Minimum Wages in Rajasthan 2020-21 PDF राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी 2021

राजस्थान सरकार द्वारा मजदूरों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in Rajasthan 2020-21) में वृद्धि को हरी झंडी दे दी गई है. जिसके बाद राजस्थान में काम करने वाले मजदूरों/प्राइवेट कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जाएगी। यह वृद्धि पिछले साल यानी कि 01 जुलाई 2020 से लागू होगा। आइये इसके बाद जानते हैं कि आपके सैलरी में कब से कितना वृद्धि होगा?

Minimum Wages in Rajasthan 2020-21

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 30 जुलाई 2021 को ही न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी. जिसकी जानकारी आपको विभिन्न न्यूज पोर्टल के माध्यम से मिल चुकी होगी। मगर इस न्यूनतम वेतन वृद्धि का नोटिफिकेशन लेबर विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर 01 अगस्त 2021 तक उपलोड नहीं किया गया। जिसके बाद आज हमने राजस्थान के लेबर कमिश्नर ऑफिस में फोन भी किया और ईमेल से भी पूछा। जिसके मात्र 15 मिनट के अंदर तुरंत कार्रवाई करते हुए नोटिफिकेशन उपलब्ध करवा दिया गया। जिसके लिए लेबर कमिश्नर ऑफिस के स्टाफ धन्यबाद के पात्र हैं।

Current minimum wages in rajasthan 2021

राजस्थान सरकार के द्वारा मजदूरों के न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी के लिए पुब्लिक से 04 फरवरी 2021 को सुझाव मांगे थे। जिसमें राजस्थान के लेबर विभाग ने प्रस्तावित न्यूनतम वेतन की दरों को प्रकाशित किया था। आम जनता को सुझाव/आपत्ति के लिए 2 महीने का समय निर्धारित किया गया था. जिसके बाद 30 जुलाई 2021 को लेबर विभाग ने अपने प्रस्तावित दरों पर मुहर लगा दी है। अभी के मंहगाई वृद्धि के अनुसार यह Minimum Wages की दरें काफी कम हैं. जिससे मुझे नहीं लगता कि किसी भी मजदुर को ख़ुशी होगी। आइये राजस्थान की न्यूनतम मजदूरी 2020 की दर जानते हैं।

राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी कितनी है?

श्रम विभाग, राजस्थान सरकार की पूर्व अधिसूचना दिनांक 19.08.2020 व् 21.08.2020 को अधिक्रमण करते हुए न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति के सलाह मशवरा के बाद मजदूरों की न्यूनतम वेतन की दरें 01.07.2020 से निम्नलिखित होगी-

श्रम विभाग, राजस्थान न्यूनतम मजदूरी 2021 की दरें
कैटेगरीप्रतिदिनप्रतिमाह
अकुशल2526552
अर्धकुशल2646864
कुशल2767176
उच्चकुशल3268476

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

उपरोक्त दरें नोटिफिकेशन के अनुसार 52 नियोजित इकाइयों में लागू होगा। जिसको पोस्ट के अंत में उपलब्ध श्रम विभाग, राजस्थान न्यूनतम मजदूरी 2021 pdf को डाउनलोड कर देख सकते हैं। यह दर पिछले साल 01 जुलाई 2021 से लागू होगा। इसका मतलब यह हुआ कि आप पिछले साल 01 जुलाई 2020 से 30 जुलाई 2021 के बीच का एरियर की मांग कर सकते हैं। अब आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि राजस्थान की न्यूनतम मजदूरी 2021 के नोटिफिकेशन के अनुसार कितना एरियर होगा और उसको कैसे कैलकुलेट करेंगे?

Revised Minimum Wages in Rajasthan 2021?

श्रम विभाग, राजस्थान न्यूनतम मजदूरी 2021 का एरियर 01 July 2020 – 31 July 2021 तक
कैटेगरीमई 2019जुलाई 2020एरियर प्रतिदिनएरियर प्रतिमाहकुल एरियर 13 महीने का
अकुशल225252277029126
अर्धकुशल237264277029126
कुशल249276277029126
उच्चकुशल299326277029126

अब अगर आपको उपरोक्त दर से न्यूनतम वेतन का भुगतान और प्रति मजदूर आपके ड्यूटी के अनुसार पीछे का एरियर नहीं दिया जाए। आप इसके लिए अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। आप अपने शिकायत में दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Minimum Wages in Rajasthan 2020-21 PDF राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी 2021

केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी 2021

आप अगर राजस्थान स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग (रेलवे, पोस्ट ऑफिस, नेशनल बैंक, आईआरसीटीसी, एम्स अस्पताल, एफसीआई, सेल आदि) में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, आउटसोर्स वर्कर, डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा जारी सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2021 के दर से मिलेगा। जिसकी समय-समय पर हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से जानकारी दी जाती हैं।

श्रम विभाग, राजस्थान न्यूनतम मजदूरी 2020 pdf

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment

error: Content is protected !!