Minimum Wages in Andaman Nicobar July 2022, जाने किसको कितना मिलेगा?

अगर आप अंडमान निकोबार में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए राज्य सरकार ने न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in Andaman Nicobar July 2022) में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद आपकी सैलरी में वृद्धि हो जायेगी। आइये हम जानते हैं कि किन-किन कर्मचारियों को कब से वेतन वृद्धि का कितना लाभ मिलेगा?

Minimum Wages in Andaman Nicobar July 2022

Lt. गवर्नर के आदेशानुसार लेबर विभाग अंडमान निकोबार के द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार पूर्व 2017 में न्यूनतम वेतन को रिवाइज किया गया था। अब पुनः Lt. गवर्नर के आदेश से लेबर विभाग अंडमान निकोबार ने All India Consumer Index Price के बढ़ने से 6 नियोजित इकाइयों के के साथ सरकारी विभाग/ऑफिस/औधोगिक संस्थानों में न्यूनतम वेतन में वृद्धि की है। आपके न्यूनतम वेतन में वृद्धि के बाद 01 जुलाई 2022 से निम्न प्रकार से होगा-

Current Minimum Wages in Andaman Nicobar July 2022

S.NoCategory of EmployeesMinimum Wages Per Day
1Unskilled517
2Semiskilled/Unskilled Supervisory574
3Skilled/Clercial659
4Highly Skilled717

 

Latest Minimum Wages in Andaman Nicobar 2022?

उपरोक्त टेबल में आपके न्यूनतम सैलरी का मूल वेतन (Basic) + मंहगाई भत्ता (DA) शामिल है। आपके कंपनी चाहे तो अपनी स्टैण्डर्ड के अनुसार ज्यादा सैलरी दे सकती है। मगर हर हाल में आपको न्यूनतम वेतन से कम भुगतान नहीं कर सकती है। Latest Minimum Wages की जानकारी हम अपने इस ब्लॉग पर समय-समय पर उपडेट करते रहते हैं। आपको साथ ही पोस्ट के अंत में Minimum Wages नोटिफिकेशन का पीडीएफ कॉपी भी मिल जायेगा।

अंडमान निकोबार का न्यूनतम वेतन कितना है?

अगर आपको आपके नियोक्ता के द्वारा 01 जुलाई 2022 से उपरोक्त दर से नहीं दिया जा रहा हो। आपको न्यूनतम वेतन से कम भुगतान किया जा रहा हो। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आप दस गुने हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

केंद्र सरकार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी न्यूनता वेतन 2022

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के विजिट करें- हिंदी चौक डॉट कॉम 

 

अगर आप केंद्र सरकार के अधीन किसी विभाग/मंत्रालय/पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर/ डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक अलग न्यूनतम वेतन (Central Sphere) का प्रावधान है। जो कि चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के द्वारा जारी किया जाता है। अगर आप रेलवे, आईआरसीटीसी, पोस्ट ऑफिस, एयरपोर्ट, सीबीएससी, एफसीआई आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर/डेलीवेजर आदि के रूप में काम करते हैं तो आपके लिए सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2022 के दर से मिलना चाहिए।

Minimum Wages in Andaman Nicobar July 2022 PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Join Telegarm

Leave a Comment

error: Content is protected !!