Uttar Pradesh Minimum Wages October 2023, जाने कितना मिलेगा?

Uttar Pradesh Minimum Wages October 2023: अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में प्राइवेट कर्मचारी और मजदूर के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत आपके सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। आइये जानते हैं कि आपके वेतन/मजदूरी में कब से कितना बढ़ोतरी होगी?

Uttar Pradesh minimum wages October 2023

उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से अजय कुमार मिश्रा, उप श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश ने 29.09.2023 को 74 अनुसूचित नियोजित इकाइयों के लिए मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप प्राइवेट कर्मचारी/मजदुर के रूप में काम करते हैं तो 74 नियोजित इकाइयों का लिस्ट नोटिफिकेशन में देख सकते हैं, जो कि इस पोस्ट के लास्ट में संलग्न किया गया है। पुरे उत्तर प्रदेश राज्य में 1 अक्टूबर 2023 से बढ़ा न्यूनतम वेतन दर लागू होगा, जो कि इस प्रकार से होगा-

Minimum Wages in Uttar Pradesh Oct 2023

Class of Employment Basic Per Month VDA Per Month Total Per Day Total Per Month
Unskilled 5750 4525 395.19 10275
Semi-skilled 6325 4978 434.73 11303
Skilled 7085 5576 486.96 12661

 

उत्तर प्रदेश न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2023

अगर आप मासिक दर में 26 से भाग देंगे तो आप एक दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। जिसमें आपके बेसिक और मंहगाई भत्ता का योग होता है। जिसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे पुराने Basic Salary Kya hai पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

अगर आपको 01 अक्टूबर 2023 से उपरोक्त दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है, ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्रर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जब भी आप शिकायत करें तो आपको न्यूनतम वेतन दर से जितना कम वेतन या मजदूरी दिया जा रहा है। उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, जाने कितना मिलेगा?

सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग के अंदर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की सैलरी

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित किसी भी सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग के अंदर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2023 के अनुसार वेतन मिलेगा। जो कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन से कहीं अधिक है। जिसकी जानकारी हम समय-समय पर देते रहते हैं।

Uttar Pradesh minimum wages October 2023 Pdf

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment