Minimum Wages in Delhi October 2023 में बढ़ोतरी, जानिए कितना?

Minimum Wages in Delhi October 2023: दिल्ली के मजदूरों के मंहगाई भत्ता अक्टूबर 2023 जारी किया गया है।  जिसके बाद मजदूरों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी। हालांकि, यह जानकारी अभी दिल्ली सरकार ने मिडिया के हवाले से दिया है।  जिसका नोटिफिकेशन प्रकाशित होते ही हमारे इसी पोस्ट में उपलब्ध कराया जायेगा। आइये जानते हैं कि इस वृद्धि के बाद आपमें से किन-किन कर्मचारियों को कितना लाभ मिलेगा?

Minimum Wages in Delhi October 2023 Notification pdf

दिल्ली सरकार के लेबर विभाग को मजदूरों के न्यूनतम वेतन (मंहगाई भत्ता) का नोटिफिकेशन सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी करना चाहिए था। पहले के भांति जब इस बार भी 10 अक्टूबर 2023 तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।  ऐसे में आपलोगों के सलाह/शिकायत पर हमने दिल्ली लेबर विभाग अधिकारी के पास फोन किया।

दिल्ली न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2023

जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो हमने उनके मोबाइल पर मैसेज कर याद दिलाने की कोशिश किया। उनके मोबाइल में हमारा नंबर Save है और पहले की भांति हमने आपको बताया था कि एक सप्ताह के अंदर न्यूनतम वेतन (मंहगाई भत्ता) जारी हो जायेगा। ठीक ऐसे ही हुआ और दिल्ली सरकार के तरफ से 19 सितंबर 2023 को शाम में न्यूनतम वेतन वृद्धि की ही घोषणा कर दी गई है।

दिल्ली के मजदूरों के न्यूनतम वेतन वृद्धि

दिल्ली के श्रम मंत्री श्री राज कुमार आनंद ने गुरूवार को अपने आधिकारिक बयान में दिल्ली के मजदूरों के न्यूनतम वेतन वृद्धि की घोषणा की है। जिसके बाद दिल्ली में काम करने वाले अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिक आदि श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि हो जायेगी। दिल्ली श्रममंत्री के न्यूनतम वेतन वृद्धि से पहले 01 अप्रैल 2023 से 30 मार्च सितंबर 2023 तक दिल्ली का न्यूनतम वेतन इस प्रकार से है-

Minimum Wages in Delhi October 2023 Notification के अनुसार दिल्ली न्यूनतम वेतन में 01 अक्टूबर 2023 से वृद्धि की घोषणा की है, जो कि इस प्रकार से है-

Minimum Wages in Delhi October 2023 to March 2024

Class of Employment Class of workers Total Per Month Total Per Day
Unskilled NA 17494 673
Semi-skilled NA 19279 742
Skilled NA 21215 816
Clerical And Supervisory Staff Non-Matriculates 19279 742
Clerical And Supervisory Staff Matriculates But Not graduates 21215 816
Clerical And Supervisory Staff Graduates and Above 23082 888

दिल्ली न्यूनतम वेतन का नोटिफिकेशन pdf?

आपको बता दें कि उपरोक्त न्यूनतम वेतन दर में बेसिक+मंहगाई भत्ता का योग है। जिसके मासिक वेतन में 26 से भाग देकर एक दिन का वेतन कैलकुलेट किया गया है। जिस दिल्ली न्यूनतम वेतन का नोटिफिकेशन अभी तक लेबर विभाग के वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं किया गया है। आप थोड़ी देर के बाद हमारे इसी पोस्ट को चेक करें। हम आपके लिए नोटिफिकेशन का कॉपी प्रकाशित होते ही नीचे के लिंक पर उपलब्ध करवा देंगे।

Minimum Wages in Delhi October 2023 में बढ़ोतरी, जानिए कितना?

Minimum Wages in Delhi October 2023 Notification pdf Click Here

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Minimum Wages in Delhi October 2023 में बढ़ोतरी, जानिए कितना?”

  1. Sir , minimum wages jo 5 year mai revised hota hey vo kub tak hoga koi update , delhi government ka or central government ka dono ka

    Reply

Leave a Comment