सिक्किम सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन 67% बढ़ाया, जानिए किसको मिलेगा?

Sikkim Minimum Wages 2022: सिक्किम सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन में 67% की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद अकुशल मजदूरों को एक दिन का मजदूरी 500 रुपया हो जायेगा। इसके आलावा कुशल, अर्धकुशल और ज्यादा ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए दैनिक मजदूरी की दरें अलग-अलग तय की गई है। यही नहीं बल्कि ज्यादा ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों को नार्मल मजदूरी की तुलना में डेढ़ से दोगुना मजदूरी दी जायेगी। आइये जानते हैं कि सिक्किम सरकार के द्वारा न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी के बाद किसको कितना लाभ मिलेगा?

Sikkim Minimum Wages Notification 2022 pdf

सिक्किम सरकार आदेश से लेबर विभाग ने 11 जुलाई 2022 मिस नमिता थापा, आईएएस, सचिव, ने न्यूनतम वेतन रिवीजन का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। जबकि सिक्कम सरकार ने न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत दिनांक 15.09.2017 को पिछला न्यूनतम वेतन रिवाइज किया था। अभी 5 वर्ष पूरा होने पर फिर से न्यूनतम वेतन की दर को रिवाइज किया गया है।

Minimum Wages in Sikkim 2022

सिक्किम लेबर डिपार्टमेंट ने 11.07.2022 को गजट नोटिफिकेशन नंबर 278 जारी कर पब्लिक से 60 दिन के अंदर सुझाव/आपत्ति मांगा था। जबकि अब सुझाव, आपत्ति, कमेंट मिलने के बाद सरकार के द्वारा जांच और विचार किया गया है। जिसके बाद लेबर विभाग ने सिक्कम के मजदूरों का न्यूनतम वेतन निम्न प्रकार किया है-

क्रम संख्या कामगारों की कोटि पुराना दैनिक न्यूनतम मजदूरी संसोधित  दैनिक न्यूनतम मजदूरी
1. अकुशल 300 500
2. अर्द्धकुशल 320 520
3. कुशल 335 535
4. अतिकुशल 365 565

 

उपरोक्त न्यूनतम वेतन दर में मूल वेतन (basic salary) + मंहगाई भत्ता (DA) शामिल है। जिसके दर से आपको दिनांक 11.07.2022 से मिलना चाहिए। अब किस कैटेगरी में आयेंगे, इसके लिए आप सिक्किम सरकार द्वारा जारी न्यूनतम वेतन का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। जिसका पीडीएफ कॉपी हमारे पोस्ट के अंत में मिल जायेगा।

Current Minimum Wage in Sikkim 2022?

सिक्किम राज्य के मजदूरों का न्यूनतम वेतन ऊंचाई के आधार पर निम्न प्रकार से होगा –

क्रम संख्या ऊंचाई (फिट) के आधार पर  में न्यूनतम वेतन दर
1. 8000 फ़ीट तक नार्मल रेट
2. 8000 फ़ीट – 12000 फ़ीट नार्मल रेट का 50% ज्यादा
3. 12000 फ़ीट – 16000 फ़ीट नार्मल रेट का 75% ज्यादा
4. 16000 फ़ीट और उससे ऊपर नार्मल रेट का दोगुना दर

 

सिक्किम राज्य का न्यूनतम मजदूरी 2022

अगर आपको 11.07.2022 से उपरोक्त दर से नहीं मिलता या कम मजदूरी का भुगतान किया जाता है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जब भी शिकायत करें तो कम से कम दस गुणे हर्जाने की मांग करें।

सिक्किम सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन 67% बढ़ाया, जानिए किसको मिलेगा?

केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी 2022

अगर आप सिक्किम राज्य में स्थिति किसी भी सेन्ट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग/पीएसयू आदि के अंडर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर/डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको चीफ लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) द्वारा जारी सेन्ट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन 2022 की दर से मिलेगा। जिसकी जानकारी हमारे ब्लॉग पर समय-समय पर दिया जाता है।

Sikkim Minimum Wages Notification 2022 pdf

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “सिक्किम सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन 67% बढ़ाया, जानिए किसको मिलेगा?”

Leave a Comment