Minimum Wages in Delhi 2024 बढ़कर कब आयेगा, जानिए सटीक जवाब?

दिल्ली में 50 लाख से ज्यादा मजदुर न्यूनतम वेतन के तहत आते हैं। सभी को बेसब्री से इन्तजार है कि Minimum Wages in Delhi 2024 बढ़कर कब आयेगा? भले ही उनको न्यूनतम वेतन मिले या ना मिले मगर सभी को सैलरी बढ़ने का इंतजार रहता है। आइये जानते हैं पूरी डिटेल जानकारी?

Minimum Wages in Delhi 2024 बढ़कर कब आयेगा?

मजदूरों के लंबे समय से मांग और संघर्ष के बाद 03 मार्च 2017 में दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 39 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसको मालिकों के अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। जिसके खिलाफ दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है। जिसके बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट के मंजूरी के बाद पुनः 22 अक्टूबर 2019 में नया न्यूनतम वेतन 39 फीसदी बढ़ोतरी का गजट जारी किया जाता है।

दिल्ली न्यूनतम मजदूरी 2024 कब बढ़ेगा?

दिल्ली न्यूनतम वेतन की बढ़ोतरी 2017 के बाद नियमतः 5 साल बात न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए। आपमें से बहुत सारे मजदूर, कर्मचारी को इसका बेसब्री से इंतजार होगा। हालांकि, दिल्ली सरकार के लेबर विभाग द्वारा साल में दो बार मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जो मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर से लागू होता है। जो कि जल्द ही जारी हो सकता है। जिस बढ़ोतरी का लाभ आपको अप्रैल महीने के सैलरी में मिलता है।

Last update on 2024-04-21 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API

Minimum Wages in Delhi October 2023 – March 2024

अभी जब तक दिल्ली मंहगाई भत्ता अप्रैल 2024 जारी नहीं होता तो आपको निम्न दर से मिलेगा-

रोजगार का वर्ग श्रमिकों का वर्ग प्रति दिन कुल कुल प्रति माह
अकुशल NA 673 17494
अर्द्ध कुशल NA 742 19279
कुशल NA 816 21215
लिपिक एवं पर्यवेक्षी कर्मचारी गैर मैट्रिक पास 742 19279
लिपिक एवं पर्यवेक्षी कर्मचारी मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं 816 21215
लिपिक एवं पर्यवेक्षी कर्मचारी स्नातक और उससे ऊपर 888 23082

दिल्ली के मजदूरों के न्यूनतम वेतन संसोधन

अब रही दिल्ली के मजदूरों के न्यूनतम वेतन संसोधन की तो अक्टूबर 2024 में 5 साल पुरे होंगे। हालांकि अगर केजरीवाल सरकार के द्वारा मार्च 2017 में न्यूनतम वेतन रिवीजन किया गया था। जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया और मामला सुप्रीम कोर्ट में गया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश से सरकार को फिर से न्यूनतम वेतन रिवाइज करना पड़ा। अब ऐसे में सरकार के द्वारा अक्टूबर 2019 से ही गणना की जाएगी।

Minimum Wages in Delhi 2024 बढ़कर कब आयेगा, जानिए सटीक जवाब?

अब ऐसे में आपको दिल्ली न्यूनतम वेतन रिवीजन यानी बेसिक सैलरी में वृद्धि के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अगर सरकार के तरफ से कोई भी ऑफिसियल जानकारी आती है. हम आपको अपने इसी ब्लॉग के माध्यम से सूचित करेंगे।

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Minimum Wages in Delhi 2024 बढ़कर कब आयेगा, जानिए सटीक जवाब?”

  1. Dear sir ji jo log central govt. me outsource employe hai unka salry abhi bad gya hai lagbhag 5 se 6 hajar or hum log central govt. me daily wages outsource me 12 saal se jayda se kary kar rahe hai hum logo ka kyu nhi bad raha hai or agar bade toh sir ji aap kosis kare ki es saal chunabhi mahol hai or sab log daily wages minimum wages me work kar rahe hai mehgaai ko dekhte huye sab logo ki salary me badotri hona chahiye please sir aap es mudde par kaam kare or aane wale april mahine 2024 me kam se kam minimum wages rate un skiled semiskild skiled ka 5000 se 6000 badna chahiye es par video banao sir ya fir hum logo ki madad karo

    Reply

Leave a Comment