Minimum Wages in Bihar October 2022 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी?

बिहार राज्य में काम करने वाले मजदुर/कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता (Minimum Wages in Bihar October 2022) का आदेश जारी हुआ है। बिहार सरकार के द्वारा हाल ही में आपके न्यूनतम वेतन को रिवाइज किया गया था। जिसके बाद अब आपके मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसके बाद आपक न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) बढ़ जायेगा। आइये जानते हैं कि मंहगाई भत्ता के जारी होने से किसको क्या लाभ मिलेगा?

Minimum Wages in Bihar October 2022

अभी बिहार सरकार के लेबर विभाग ने न्यूनतम वेतन को सितम्बर 2022 में मजदूरों के  रिवाइज किया है। जिसके तहत बिहार में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों/मजदूरों का न्यूनतम वेतन (Minimum Wages in Bihar October 2022) में वृद्धि किया गया था। जिसके तहत अकुशल – 366, अर्द्धकुशल – 380, कुशल – 463, अतिकुशल – 566, प्रतिदिन व् प्रवेक्षीय/लिपिकीय – 10478 (प्रतिमाह) तय किया गया था।

जिसका लाभ बिहार के मजदूरों को 01 सितम्बर 2022 से दिया गया था। अब फिर से बिहार के मजदूरों के लिए मंहगाई भत्ता अक्टूबर 2022 जारी किया गया है। जिसके बाद आपकी सैलरी फिर से बढ़ जायेगी।

Latest Bihar Minimum Wages October 2022

बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव श्री गजेंदर कुमार मिश्रा ने 30 सितम्बर 2022 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कि न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार दिनांक 01.10.2022 से 69 नियोजनों (69 Scheduled Employment) में लागू होगा। बिहार राज्य में अलग-अलग कैटेगरी में काम करने वाले कामगारों का न्यूनतम वेतन निम्न प्रकार से होगा-

बिहार न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2022

क्रम संख्या कामगारों की कोटि दिनांक 01.09.2022 से निर्धारित न्यूनतम वेतन की दरें 01.10.2022 से प्रभावी दरें
परवर्तनशील मंहगाई भत्ता की दरें न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन की दरें
1 अकुशल 366 7 373
2 अर्द्धकुशल 380 8 388
3 कुशल 463 9 472
4 अतिकुशल 566 11 577
5 प्रवेक्षीय/लिपिकीय 10478 210 10688 (प्रतिमाह)

 

उपरोक्त में न्यूनतम वेतन = मूल वेतन + मंहगाई भत्ता की दर शामिल है। जिसके एक दिन का वेतन को अगर आप मासिक वेतन में कॅल्क्युलेट करना चाहते है तो आपको एक दिन की सैलरी में 26 से गुना करना होगा।

Current Minimum Wages in Bihar October 2022

अगर आपको वेतन 01 अक्टूबर 2022 से उपरोक्त दर से नहीं मिल रहा है तो आप अपने एरिया के लेबर कमिश्रर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। आपको निर्धारित न्यूनतम वेतन से जितना कम वेतन दिया जा रहा उसके दस गुणा हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

Central Minimum Wages 2022 in Bihar

बिहार राज्य में स्थित किसी भी सेन्ट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग/पीएसयू आदि में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए सेन्ट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन का प्रावधान है। जो कि चीफ लेबर कमिश्नर (सेन्ट्रल) के द्वारा जारी किया जाता है। जिसकी जानकारी अभी हाल ही में हमनें दी है। जिसके बाद भी आपने मन में कोई सवाल होगा तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं।

Minimum Wages in Bihar October 2022 PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

4 thoughts on “Minimum Wages in Bihar October 2022 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी?”

  1. Bihar me Flipkart me Multi skill technician k post me job krta hu, minimum wage badhne k baad kitna payment hona chahiye

    Reply
    • यह न्यूनतम वेतन का लेटेस्ट पेमेंट डिटेल ही है

      Reply

Leave a Comment