UP Shramik Bharan Poshan Yojana Apply Online किसको मिलेगा?

यूपी सरकार श्रमिकों को लॉकडाउन सहायता के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। जिसमें मजदूरों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹500 प्रति माह की दर से सहायता प्रदान की जायेगी। जिसमें कुल मिलाकर दिसंबर से मार्च तक कुल दो किस्तों में 2000 रूपये का सहायता राशि दी जाएगी। आइये जानते हैं कि UP Shramik Bharan Poshan Yojana का लाभ कब किसको मिलेगा?

UP Shramik Bharan Poshan Yojana 2022

अगर आप उत्तरप्रदेश राज्य के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अंतर्गत आते हैं। ऐसे में यूपी की योगी सरकार के द्वारा पहले डेढ़ करोड़ श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपया की सहायता राशि भेजी जायेगी। जिसमें प्रदेश के पंजीकृत कुल पांच करोड़ 90 लाख आठ हजार 745) लोगों को लाभ मिलेगा।

जिसके प्रथम चरण में डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में भरण पोषण भत्ता भेजा जायेगा। अब इसके बाद आप जरूर जानना चाहेंगे कि यह लाभ किन-किन श्रमिकों को और कैसे मिलेगा? क्या UP Shramik Bharan Poshan Yojana Apply Online करना होगा? आइये हम इसको बहुत ही साधारण तरीके से समझते हैं।

UP Shramik Bharan Poshan Yojana Apply Online

केंद्र सरकार के द्वारा 2021 में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया था। जिसका उद्देश्य श्रमिकों को रजिस्टर्ड कर सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। देश के संगठित श्रमिकों को सरकार के द्वारा कई तरह के लाभ दिया जाता है। जबकि देश के असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक जो योजनों के लाभ के पात्र होते हैं मगर उनका डेटा सरकार के पास नहीं होता। जिससे वो लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे श्रमिकों को रजिस्टर्ड करने के लिए E Sharm Portal को बनाया गया है। जिसके रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी जानकारी हमने अपने पूर्व के आर्टिकल में दी है।

E Shram Card 2000 Rupees Sahayata Yojana

यूपी के मुख्यमंत्री के अनुसार अगर आपके पास सनिर्माण विभाग का लेबर कार्ड है। ऐसे में आपको इस योजना के तहत 2000 रूपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके अलावा असंगठिक क्षेत्र के श्रमिकों को भी वेरिफिकेशन के बाद आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जायेगी। जिसका लाभ आपको E Sharm कार्ड के माद्यम से मिलेगा। यूपी सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता (E Shram Card 2000 rupees sahayata yojana) घर बैठे लॉकडाउन की स्थिति से निपटने के लिए प्रदान किया जा रहा है।

श्रमिक भरण पोषण योजना Online

यूपी की राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों स्ट्रीट वेंडरों, रिक्शा चालकों, कुलियों, पल्लेदारों आदि को Shramik Bharan Poshan सहायता दी जायेगी। जिसके तहत आपको लॉकडाउन के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी।

यूपी श्रमिक भरण पोषण योजना का लाभ किसको मिलेगा?

यूपी श्रमिक भरण पोषण योजना का लाभ किसको मिलेगा?

अगर आपने 31 दिसंबर 2021 तक ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है। ऐसे में आपको यूपी सरकार द्वारा भरण पोषण योजना के तहत 2000 रूपये दिए जायेंगे। जो कि दो किस्तों में एक-एक हजार करके दिया जा रहा है। आपको कहीं जाने और अगर आपके पास लेबर कार्ड/ई श्रम कार्ड है तो कहीं और अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। यह सहायता राशि सरकार द्वारा जारी करने के बाद आपके आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जायेगा। आगे कोई भी जानकारी मिलते ही हमारे ब्लॉग पर उपडेट किया जायेगा।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment