Sahara Qshop Ka Paisa Kaise Claim करें, फॉर्मेट के साथ जानिए

Sahara Qshop Ka Paisa Kaise Claim – अगर आपका पैसा सहारा क्यूशॉप प्रोडक्ट लिमिटेड में फंसा है तो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये हैं। जिसके तहत आप अपना पैसा वापसी के लिए कहाँ और कैसे क्लेम भेज सकते हैं। जिसकी न केवल जानकारी देंगे बल्कि आपको एक पीडीएफ फॉर्मेट भी देने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से आप अपना दावा/शिकायत समबंधित विभाग को भेज सकते हैं, जिससे आपका पैसा वापसी हो पायेगा।

Sahara Qshop Ka Paisa Kaise Claim करें?

पुरे देश के जमाकर्ताओं का पैसा सहारा इंडिया समूह में फंसा हुआ है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहारा ने अपने एजेंट्स के माध्यम से जमाकर्ताओं का पैसा वापसी की जगह सहारा क्यू शॉप प्रोडक्ट लिमिटेड में पैसा कन्वर्ट कर दिया। जिसके बाद अभी तक लोगों को पैसा वापस नहीं मिला है और उसमें से ज्यादातर जमाकर्ताओं का पैसा बाद में फिर से विभिन्न सोसाइटी में कन्वर्ट कर दिया। जबकि अभी भी कुछ ऐसे जमाकर्ता हैं जिनका पैसा Sahara Qshop में फैसा है। अपने इस पोस्ट में बतायेंगे कि ऐसे जमाकर्ता Sahara Qshop Ka Paisa Kaise Claim करें।

सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाभोड़ करने वाले सुरजीत श्यामल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्कर वौइस् की शिकायत पर सेबी के तरफ से एक पत्र प्राप्त हुआ था. जिसके अनुसार आप सहारा क्यूशॉप प्रोडक्ट लिमिटेड की शिकायत- 1. कंपनी रजिस्ट्रार, मुंबई, 2- आर्थिक अपराध शाखा, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत कार्यालय यूपी का है) के पास भिजवाई जा सकती है। जो फैसला महाराष्ट्र राज्य की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की उप समिति की 16वीं बैठक 28 अगस्त 2019 में ली गई थी। जिसके बाद वो अपने दायरे में आने वाले अधिनियमों के अनुसार कार्रवाई कर आपका पैसा वापसी करवा सकते हैं।

Sahara Qshop Ka Paisa Kaise Claim kaise karen

सहारा क्यूशॉप का पैसा वापसी के लिए शिकायत भेजने के लिए आप जमाकर्ताओं के लिए एक फॉर्मेट तैयार किया है। जिसमें आप अपने अनुसार एडिट कर खुद से तैयार कर सकते हैं।

सेवा में,
श्रीमान कंपनी रजिस्ट्रार मुंबई,
कंपनी रजिस्ट्रार, 100, एवरेस्ट,
मरीन डाईव, मुंबई-400002
विषय- सहारा क्यू शाॅप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड का पैसा भुगतान नहीं करने के संबंध में शिकायत।

प्रसंग-    1. महाराष्ट्र राज्य की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की उप समिति की 16वीं बैठक 28 अगस्त 2019
2. सुरजीत श्यामल को प्रेषित पत्र दिनांक-21 अप्रैल 2022 सेबी/एचओ/आईएमडीद्यद्यसीआईएस
/पी/ओडब्लू/17218/2022
महोदय,
उपरोक्त विषयक संदर्भ में कहना है कि सहारा क्यू शाॅप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड का भुगतान नही किया जा रहा है। जिसके बारे में कहना है कि-

यह कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 31.08.2012 के अनुसार सहारा इंडिया के सभी जमाकर्ताओं का पैसा वापस करने का आदेश दिया था। जबकि सहारा इंडिया ने अपने एजेंट्स के माध्यम से हम गरीब भोले-भाले लोगों का पैसे धोखा देकर/जबरदस्ती सहारा क्यू शाॅप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड में कन्वर्ट कर दिया। जिसका पैसा हमें वापस नही किया जा रहा है।

यह कि अभी हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश डब्लूपीसी क्रमांक 191/2022 ने (पिनाक पानी मोहंती बनाम यूओआई एवं अन्य), आदेश 29.03.2023 में सहारा इंडिया समूह के जमाकर्ताओं का पैसा वापसी का आदेश जारी किया है। जिसमें केवल सहारा समूह के चार मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सहारा समूह की सोसायटी, अर्थात्य सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद के जमाकर्ताओं के पैसा वापसी का आदेश जारी हुआ है। जबकि अधोहस्ताक्षरी का पैसा सहारा क्यू शाॅप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड में फंसा है। जिसके लिए कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है।

Sahara Qshop Ka Paisa Kaise Claim करें, फॉर्मेट के साथ जानिए

अतः अनुरोध है कि महाराष्ट्र राज्य की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की उप समिति की 16वीं बैठक 28 अगस्त 2019 के अनुसार सहारा क्यू शाॅप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड पर कानूनी कार्रवाई करते हुए हमारा पैसा वापस करवाने की कृपा की जाए।

जमाकर्ता/शिकायतकर्ता
…………………………………….
(हस्ताक्षर/अंगुठा का निशान
जमाकर्ता का पुरा नाम)
………………………………………………
पता:……………………………………….
……………………………………………….
……………………………………………..
मोबाईल नं:…………………..

संलग्न- सहारा क्यू शाॅप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड का फोटो काॅपी, कुल पेज की स0ं.- …………. ,इस आवेदन के साथ संलग्न है।

Application PDF

FAQ – Sahara Qshop Ka Paisa

सहारा क्यू शॉप रिफंड कैसे प्राप्त करें?

सहारा क्यू शॉप (Sahara Q Shop) में पैसा फंसा है तो सेबी के अनुसार आप कंपनी रजिस्ट्रार, मुंबई को शिकायत भेज सकते हैं। यह राशि सहारा रिफंड पोर्टल (सीआरसीएस) के अंतर्गत नहीं आ रही है, इसलिए इसके लिए एक विशिष्ट आवेदन प्रारूप (शिकायत) भरकर उसे रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। जिसकी जानकारी आपको हमारे WorkerVoiceडॉटइन पर दी गई है।

यह भी पढ़ें- 

Share this

2 thoughts on “Sahara Qshop Ka Paisa Kaise Claim करें, फॉर्मेट के साथ जानिए”

  1. काय मैं क्यू शॉप को पोर्टल पर क्लैम कर सकता हूं

    Reply

Leave a Comment