Labour Codes Gratuity Rule अब कर्मचारी को 1 साल में मिलेगा

Labour Codes Gratuity Rule: कर्मचारियों को सैलरी के साथ ग्रेच्युटी का भी लाभ मिलता है। यह कंपनी के तरफ से मिलने वाला वह लाभ है तो कर्मचारी को लम्बे समय तक काम करने के लिए दिया जाता है। पहले के नियम के अनुसार 5 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाता था, जबकि अब लेबर कोड लागू होने के बाद अब कर्मचारी को 1 साल में मिलेगा। आइये नियम के अलावा जानते हैं कि इसको कैसे कैलकुलेट करेंगे।

Labour Codes Gratuity Rule 1 साल में मिलेगा

सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को Gratuity का लाभ मिलता है। अगर आप किसी ऐसे कंपनी या संस्थान आदि में काम करते हैं जहां 10 या 10 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में पूर्व के नियम के अनुसार 5 वर्ष की सेवा पूरी करने पर आप ग्रैचुइटी के हकदार हो जाते थे। अब लेबर कोड लागू होने के बाद यह नियम बदल गया है। जिसके बारे में हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

अब नए लेबर कोड के लागू होने के बाद एक साल की नौकरी पूरी करने वालों को भी ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। जिसके बाद आप जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर एक साल की सेवा पूरी होने पर कितना ग्रेच्युटी मिलेगा। हम आपको इस पोस्ट में पूरा कैलकुलेशन बिलकुल सरल तरीके से बताने जा रहा हैं जिससे आप खुद अपनी ग्रेच्युटी का आंकड़ा खुद से निकाल सकते हैं।

एक साल में ग्रेच्युटी कितनी मिलेगी

ग्रेच्युटी कैलकुलेट करने का बेसिक तरीका तय है। जिसके हिसाब से आपको कितना ग्रैचुइटी मिलेगा यह पता कर सकते हैं। जिसके लिए आपको इस फार्मूला की जरूरत पड़ेगी। जिसमें (लास्ट सैलरी x 15 x सेवा के वर्ष) / 26. यहां लास्ट सैलेरी का मतलब है आपके अंतिम बेसिक+डीए (मँहगाई भत्ता) का टोटल को 15 से गुणा करेंगे। जिसको 26 से भाग देकर ग्रेच्युटी निकाल सकते हैं. आपको इस फार्मूला में सेवा का वर्ष 1 रखना होगा।

अगर आपने किसी कम्पनी में एक साल काम किया है। ऐसे में सेवा के वर्ष में 1 लिखा जाएगा। इसी फॉर्मूले को उदाहरण में डालें तो बात और साफ हो जाती है। मान लीजिए आपकी लास्ट सैलरी रुपये 30000 थी। तो कैलकुलेशन होगा: (30000 x 15 x 1) / 26. इसका नतीजा लगभग रुपये 17307 आता है। यानी एक साल की सर्विस में आप इतना ग्रेच्युटी पाने के हकदार बनते हैं। आप भी अपनी सैलरी के अनुसार ग्रेच्युटी निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Labour Codes Gratuity Rule अब कर्मचारी को 1 साल में मिलेगा”

  1. I’m work for cars ltd company I’m working for 9 3 month’s so I asked for Hr sir, service manager, general manager they are saying that they are not giving gratuity any in our company.. I am above 120 days of giving the resignation letter.. what should I do?

    Reply

Leave a Comment