Minimum Wages in MP April 2022 pdf | मध्यप्रदेश न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022

अगर आप मध्यप्रदेश राज्य में मजदूरी या प्राइवेट नौकरी करते हैं, ऐसी में आपके लिए एमपी सरकार ने मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन (Minimum wages in MP April 2022) में वृद्धि हो जायेगी। आइये हम जानते हैं कि इसका वेतन वृद्धि का लाभ किसको और कब से मिलेगा?

Minimum wages in MP April 2022

श्री वीरेंद्र सिंह रावत, श्रम आयुक्त, इंदौर, मध्यप्रदेश ने 29 मार्च 2022 को मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कि माध्यप्रदेश के अंतर्गत 67 नियोजित इकाइयों पर लागू होगा। जिसके लाभ इन नियोजित इकाइयों में काम करने वाले मजदूर/कर्मचारियों को 01 अप्रैल 2022 से मिलेगा।

मध्यप्रदेश राज्यपत्र (आसाधारण) दिनांक 10.10. 2014 के पृष्ट क्रमांक 358, से 380, 384 से 394, एवं 395 से 400 पर प्रकाशित श्रम विभाग अधिसूचना क्रमांक 41, दिनांक 10.10.2014 के अनुसार राज्य के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की दरें पुनरीक्षित की गई है, जो अखिल भारतीय मूल्य सूचकांक 241 (जनवरी – जून 2014) 2001=100 को आधार मानकर संबद्ध की गई है।

MP minimum wage April 2022

मध्यप्रदेश शासन द्वारा आपके मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी के बाद 01 अप्रैल 2022 से न्यूनतम वेतन निम्न प्रकार से होगा-

Class of Employment Basic Per Day Basic Per Month VDA Per Day VDA Per Month Total Per Day Total Per Month
Unskilled 250 6500 100.96 2625 351 9125
Semi-skilled 271.42 7057 112.5 2925 384 9982
Skilled 324.42 8435 112.5 2925 437 11360
Highly Skilled 374.42 9735 112.5 2925 487 12660

Labour department mp collector rate april 2022

आपके न्यूनतम वेतन में Basic+ मंहगाई भत्ता का योग होता है। जिसको आप अपने सैलरी स्लिप से मिलान कर सकते हैं। उपरोक्त टेबल में अगर आप मासिक सैलरी में 26 से भाग देंगे तो एक दिन का सैलरी कैलकुलेट कर सकते हैं। जो कि न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत होता है।

अगर आपको 01 अप्रैल 2022 से उपरोक्त दर से कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है तो आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जब भी शिकायत करें आपको न्यूनतम वेतन से जितना कम वेतन दिया जा रहा, उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Minimum Wages in MP April 2022 pdf | मध्यप्रदेश न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022

Central Sphere minimum wages april 2022 MP

अगर आप मध्यप्रदेश में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग/पीएसयू आदि में ठेका वर्कर, आउटसोर्स वर्कर, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको मध्यप्रदेश न्यूनतम वेतन की जगह सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2022 की दर से मिलना चाहिए। जिसकी जानकारी हमने हाल ही में दी है। अगर आपका कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेट बॉक्स में लिखकर पुछ सकते हैं।

Minimum wages in MP April 2022

यह भी पढ़ें –

Share this

2 thoughts on “Minimum Wages in MP April 2022 pdf | मध्यप्रदेश न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022”

  1. 1. न्यूनतम मजदूरी की दरें 26 दिन पर गणना की गयी है इसमें साप्ताहिक अवकाश की मजदूरी का कोई जिक्र नहीं है इसका मतलब no work no payment है या कुछ और कृपया प्रकाश डालें I
    2. दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों के लिए EL और त्योहारों की छुट्टी का क्या प्राविधान है I
    3. क्या उपरोक्त मजदूर ESI और EPF के दाहिरे में भी आते हैं I
    आपसे निवेदन है कि उपरोक्त के विषय पर जानकारी देंI
    धन्यवाद

    Reply
    • सभी जानकारी हमारे ब्लॉग पर उपलब्ध है, कृपया समय निकाल कर पढ़ें

      Reply

Leave a Comment