Minimum Wages in Bihar October 2023 मजदूरों के DA मजदूरी में वृद्धि?

बिहार में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी/मजदूरों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार ने अक्टूबर 2023 का मंहगाई भत्ता (Minimum Wages in Bihar October 2023) जारी किया है। जिसके बाद उनके सैलरी में वृद्धि हो जायेगी। आइये जानते हैं कि इस बढ़ोतरी से किसको और कब से कितना लाभ मिलेगा?

Minimum Wages in Bihar October 2023

बिहार सरकार के आलोक कुमार विशेष सचिव ने राज्यपाल के आदेश से 27 सितंबर 2023 को मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद पुरे बिहार राज्य में प्राइवेट कर्मचारी और मजदूरों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जाएगी। जिसका लाभ सभी को 01 अक्टूबर 2023 से मिलेगा। आइये जनता है कि इस वृद्धि के बाद 69 नियोजन-समान्य कार्य में अलग-अलग कैटेगरी में काम करने वाले मजदूर कर्मचारियों को 01 अक्टूबर 2023 से न्यूनतम वेतन कितना मिलेगा?

Bihar Minimum Wages Oct 2023

Categories of Worker Basic Per Day Basic Per Month VDA Per Day from 01 Oct 2023 Total Per Day from 01 Oct 2023
Unskilled 388 10088 7 395
Semi-Skilled 403 10478 8 411
Skilled 491 12766 9 500
Highly Skilled 600 15600 11 611
Supervisory/Clerical 11107 11107 210 11317

बिहार न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2023

अगर आपको 01 अक्टूबर 2023 से उपरोक्त दर से भुगतान नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। आप जब भी शिकायत करें, आपको न्यूनतम वेतन से जितना कम वेतन का भुगतान किया जा रहा। उसके दस गुने हर्जाने की मांग करें।

Minimum Wages in Bihar 2023-24

अगर आप बिहार राज्य में अलग-अलग एम्प्लॉइमनेट जैसे चार नियोजनों (सफाई कर्मी सहित), विक्रय प्रोत्साहन नियोजन, घरेलु कामगार, कृषि नियोजन, खंड कार्यो के लिए 12 नियोजनों में काम करते हैं. ऐसे में आपके लिए भी न्यूनतम वेतन की निर्धारित दरें लागु होगी। जिसके लिए भी Minimum Wages का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो कि लगभग उपरोक्त दर के आसपास ही है। जिसके लिए आपको बिहार सरकार के लेबर विभाग का ऑफिसियल वेबसाइट चेक करना होगा।

Minimum Wages in Bihar October 2023 सफाई मजदूरों के वेतन में वृद्धि?

अगर बिहार राज्य के अंदर किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय/विभाग में/अधीन कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर के न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2023 के अनुसार वेतन मिलना चाहिए। जिसकी जानकारी हमने अपने ब्लॉग के माध्यम से हाल ही में दी है।

यह भी पढ़ें-

Share this

6 thoughts on “Minimum Wages in Bihar October 2023 मजदूरों के DA मजदूरी में वृद्धि?”

  1. झारखण्ड और महाराष्ट्र में मज़दूरों का न्यूनतम मज़दूरी क्या है ???कृपया जानकारी दिया जाय।

    Reply
  2. ICAR – Research Complex for Eastern Region Patna. 800014
    (DARE Ministry of Agriculture and Farmer, Government of India)
    2022 से 2023 के आगले साल तक
    १) कंटेक्चुअल स्टाफ का Unskilled कितना पैसा मिलना चाहिए???
    २) Semiskilled का कितना पैसा मिलना चाहिए है???
    ३) Skilled का कितना पैसा मिलना चाहिए??
    ४) Highskilled का मिलना चाहिए??
    इसका एक पीडीएफ भी दे दीजिएगा।
    धन्यवाद!

    Reply
    • हमने पोस्ट और वीडियो में सेन्ट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारी के लिए बताया है वो वाला वेज आपलोगों को मिलना चाहिए

      Reply
  3. भारतीय कृषि विभाग Agricultural office
    मे जो डेली वर्कर या मंथली वर्कर काम करते हैं तो उनके शैलरी क्या बनता है???!
    जैसे:-
    फिल्ड का वर्कर.
    औफिस वर्कर
    एकाउंटेंट
    लैब अटेंडेंट
    कम्प्यूटर आपरेटर
    डाटा इंट्री ऑपरेटर
    माली
    लेबर या हेल्पर
    पदचर या चपरासी
    इस सब का कितना कितना शैलरी बनता है इसके बारे में जल्द से जल्द बतलाने का कष्ट करें।

    Reply
    • आपको केंद्र सरकार का सेंट्रल स्फीयर का न्यूनतम वेतन का नोटिफिकेशन देखना चाहिए.

      Reply

Leave a Comment