Labour Card ke paise kab aayenge 2021, दिल्ली लेबर विभाग से पूछा?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदूषण के बढ़ते लेवल को मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्यों पर रोक लगाया गया था। जिस दौरान मजदूरों को जीवन यापन के लिए सरकार को मुआवजा राशि देने को कहा गया। दिल्ली सरकार ने मजदूरों को 5000 रुपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। जिसके एक महीने से ज्यादा बिताने के बाद भी दिल्ली के श्रमिक साथी आज भी पूछते रहते हैं कि labour card ke paise kab aayenge 2021 का? आज इसके बारे में एक महत्वूपर्ण जानकारी देने जा रहा हूँ।

Labour Card ke paise kab aayenge 2021

अगर हम पिछले मिडिया रिपोर्ट्स को देखें तो दिल्ली सरकार के द्वारा मजदूरों को आर्थिक सहायता के लिए 350 करोड़ रुपए जारी किये जा चुके हैं। जिसके तहत अभी तक Delhi Govt 5000 Rs मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किया जा चूका है। ऐसे आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि नवंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में तक़रीबन 2 लाख 95 हजार मजदूरों के खाते में भेजने का दावा किया गया था। जिसके बाद यह भी कहा गया था कि 2 दिन के अंदर बांकी बचे मजदूरों के खाते में सहायता राशि भेज दी जायेगी।

लेबर कार्ड में कितना पैसा आएगा Delhi?

ऐसे पुरे दिल्ली में 6 लाख रजिस्टर्ड निर्माण मजदूरों की संख्या बताई गई थी। जिसके साथ यही भी कहा गया था कि तक़रीबन 1 लाख मजदूर का रजिस्ट्रेशन प्रकिया में है। ऐसे में बांकी लोगों को 5000 का भुगतान किया गया या नहीं। अभी तक इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई। जबकि दिल्ली में लेबर कार्ड धारी बहुत से श्रमिकों को आज भी लेबर कार्ड के पैसों का इन्तजार है।

लेबर कार्ड का पैसा कब आएगा 2021 का?

हमने दिल्ली सनिर्माण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट को चेक किया। इसके बारे में अभी तक कोई भी सूचना उपडेट नहीं की गई है। इसके साथ इनका फोन भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में हमने कल ही जनसूचना अधिकारी, सह उप श्रमायुक्त, दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण परिषद्, ए-ब्लाॅक, 7वां तल, विकास भवन-2, अपर बेला रोड, सिविल लाईंस, दिल्ली-54 से RTI लगाकर delhi govt 5000 rs के बारे में पूछा है। जिसमें निर्माण मजदूरों के आर्थिक सहायता 2021 से जुड़े 3 सवाल पूछें हैं। जो कि निम्न प्रकार से है-

labour card ke paise kab aayenge 2021 delhi

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश नवम्बर 2021 के बाद दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण परिषद के साथ रजिस्टर्ड लेबर कार्ड वाले मजदूरों को 5000 रूपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई थी। जिसके संबंध में निम्न सूचना उपलब्ध करवायें-

  1. दिल्ली में अभी तक कुल कितने मजदूर दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण परिषद के साथ रजिस्टर्ड किए जा चुके हैं?
  2. अभी तक कुल कितने मजदूरों के खाते में उपरोक्त सहायता राशि 5000/- रू. Credit किया जा चुका है? सभी का सत्यापित साक्ष्य उपलब्ध करायें?
  3. अगर किसी दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण परिषद से रजिस्टर्ड सक्रिय मजदूर को उपरोक्त सहायता राशि का भुगतान अभी तक नही मिला तो इसके लिए कोई शिकायत निवारण प्रणाली बनाया गया है? उसके सक्षम पदाधिकारी के नाम के साथ पूर्ण विवरण प्रदान करें?

Labour Card ke paise kab aayenge 2021 का, दिल्ली लेबर विभाग से पूछा

अगर लेबर कार्ड का पैसा नहीं मिला है तो शिकायत कहाँ और कैसे करें?

अब हमें उम्मीद है कि दिल्ली के लेबर विभाग को हमारे आरटीआई का जवाब देना पड़ेगा। जिसके जवाब आते है ही पता चल पायेगा कि असल में कितने लोगों के खाते में पैसा क्रेडिट किया गया है। यही नहीं बल्कि आपको अगर पैसा नहीं मिला है तो शिकायत कहाँ और कैसे करना है। इसकी जानकारी भी देने को कहा है। जिसकी जानकारी हम अपने इसी ब्लॉग पर उपडेट करेंगे।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment