Minimum Wages in UP April 2022 | उत्तर प्रदेश का न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके बाद आपके उत्तर प्रदेश का न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022 (Minimum Wages in UP April 2022) में वृद्धि हो जायेगी। जिसका लाभ किन-किन कर्मचारियों को कब से मिलेगा? हम न केवल इसकी जानकारी देंगे बल्कि उस नोटिफिकेशन का कॉपी भी देंगे। जिसके लिए आप पोस्ट को ध्यान से अंत तक पढ़ें।

Minimum Wages in UP April 2022

श्री अजय कुमार मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कृते श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश ने 31 मार्च 2022 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के 74 नियोजित इकाइयों में काम करने वाले कामगारों को Minimum Wages का लाभ मिलेगा। अगर आप उन नियोजन का नाम जानना चाहते हैं तो आप नोटिफिकेशन का कॉपी देख सकते हैं जिस नोटिफिकेशन का कॉपी आपको हमारे इस पोस्ट के अंत में मिल जायेगा।

दैनिक वेतन की नई दरें 2021-2022 उत्तर प्रदेश

अगर आपका सवाल है कि उत्तर प्रदेश का न्यूनतम वेतन क्या है (What is minimum wage in Uttar Pradesh) तो आप सही जगह हैं। आपके मंहगाई भत्ता में १३ रुपया से १६ रुपया प्रति दिन के हिसाब से वृद्धि किया गया है। उत्तर प्रदेश में काम करने वाले मजदूर/कर्मचारियों को 01 अप्रैल 2022 से न्यूनतम वेतन निम्नलिखित दर से मिलेगा-

Class of Employment Basic Per Month VDA Per Month Total Per Day Total Per Month
Unskilled 5750 3780 366.54 9530
Semi-skilled 6325 4158 403.19 10483
Skilled 7085 4658 451.65 11743

आपके बेसिक+डीए (मंहगाई भत्ता) का कुल योग न्यूनतम वेतन होता है। जिसको की आप अपने सैलरी स्लिप से मिलान कर सकते हैं। उपरोक्त टेबुल में हैं न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार मासिक सैलरी में 26 से भाग देकर 1 दिन का वेतन कॅल्क्युलेट किया है। जिसमें आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नही है।

Minimum Wages in UP 2022-23

अगर आपको न्यूनतम वेतन से कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जब भी शिकायत करें तो रिसीविंग जरूर लें। ऐसे अगर आप चाहें तो यूपी में लेबर कमिश्नर ऑफिस में ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। जिसकी जानकारी हमने अपने पूर्व के पोस्ट में दी है।

Minimum Wages in UP April 2022 | उत्तर प्रदेश का न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022

केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी 2022

अगर आप सेंट्रल गवर्नमेंट के किसी भी मंत्रालय/विभाग/पीएसयू के अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेली वेजर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेन्ट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन 2022 भुगतान का प्रावधान है। जिसके लिए आप हमारे पूर्व के पोस्ट पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

Minimum Wages in UP April 2022 PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

6 thoughts on “Minimum Wages in UP April 2022 | उत्तर प्रदेश का न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022”

  1. Mera Naam Jaiveer katiyar hai..
    Aur mai ek jila sahkari samiti me work karta hu…
    Mai yha kisi प्रकार के anuband pe nhi hu.. Aur mai 8 month se daily wages pe work krta hu… Jo ki 204 rs per day manrega ke Maan dey pr h.. Aur isme holiday bhi kat jate h… Aur mai puri tarah se private hu… Ab mujhe y janna h ki kya..
    UP labour department ka rule mujh p lagu hota h ya nhi..
    Pls reply…

    Reply
    • आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में जानकर पता करें

      Reply
  2. U.P. me karmachari ko rakhne ke kya kya niyam hai,jaise working time, minimum salary ya daily wages. aur kis condition me pf katna jaruri hai.
    hum iski jankari kis portal se le sakte hai .

    Reply
    • हमारे ब्लॉग और यूट्यूब चैनल पर सारी जानकारी उपलब्ध है.

      Reply

Leave a Comment