Minimum Wages in Jharkhand October 2023 में वृद्धि, कितना मिलेगा?

अगर आप झारखंड राज्य में मजदुर/प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में झारखंड राज्य सरकार के तरफ से आपके मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in Jharkhand October 2023) में वृद्धि हो जाएगी।

Minimum Wages in Jharkhand October 2023

आपको बता दें कि झारखण्ड सरकार के अवर सचिव, श्रमायुक्त, कार्यालय, झारखंड ने 18.09.2023 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिस मंहगाई भत्ता का लाभ झारखण्ड राज्य के 77 अनुसूचित नियोजित इकाइयों में काम करने वाले कामगारों को मिलेगा। आइये जानते हैं कि 01 अक्टूबर 2023 से आपको कितना न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए?

झारखण्ड न्यूनतम वेतन 01 अक्टूबर 2023-24

Class of Employment Basic Per Day Basic Per Month VDA Per Day VDA Per Month Total Per Day Total Per Month
Unskilled 274.81 7145.06 77.57 2017.05 352.38 9162.11
Semi-skilled 287.90 7485.40 81.27 2113.12 369.17 9598.52
Skilled/Clerical 379.51 9867.26 107.13 2785.52 486.64 12652.78
Highly Skilled 438.39 11398.14 123.75 3217.69 562.14 14615.83

 

न्यूनतम वेतन यानी बेसिक + मंहगाई भत्ते

उपरोक्त टेबल में आपका न्यूनतम वेतन यानी बेसिक + मंहगाई भत्ते का कुल योग है। जिसके मासिक दर में 26 से भाग देकर एक दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते है। जिसको की आप अपने सैलरी स्लिप से मिलान कर सकते हैं।

अगर एम्प्लायर आपको न्यूनतम वेतन नहीं दे रहा है तो?

अगर आपको 01 अक्तूबर 2023 से उपरोक्त दर से भुगतान नहीं किया जाता है। आप इसके लिए अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जब भी आप शिकायत करें, आपको न्यूनतम वेतन से जितना कम वेतन दिया जाता है, उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Minimum Wages in Jharkhand October 2023 में वृद्धि, कितना मिलेगा?

केंद्र सरकार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी सैलरी 2023

अगर आप झारखण्ड राज्य में स्थित सेन्ट्रल गवर्नमेंट के किसी भी विभाग में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए सेंट्रल स्फीयर के न्यूनतम वेतन का प्रावधान होता है। जिस सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2023 की जानकारी हमने पूर्व के पोस्ट में दी है। जिसको आप पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment