Asha and Mamta Workers Salary – बिहार में विधान सभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार ने आशा व् ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की है। सरकार ने यह फैसला लंबे समय से मांग को देखते हुए लिए है। यही नहीं बल्कि सरकार ने उनके प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि कर दी है। आइये जानते हैं कि उनको कब से कितना मानदेय मिलेगा?
Asha and Mamta Workers Salary में बढ़ोतरी
बिहार सरकार के तरफ से नई घोषणा के बाद आशा कार्यकर्त्ता को पहले की 1000 रुपये की जगह 3000 रुपया की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं ममता को प्रति प्रसव 300 की जगह 600 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। यह जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आगे उन्होंने लिखा है इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
आशा और ममता कार्यकर्त्ता गांव में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्रसव, और प्राथमिक इलाज जैसी सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिसको देखते हुए बिहार सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी की है। जबकि हमारी मानिए तो जितनी महत्वपूर्ण इनकी सेवा हैं उसके अनुसार मानदेय नहीं दिया जा रहा है। आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- हरियाणा न्यूनतम मजदूरी जुलाई 2021 का मंहगाई भत्ता जारी, जाने कितना बढ़ा?
- Central Government Employees DA (मंहगाई भत्ता) में वृद्धि, किसे कब से मिलेगा?
- दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 कब तक जारी होगा? लेबर विभाग ने बताया
- उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 का मंहगाई भत्ता जारी, कितना वृद्धि हुआ?
- Labour department Delhi Bonus order 2021 एडवाइजरी जारी, कितना मिलेगा?