अगर आप उत्तराखंड राज्य में मजदूरी या प्राइवेट नौकरी करते है। आपके लिए उत्तराखंड सरकार ने मंहगाई भत्ता में वृद्धि की है. जिससे 01 अप्रैल 2021 से न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी हो जायेगी। आइये जानते हैं कि अलग-अलग कैटेगरी के लिए उत्तराखंड न्यूनतम मजदूरी 2021 (Minimum wages in uttarakhand April 2021) कितनी तय की गई है।
Minimum Wages in Uttarakhand April 2021
दीप्ति सिंह, श्रम आयुक्त, हल्द्वानी, उत्तराखंड ने 07 अप्रैल 2021 को मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कि शॉप एंड इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत छोटे दूकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर या किसी भी वाणिज्यिक संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 01 अप्रैल 2021 से लागू होगा।
उत्तराखंड न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2021 | दैनिक वेतन की नई दरें 2020-2021 Uttarakhand
Class of Employment | Class of workers | Basic/ Month | VDA/Month | Total/Month |
Unskilled | एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में वयस्क श्रमिकों के लिए | 8331 | 800 | 9131 |
Unskilled | राज्य के शेष भागों के लिए | 8213 | 800 | 9013 |
Semi-skilled | एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में वयस्क श्रमिकों के लिए | 8924 | 800 | 9724 |
Semi-skilled | राज्य के शेष भागों के लिए | 8788 | 800 | 9588 |
Skilled | एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में वयस्क श्रमिकों के लिए | 9518 | 800 | 10318 |
Skilled | राज्य के शेष भागों के लिए | 9370 | 800 | 10170 |
Clerical Category – I | एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में वयस्क श्रमिकों के लिए | 10520 | 800 | 11320 |
Clerical Category – I | राज्य के शेष भागों के लिए | 10328 | 800 | 11128 |
Clerical Category – II | एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में वयस्क श्रमिकों के लिए | 9772 | 800 | 10572 |
Clerical Category – II | राज्य के शेष भागों के लिए | 9611 | 800 | 10411 |
उपरोक्त में आपके बेसिक+डीए मिलाकर न्यूनतम वेतन के बराबर होना चाहिए। इसमें मासिक न्यूनतम में 26 से भाग देकर 1 दिन का वेतन का गणना किया जाता है। जो कि आपके 8 घंटे के ड्यूटी के लिए होता है। अगर इससे ज्यादा ड्यूटी लिया जाता है तो आपको ओवरटाइम डबल दर से मिलना चाहिए।
अगर न्यूनतम वेतन नहीं मिले तो क्या करें?
अगर आपको उपरोक्त यानी न्यूनतम वेतन की दर से कम भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्ननर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। आप अपने शिकायत में आपको न्यूनतम वेतन से जितना कम मिल रहा। उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।
Minimum Wages in Uttarakhand April 2021 | उत्तराखंड न्यूनतम मजदूरी 2021
केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी 2021 | Central Sphere Minimum Wages 2021
अगर आप उत्तराखंड स्थित किसी सेन्ट्रल गवर्नमेंट के विभाग/पीएसयू आदि में ठेका/आउटसोर्स/डेली वेजर वर्कर के रूप में काम करते है। ऐसे में आपको सेन्ट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए। जो किस चीफ लेबर कमिश्ननर (सेंट्रल) के द्वारा जारी किया जाता है। जिसके बारे में हम समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर जानकारी देते रहते हैं।
Minimum wages in uttarakhand April 2021
यह भी पढ़ें-
- Basic Salary, Gross Salary, Net Salary क्या है और वेतन की गणना कैसे करें?
- पीएफ क्या है? जरुरत पड़ने पर कब, कहां और कैसे शिकायत करें, पूरी डिटेल जानकारी
- PF Balance kaise check karen, जाने 7 तरीका | How to check PF Balance
- CTC- कॉस्ट टू कंपनी क्या है? सीटीसी और सैलरी में अंतर उदाहरण सहित जानें
central goverment ka minimum wages april 2021 ke dearness allowance ka kya huya hai abhi tak koi bhi notification nahi nikale hai abhi tak goverment ne
दोस्त, हम भी इन्तजार कर रहे हैं, दो दिन फोन लगाया कोई फोन नहीं उठा रहा. लगता है कोरोना को लेकर टाल रहे हैं.
sir i am satisfied with ur answer sir aap hum log gareeb majdoor oh ke help karte oh rashte dikhate ho sir crona kya sirf delhi mai hi hai other state oh mai bhi toh hai crona sir vahe pr toh toh time se dearness allownce nikal diye hai delhi toh ek capital hai ekbaar kya 37 percent gain kar diye uske baad se toh deraness allownce publish karne mai baar baar problem ho rahi hai sir agar kuch galat bola hai toh maine apse haath jodhkar maafi mangte hai sir hum log pareshhan hai bahut.
हम आपके परेशानी में साथ हैं और हमसे जो हो पता है. वह करते हैं. मगर जब तक आपलोग जागरूक नहीं होंगे तब तक कुछ नहीं होना है.
Meri basik aur d.a 6000 rupye hai company m 7 saal se kaam kar rha hu
Fir aapka kya janana chahte hai?
Sir
Main ek private company mai pichalai chaar saal sai kaam kar rha hu
Programmer (KPO) ki Post mai
Sabse Pehle Mujhe Yai Kaise pata Chalega ki Main Kis Category Kai Under mai aata hun(skilled or semi skilled)
Dussra Humari Company ne OT band Kar diya
Comp off jo sunday working Karne k badle Milta tha Wo Bhi Band kar diya
Kya Government insab Chizo ko nahi Daikhti
आपको इसके लिए अपने एरिया के लेबर कमीश्नर ऑफिस में मिलना चाहिए। आपको वो ही आपके काम के अनुसार कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम, सप्ताहिक छुट्टी आदि दिलवा सकते हैं।