झारखण्ड राज्य न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 (VDA) में बढ़ोतरी, जाने कितना मिलेगा?

अगर आप झारखण्ड राज्य में मजदूर प्राइवेट कर्मचारियों के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए झारखण्ड सरकार ने मंहगाई भत्ते (VDA) में वृद्धि की है। जिसके बाद झारखण्ड राज्य न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 में बढ़ोतरी हो जायेगी। आज हम जानेंगे कि इस न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) वृद्धि का लाभ किन-2 कर्मचारियों को कब से कितना मिलेगा?

झारखण्ड न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021

झारखंड सरकार के अवर सचिव ने राज्यपाल के आदेश से मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन 20 अक्टूबर 2021 को प्रकाशित किया है। जो कि न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 (1948 का 11) की धारा 3 के द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग कर राज्यपाल के द्वारा घोषणा की गई है। मजदूरों का परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता (VDA) अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत बिंदु पर आधारित होता है। जो कि झारखण्ड राज्य में स्थित 77 नियोजित इकाईओं पर लागू होगा। जिसके बाद लेटेस्ट Jharkhand State Labour Rate 2021 निम्न प्रकार से होगा-

Jharkhand Minimum Wages Notification Oct 2021 pdf

Class of EmploymentBasic Per DayBasic Per MonthVDA Per DayVDA Per MonthTotal Per DayTotal Per Month
अकुशल274.817145.0640.151043.9314.968188.95
अर्धकुशल287.97485.442.061093.6329.968579.02
कुशल/लिपिक379.519867.2655.451441.6434.9611308.9
अति कुशल438.3911398.164.051665.3502.4413063.4

आप ऊपर दिए टेबल के माध्यम से अपने सैलरी स्लिप का मिलान कर सकते हैं। जिसमें आपके बेसिक और मंहगाई भत्ते (VDA) का कुल योग है। अगर आप मासिक वेतन दर में 26  से भाग दे, एक दिन का न्यूनतम वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। आपको उपरोक्त दर से 01 अक्टूबर 2021 से मिलना चाहिए।

Jharkhand Minimum Wages latest notification Oct 2021

अब अगर आपको झारखंड न्यूनतम मजदूरी 2021 के लेटेस्ट दर से नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस (labour department jharkhand) में लिखित शिकायत करेंगे। जब भी शिकायत करें तो दस गुणा हर्जाने की मांग करें।

झारखण्ड राज्य न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2021 (VDA) में बढ़ोतरी, जाने कितना मिलेगा?

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें - HindiChowk.Com

केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी for Contract Labour new rates 2021

अगर आप झारखण्ड राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट मंत्रालय/विभाग/पीएसयू के अंदर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर/आउटसोर्स वर्कर, डेलीवेज वर्कर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको केंद्र सरकार के चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) द्वारा जारी सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अक्टूबर 2021 से कम का भुगतान नहीं किया जा सकता हैं। जिसकी जानकारी हम अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल के माध्यम से उपडेट करते रहते हैं।

Jharkhand Minimum Wages Notification Oct 2021 pdf

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment

error: Content is protected !!