Minimum Wages in West Bengal July 2021 | पश्चिम बंगाल न्यूनतम वेतन 2021

पश्चिम बंगाल सरकार के लेबर विभाग ने न्यूनतम वेतन (मंहगाई भत्ता) का नोटिफिकेशन जारी किया है।  जिसके बाद पश्चिम बंगाल में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के पश्चिम बंगाल न्यूनतम वेतन 2021 (Minimum Wages in West Bengal July 2021) में वृद्धि हो जाएगी। इसका लाभ कब से और किन-किन कर्मचारियों को मिलेगा? इसकी पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Minimum Wages in West Bengal July 2021

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी न्यूनतम वेतन का लाभ दूकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, फैक्ट्री, कंपनी या किसी भी वाणिज्यिक संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी को मिलेगा। श्री चंदन दासगुप्ता, अतिरिक्त श्रम आयुक्त, पश्चिम बंगाल ने 30 जून 2021 को मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिम बंगाल के शॉप एंड इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत न्यूनतम वेतन को 29.12.2016 को फिक्स किया गया था। जिस न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी का गजट नोटिफिकेशन 30.12.2016 को जारी किया गया था।

Labour Department West Bengal Minimum Wages 2021

जिसके (Minimum Wages Act) अनुसार 01 जुलाई 2021  से 31 दिसम्बर 2021 के बीच का न्यूनतम वेतन दर निम्न प्रकार से होगा –

Class of EmploymentZoneTotal Per DayTotal Per Month
UnskilledZone A3428904
Zone B3057929
Semi-SkilledZone A3779795
Zone B3358720
SkilledZone A41410775
Zone B3699593
Highly SkilledZone A45611851
Zone B40610554

उपरोक्त टेबूल में आपके सैलरी में उपरोक्त दर बेसिक+डीए का कुल योग है। अगर आप अपने मासिक दर में 26 से भाग देंगे तो 1 दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। अगर आपके सैलरी स्लिप में बेसिक+डीए का कुल उपरोक्त वेतन दर से कम है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको आपकी कंपनी/एम्प्लायर द्वारा न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब आपका सवाल होगा कि अगर हमारी कंपनी हमें न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं करती तो हम कहाँ और किसको शिकायत करें?

Minimum Wages in West Bengal July 2021 | पश्चिम बंगाल न्यूनतम वेतन 2021

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

न्यूनतम वेतन नहीं देने के लिए कंपनी के खिलाफ शिकायत?

अगर आपको उपरोक्त दर से कम या न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। आप अपने शिकायत में दस गुना हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी 2021 For Contract Employees

अगर आप पश्चिम बंगाल में स्थित किसी सेन्ट्रल गवर्नमेंट के विभाग में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, आउटसोर्स वर्कर, डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेन्ट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन अप्रैल 2021 से कम नहीं दिया जा सकता है। जिसकी जानकारी आपको हमारे पूर्व के आर्टिकल में मिल जायेगा।

Minimum Wages in West Bengal July 2021 PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

4 thoughts on “Minimum Wages in West Bengal July 2021 | पश्चिम बंगाल न्यूनतम वेतन 2021”

  1. After seeing your video on youtobe i am intrested to know how can i get central wages as i am working as a outsource in central govt. office but i am getting the wages of west bengal how can i get the central wages.
    Kindly help me out with the documents.

    Reply
    • हाँ, इस टॉपिक पर काफी पहले बता चूका हूँ. सेंट्रल गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के लिए राज्य/केंद्र सरकार का जो ज्यादा होगा। वह देना है. इसके बारे में दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश भी है. जिसके आधार पर आप रीजिनल लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) के पास मांग कर सकते हैं – read more

      Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!