उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2022 मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी

Minimum Wages in UP Oct 2022 -उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा मजदूरों के मंहगाई भत्ता अक्टूबर 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद उत्तरप्रदेश राज्य में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों मजदूरों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) में बढ़ोतरी हो जाएगी। जिसका लाभ किन-किन कर्मचारियों को कब से मिलेगा। आज हम न केवल इसकी जानकारी देंगे, बल्कि आपको यूपी सरकार के लेबर विभाग के द्वारा जारी VDA नोटिफिकेशन का भी कॉपी देने जा रहे हैं।

Minimum Wages in UP Oct 2022

उत्तरप्रदेश सरकार के तरफ से श्री अजय कुमार मिश्रा, उप श्रम आयुक्त, उत्तरप्रदेश ने प्राइवेट कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसका लाभ प्रदेश के 74 नियोजित इकाइयों में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों/मजदूरों को मिलेगा। उत्तरप्रदेश मजदूरों के न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2022 मंहगाई भत्ता के जुड़ने के बाद निम्न प्रकार से होगा –

Minimum Wages in UP oct 2022 to March 2023

क्रम संख्या श्रेणी प्रतिमाह मूल मजदूरी 01.04.2022 से कुल मजदूरी 01.10.2022 से
 मंहगाई भत्ता/मासिक कुल मजदूरी/मासिक कुल मजदूरी/रोजाना
1 अकुशल 5750 9530 213 9743 374.73
2 अर्धकुशल 6325 10483 234 10717 412.19
3 कुशल 7085 11743 262 12005 461.73

 

उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2022

हमारे उपरोक्त टेबल में यूपी सरकार द्वारा जारी न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2022 में मूल वेतन + मंहगाई भत्ता का योग शामिल है। जिसके मासिक वेतन दर में 26 से भाग देकर एक दिन का वेतन/मजदूरी कैलकुलेट किया गया है। आप उत्तरप्रदेश न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2022 में अकुशल, अर्धकुशल, कुशल को क्रमशः मंहगाई भत्ता 213, 234, 262, रुपया जोड़ देंगे तो आपके उत्तरप्रदेश न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2022 का दर कैलकुलेट हो जायेगा।

अगर आपको उत्तर प्रदेश में न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा तो क्या करें?

अगर आपको नियोक्ता/मालिक द्वारा 01 अक्टूबर 2022 से यूपी सरकार द्वारा निर्धारित दर से कम दिया जा रहा है।ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जिसमें आपको न्यूनतम वेतन से जितना कम वेतन दिया जा रहा उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश मजदूरों के न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2022 मंहगाई भत्ता

सेन्ट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2022

उत्तरप्रदेश में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग/पीएसयू आदि में अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी सेन्ट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2022 के अनुसार मिलेगा। जो कि आपके यूपी सरकार के कहीं ज्यादा है। आपसे अनुरोध है कि इस जानकारी को यूपी से सभी मजदुर कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक शेयर करें।

Minimum Wages in UP oct 2022 PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment