Minimum Wages in Delhi April 2021 | दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2021 जारी

अगर आप दिल्ली राज्य में मजदूरी या प्राइवेट नौकरी करते है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने आपके मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी की है। जिसके तहत अब आपको कितना दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2021 (Minimum wages in delhi April 2021) मिलना चाहिए। आइये जानते हैं कि इसका लाभ किन-किन कर्मचारियों को और कब से मिलेगा?

Minimum wages in Delhi April 2021

ऐसे तो नियम के अनुसार यह नोटिफिकेशन अप्रैल 2021 से पहले जारी होना चाहिए था। मगर पिछली बार की तरह इस बार भी सरकार के लेबर विभाग ने नोटिफिकेशन समय पर जारी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। पिछली बार अप्रैल और अक्टूबर 2020 का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन भी समय पर जारी नहीं किया गया था. जिसके बाद बड़ी मुशक़्क़त से आरटीआई के दवाब से किसी तरह 7 दिसम्बर 2020 को जारी किया गया था.

अब इस साल जब दुबारा से दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2021 नहीं जारी किया गया। जिसके बाद दिल्ली लेबर विभाग के अधिकारी से अप्रैल 2021 में आश्वासन दिया गया था कि 15 अप्रैल 2021 तक जारी कर दिया जायेगा। मगर संयोग से इसी समय दिल्ली में लॉकडाउन कर दिया गया था। जिससे नोटिफिकेशन जारी होने में देरी होना स्वभाविक था।

जिसके बाद भी हमलोग विभिन्न माध्यमों से दिल्ली सरकार मंहगाई भत्ता जारी करने का अनुरोध करते रहे हैं। हमें उम्मीद थी कि दिल्ली में लॉकडाउन समाप्त होते ही मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। जो कि आज 18.06.2021 जारी कर दिया गया है। हालाँकि आपको इस नोटिफिकेशन के अनुसार बढ़े दर का लाभ 01 अप्रैल 2021 से ही मिलेगा, यानी आप पीछे के एरियर की मांग कर सकते हैं।

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2021

दिल्ली लेबर कमिश्नर ऑफिस द्वारा आज दिनांक 18.06.2021 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो कि दिल्ली में दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर, फैक्ट्री, या किसी वणिज्यिक संस्थान आदि में काम करने वाले कामगारों के लिए लागू होगा। इसके साथ दिल्ली सरकार के अंडर किसी सरकारी विभाग में कॉन्ट्रक्ट/आउटसोर्स वर्कर आदि में कार्यरत कर्मियों को भी लाभ मिलेगा। इस नोटिफिकेशन की दर 01 अप्रैल 2021 से लागू होगा।

Current minimum wages in Delhi April 2021

CategoryRate as on 01/10/2020DA (PM) w.e.f 01/04/2021Rate from (Rupees) 01/04/2021
(Rupees)(Rupees)Per-MonthPer-Day
Unskilled15,49241615,908612
Semi-skilled17,06946817,537675
Skilled18,79749419,291742
Non Matriculate17,06946817,537675
Matriculate but not Graduate18,79749419,291742
Graduate and above20,43054620,976807

उपरोक्त टेबुल में दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2020 की दर में अप्रैल 2021 के मंहगाई भत्ता को जोड़ा गया है। जिसमें कुल न्यूनतम वेतन में आपके बेसिक+डीए का योग है। आप मासिक न्यूनतम वेतन में 26 से भाग देकर 1 दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं।

अगर आपको 01अप्रैल 2021 से इस नए दर से भुगतान नहीं किया जाता है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसके तहत आप दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Minimum Wages in Delhi April 2021 | दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2021 जारी

Central government minimum wages 2020 21 pdf in hindi

अगर आप दिल्ली राज्य में स्थित किसी भी सेंट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग/पीएसयू में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर/आउटसोर्स वर्कर/ डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन अप्रैल 2021 के अनुसार मिलेगा।

Minimum wages in delhi April 2021

यह भी पढ़ें-

Share this

6 thoughts on “Minimum Wages in Delhi April 2021 | दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2021 जारी”

  1. दिल्ली राज्य के Skilled labour का मिनिमम वेज रु. 21000/- से अधिक होने के कारण ई.एस.आई. सुविधा एवं बोनस को रोक दिया गया है। कृपया उचित सुझाव देकर मदद करें।

    Reply
    • सरकार के तरफ से इस बारे में कुछ भी उपडेट आता है तो हम सूचित करेंगे।

      Reply
    • ME KIDNEY DAILYSIS KA PATIENT HU ESIC BAND HONE KE KARAN BAHUT PARESHANI HO RAHI HE KIRPA ESIC KI LIMIT JALDI BADAYE

      Reply
  2. Sir Mai chata hu hr labur ka acaunt. Khule ek hi bank Mai sb
    Ka. Aur har. Month company unke account Mai puri sellry Dale abhi sir yha p
    Kisi 8000ya. 9/ 10000
    Isse jada kisi ki nahi h
    Sellry aur sbke account Mai 15000 rupees aane chahiye
    Aur bhi bhut bat h aur sir jb aap mughe contact kroge btaunga .

    Reply
    • अगर आप दिल्ली में काम करते हैं तो आपको बहुत ही कम वेतन दे रहे हैं। आप इसके लिए लेबर कमिश्नर ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं। आप अपना सवाल यहां लिखकर बतायें। सभी लोगों से बात करने का समय नहीं होता मगर आपके सवाल का जवाब जरूर मिलेगा।

      Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!