध्यप्रदेश राज्य में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं।  ऐसे में आपके लिए एमपी सरकार के द्वारा मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in MP Oct 2023) में बढ़ोतरी हो जायेगी। आइए जानते हैं कि इस न्यूनतम वेतन में वृद्धि का लाभ किनको, कितना और कब से मिलेगा?

Minimum Wages in MP Oct 2023

मध्यप्रदेश  सरकार के आदेश से श्री श्रीकांत बनोठ, श्रमायुक्त, मध्यप्रदेश इंदौर ने 25 सितम्बर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार अधिसूचित श्रमिकों के लिए औसत निर्वाह व्यय सूचकांक के आधार पर श्रम विभाग ने 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता का दर जारी किया है। जिसको जोड़ने के बाद अलग-अलग कैटेगरी में काम करने वाले मजदूरों का न्यूनतम वेतन निम्न प्रकार से होगा-

Class of Employment Total Per Day Total Per Month
Unskilled 377.88 9825
Semi-skilled 410.85 10682
Skilled 463.85 12060
Highly Skilled 513.85 13360

mp minimum wages oct 2023

मजदूरी निर्धारण में पैसे तथा रूपये के गुणांक को राउंड उप करके ही दैनिक एवं मासिक मजदूरी निर्धारित की जायेगी। जिसके लिए आप हमारे इस पोस्ट के अंत में संलग्न नोटिफिकेशन का कॉपी देख सकते हैं। अगर आप मासिक वेतन में 26 से भाग देंगे तो एक दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं।

minimum wages in madhya pradesh 2023-24

अगर आपको 1 अक्टूबर 2023 से उपरोक्त दर से भुगतान नहीं दिया जाता है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आपको नोटिफिकेशन से जितना कम वेतन दिया गया है उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Minimum Wages in MP Oct 2023 – मजदूरों का न्यूनतम वेतन VDA बढ़ाया?

मध्यप्रदेश सेंट्रल गवर्नमेंट आउटसोर्स वर्कर न्यूनतम वेतन

अगर आप मध्यप्रदेश राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिस में आउटसोर्स वर्कर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा जारी सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2023 के अनुसार वेतन का भुगतान होना चाहिए। जिसकी जानकारी हमने हाल ही में दी है। जिसको हमारे पूर्व के पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

Minimum Wages in MP Oct 2023 PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment